Dehradun
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट: वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक लगी रोक, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजा पत्र।

देहरादून – चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक लगा दी गई। इस संबंद में मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है। चारधाम यात्रा में भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार अब यात्रा मार्गों की धारण क्षमता का भी आकलन करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए थे।

कहा, जिन धार्मिक और पर्यटन स्थलों में भीड़ बढ़ रही है, वहां पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए शटल सेवा शुरू की जाए। 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस पर बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। नैनीताल जिले में आने वाले यात्रियों की बहुत बड़ी संख्या कैंची धाम का रुख कर रही है, इसलिए भवाली से कैंचीधाम के लिए शटल बस सेवा शुरू की जाए। चारोंधामों के लिए 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद रहेंगे। यात्रा के अनुरूप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने पर विचार होगा। इसके लिए उन्होंने सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे और गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय को जिम्मेदारी दी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रूट डाइवर्ट प्लान पर भी काम करने के निर्देश दिए थे।
Dehradun
होली को लेकर दून हॉस्पिटल अलर्ट मोड पर, इमरजेंसी सेवाएँ 24×7, अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती
दून हॉस्पिटल ने होली को लेकर की विशेष एडवाइजरी जारी, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएँ
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होली को देखते हुए दून अस्पताल की तरफ से विशेष एडवाइजरी जारी की गई है. हॉस्पिटल प्रबंधन ने होली के दौरान होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई है.
मुख्य बिंदु
होली को देखते हुए दून हॉस्पिटल ने की एडवाइजरी जारी
राजधानी देहरादून में होली के पर्व को देखते हुए दून हॉस्पिटल अलर्ट मोड़ पर आ गया है. त्यौहार के दौरान हुडदंग से लगने वाली चोट और रंगों के कारण होने वाली परेशानियों या आपात स्थिति से निपटने के लिए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने कमर कस ली है.
ये भी पढ़ें_ अचानक दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, तीमारदारों से फीडबैक भी लिया
Dehradun News: 24*7 इमरजेंसी सेवाएँ रहेंगी उपलब्ध
इस दौरान अस्पताल में 24*7 इमरजेंसी सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी. इस सम्बन्ध में हॉस्पिटल प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी कर बताया कि होली के त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए दून हॉस्पिटल पूरी तरह से तैयार है. अगर किसी भी व्यक्ति को कोई भी दिक्कत या पर्रेशानी आती है तो वो तुरंत दून हॉस्पिटल पहंचे वहां पर उसे तुरंत इलाज दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: दून अस्पताल की सुरक्षा में सेंध, फर्जी महिला सुरक्षाकर्मी पकड़ी गई
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि
होली के त्यौहार को लेकर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि होली खेलते समय केमिकल युक्त रंगों से बचें, क्योंकि इससे त्वचा एलर्जी, आंख, कान और नाक में जलन या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें, जहां आपातकालीन सेवाओं में तत्काल उपचार उपलब्ध रहेगा.
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
अस्पताल प्रशासन ने छोटी और बड़ी होली को देखते हुए फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक और ईएनटी विशेषज्ञों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही अतिरिक्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम तैनात की गई है. अस्पताल ने लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से परहेज करने और त्योहार के दौरान बढ़ने वाली दुर्घटनाओं से सावधान रहने की सलाह दी है.
big news
बड़ी खबर : हटाए गए पिटकुल के प्रभारी एमडी पी.सी. ध्यानी, इन्हें सौंपा गया प्रभार

Uttarakhand News : पिटकुल के प्रभारी एमडी पीसी ध्यानी की छुट्टी हो गई है। उन्हें हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद पिटकुल की जिम्मेदारी अपर सचिव ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।
Table of Contents
पीसी ध्यानी की पिटकुल एमडी से सरकार ने की छुट्टी
ऊर्जा विभाग के अधीन कार्यरत पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। प्रभारी प्रबंध निदेशक (एमडी) पी.सी. ध्यानी को उनके पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शासन ने ये कार्रवाई की है।
अपर सचिव ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट को सौंपी गई जिम्मेदारी
बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट ने 18 फरवरी को पी.सी. ध्यानी को पद से हटाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद मामले में अवमानना याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई प्रस्तावित थी।
इसी बीच शासन ने आदेश जारी करते हुए ध्यानी को प्रभारी एमडी पद से मुक्त कर दिया और उनकी जगह अपर सचिव ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट को पिटकुल का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

Uttarakhand
Dehradun News: CBI की बड़ी कार्रवाई, सांख्यिकी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सांख्यिकी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस के सीनियर अधिकारी संजय कुमार को सीबीआई ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर कंपनी की वार्षिक रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
मुख्य बिंदु
रिटर्न जमा कराने के नाम पर मांगी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस में तैनात सीनियर अधिकारी संजय कुमार ने एक कंपनी की वार्षिक रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ये रिटर्न एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज (ASI) के तहत दाखिल की जानी थी, जिसे सांख्यिकी विभाग के माध्यम से जमा कराया जाता है।
ये भी पढ़ें_ हरिद्वार में विजिलेंस का छापा, DSO समेत दो लोग रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
शिकायतकर्ता एक टैक्स एडवोकेट है, जो अपने क्लाइंट की कंपनी बीएस इंडस्ट्रीज के टैक्स संबंधी कार्य देखता है। आरोप है कि अधिकारी ने रिटर्न तैयार करने के बदले पैसे की मांग की और व्हाट्सएप के जरिए एक मोबाइल नंबर भेजकर उस पर यूपीआई से रकम ट्रांसफर करने को कहा।
ये भी पढ़ें_ नैनीताल: रिश्वत मांगने पर पटवारी सस्पेंड, DM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
शिकायत के बाद सीबीआई की कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद Central Bureau of Investigation (सीबीआई) ने गोपनीय जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
जांच के बाद सीबीआई टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सीबीआई मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें_ हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
भ्रष्टाचार पर सख्ती के संकेत
इस कार्रवाई को सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है। सीबीआई की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि रिश्वतखोरी के मामलों में एजेंसियां सतर्क हैं और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
Uttarakhand16 hours agoउत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर
Cricket24 hours agoWI-W vs SL-W Dream11 Team Today : वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला 1st T20I मैच प्रीव्यू और फैंटेसी टिप्स…
Udham Singh Nagar20 hours agoRudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
Haridwar22 hours agoहरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली, अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश
big news24 hours agoबड़ी खबर : हटाए गए पिटकुल के प्रभारी एमडी पी.सी. ध्यानी, इन्हें सौंपा गया प्रभार
Ramnagar19 hours agoहोली के रंगों से स्किन नहीं होगी खराब, उत्तराखंड में यहां बनाया जा रहा सब्जियों-फूलों से सुरक्षित हर्बल गुलाल
Haldwani23 hours agoहल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस
Dehradun23 hours agoहोली को लेकर दून हॉस्पिटल अलर्ट मोड पर, इमरजेंसी सेवाएँ 24×7, अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती




































