Crime
आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता: द्वारिका इंक्लेव में किराये की कोठी में अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा।

रुद्रपुर – धर्मपुर गांव में द्वारिका इंक्लेव में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। टीम ने चार ताले तोड़े। जहां भारी मात्रा में गुलाब ब्रांड की शराब, खाली बोतलें, ढक्कन और रैपर बरामद हुए हैं। शराब निर्माण करने वाला विशाल मंडल निवासी लालकुआ मौके से फरार हो गया।

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि द्वारिका इंक्लेव में विशाल मंडल ने एक कोठी किराए पर ले रखी है, जहां अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना पर आबकारी टीम मौके पर पहुंची तो विशाल ताला लगा कर भाग खड़ा हुआ। जिस पर आबकारी टीम ने एसओजी को सूचना दी और मकान का ताला तोड़कर देखा तो अंदर शराब का जखीरा बरामद हुआ।
यहां शराब के पव्वे गत्तों में मिले। साथ ही बड़े ड्रम खाली बोतलें, ढक्कन, उत्तराखंड सरकार के रैपर बरामद हुए। यह मकान मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति का है, जिन्होंने विशाल मंडल को किराए पर दे रखा है। विशाल पहले भी अवैध शराब में गिरफ्तार हो चुका है।

मोहल्ले के तमाम लोग यहां एकत्र हो गए। उनका कहना था कि गाड़ी अंदर तक जाती थी, और उसमें पेटियां भर कर जाती थी। दुर्गंध से लोग परेशान थे। वह मकान मालिक से शिकायत भी कर चुके थे।
big news
शादीशुदा बेटी के प्यार में पिता बन रहा था रोड़ा, बेटी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

Haridwar News : इश्क बना कत्ल की वजह: बेटी के प्रेमी ने रची साजिश, पिता को उतारा मौत के घाट
Haridwar News : हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुए सनसनीखेज राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यहां प्रेमी ने प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया।
Table of Contents
बेटी के प्रेमी ने पिता को उतारा मौत के घाट
हरिद्वार में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर के पीछे पारिवारिक विरोध और अवैध प्रेम संबंध की कहानी छिपी थी।
मृतक राजवीर सिंह अपनी शादीशुदा बेटी के प्रेम संबंधों के खिलाफ थे, जो उनकी हत्या की बड़ी वजह बन गया। बेटी का प्रेमी पंकज कुमार उससे शादी करना चाहता था, लेकिन राजवीर के विरोध ने इस रिश्ते को खून-खराबे में बदल दिया।
सिर पर वार कर की गई थी राजवीर की हत्या
पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल को बिजनौर निवासी राजवीर सिंह की सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के बेटे प्रियांशु की तहरीर पर बहादराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी पंकज कुमार को कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के बाहर से दबोच लिया।

पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी छोटे लाल के साथ मिलकर 26 अप्रैल की शाम राजवीर को शराब पिलाने के बहाने बोंगला अंडरपास के पास खेत में बुलाया और हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, स्प्लेंडर बाइक, मृतक का मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Kashipur News : काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
Table of Contents
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से रेप मामले का उधम सिंह नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल को पीड़िता की मां ने आईटीआई कोतवाली में बच्ची के साथ दुष्कर्म की तहरीरी दी थी।
महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बच्ची 3 अप्रैल को चैती मेला देखने के लिए गई थी। इस दौरान दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। दोनों नाबालिग को बांसखेड़ा के पास एक ओवरब्रिज के नीचे ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
तहरीर मिलते ही पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने चैती मेले में लगे करीब 120 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके साथ ही आसपास के 150 से ज्यादा सीसीटीवी के साथ ही सैकड़ों मोबाइल नंबरों की जांच की।
जिसके बाद पुलिस ने कज कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद (हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी, पैगा चौकी, कोतवाली आईटीआई) और अरविंद पुत्र महिपाल निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है।
big news
हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार में खेत में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। युवक के चेहरे को पत्थरों से कुचला गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव
हरिद्वार में खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक का सिर कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अतमलपुर बौगला बाईपास के पास सोमवार सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की जताई जा रही आशंका
युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जबकि आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
अब तक नहीं हो पाई है शव की पहचान
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
Cricket12 hours agoGT vs RCB Dream11 Team Match 42 Ipl 2026 : गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, IPL 2026 मैच 42 – प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
big news10 hours agoउत्तरकाशी में दो प्राइमरी स्कूलों के प्रधानध्यापक सस्पेंड, 1 PT टीचर भी निलंबित, धनराशि गबन के हैं आरोप
big news12 hours agoसितारगंज में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर, 2 बहनों की मौत
big news8 hours agoलालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
big news14 hours agoविधानसभा के विशेष सत्र में पास हुआ निंदा प्रस्ताव, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई सदन की कार्रवाई
big news8 hours agoहरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…
big news11 hours agoशादीशुदा बेटी के प्यार में पिता बन रहा था रोड़ा, बेटी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट
Cricket7 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट खिलाड़ी






































