Uttar Pradesh
हिन्दू पक्ष की बड़ी जीत: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को दिया झटका,अब चलेगा ट्रायल।

मथुरा – मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि- शाही ईदगाह विवाद में लंबित 18 सिविल वादों की पोषणीयता पर हिंदू पक्ष को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल सिविल वाद पोषणीय है। झटके पर झटका खा रही ईदगाह कमेटी हाइकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। मुस्लिम पक्ष की ओर से सभी सिविल वादों की पोषणीयता को लेकर दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन अदालत ने दिन प्रतिदिन लंबी सुनवाई की थी। इसके बाद जून में फैसला सुरक्षित कर लिया था।

हिंदू पक्ष के सिविल वाद शाही ईदगाह मस्जिद का ढांचा हटाकर जमीन का कब्जा देने और मंदिर का पुनर्निर्माण कराने की मांग को लेकर दायर किए गए हैं। दावा है कि मुगल सम्राट औरंगजेब के समय की शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण भगवान कृष्ण की जन्मस्थली पर बने मंदिर को कथित तौर पर ध्वस्त करने के बाद किया गया है। इसलिए उस विवादित स्थल पर हिंदुओं को पूजा का अधिकार है। वहीं, वादियों की विधिक हैसियत पर सवाल खड़ा करते हुए मुस्लिम पक्ष का कहना है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट और शाही ईदगाह कमेटी के बीच कोई विवाद नही है।
विवाद खड़ा करने वाले पक्षकारों का जन्मभूमि ट्रस्ट और ईदगाह कमेटी से कोई रिश्ता, वास्ता और सरोकार नहीं हैं। इसके अलावा यह भी तर्क दिया है कि ईदगाह स्थल वक्फ की संपत्ति है। 15 अगस्त 1947 को यह मस्जिद कायम थी। पूजा का अधिकार अधिनियम के तहत अब धार्मिक स्थल का स्वरूप बदला नहीं जा सकता। बरहाल, महीनों चली लंबी बहस के बाद गुरुवार को फैसला सुनाते हुए इलाहाबाद हाइकोर्ट ने मुस्लिम पक्षकारों को तगड़ा झटका दिया है।
हिंदू पक्षकारों की दलील
* ईदगाह का पूरा ढाई एकड़ एरिया श्रीकृष्ण विराजमान का गर्भगृह है।
* शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी के पास भूमि का कोई ऐसा रेकॉर्ड नहीं है।
* श्रीकृष्ण मंदिर तोड़कर शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण किया गया है।
* बिना स्वामित्व अधिकार के वक्फ बोर्ड ने बिना किसी वैध प्रक्रिया के इस भूमि को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया है।
मुस्लिम पक्षकारों की दलील
•मुस्लिम पक्षकारों की दलील है कि इस जमीन पर दोनों पक्षों के बीच 1968 में समझौता हुआ है। 60 साल बाद समझौते को गलत बताना ठीक नहीं है। लिहाजा मुकदमा चलने योग्य नहीं है।
•उपासना स्थल कानून यानी प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 के तहत भी मुकदमा सुनवाई योग्य नहीं है।
15 अगस्त, 1947 के दिन जिस धार्मिक स्थल की पहचान और प्रकृति जैसी है वैसी ही बनी रहेगी। यानी उसकी प्रकृति नहीं बदली जा सकती है।
Breakingnews
योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Yogi Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।
Table of Contents
योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव
योगी कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। एक महिला समेत छह को योगी कैबिनेट में जगह मिली है।
राजधानी लखनऊ स्थित जनभवन के गांधी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल Anandiben Patel ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के वरिष्ठ नेता Bhupendra Singh Chaudhary और Manoj Kumar Pandey को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं Krishna Paswan, Surendra Diler, Hansraj Vishwakarma और Kailash Singh Rajput ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इस मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी राजनीतिक रणनीति और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। समारोह में सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Job
UPTET 2026 Registration: आवेदन 27 मार्च से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, फीस और परीक्षा डेट

UPTET 2026: परीक्षा के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे. जानें आवेदन प्रक्रिया, फीस, OTR, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और पूरी डिटेल यहां.
मुख्य बिंदु
UPTET 2026 Registration: युवाओं के लिए सुनहरा मौका
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के लिए पात्रता निर्धारित की जाएगी। इसलिए, जो उम्मीदवार सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक अहम अवसर है।
ये भी पढ़ें_ UGC NET Result Date : इस दिन जारी हो सकता है यूजीसी नेट का परिणाम, यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट…
आवेदन तिथि और महत्वपूर्ण तारीखें
सबसे पहले जरूरी तारीखों को समझ लेते हैं, ताकि आप कोई भी डेडलाइन मिस न करें:
- आवेदन शुरू: 27 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026
- फीस जमा और सुधार की अंतिम तिथि: 1 मई 2026
- परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026
- सिटी स्लिप जारी: 22 जून 2026
- एडमिट कार्ड जारी: 30 जून 2026
👉 इसलिए, बेहतर होगा कि आप अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
OTR (One Time Registration) हुआ अनिवार्य
इस बार आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब One Time Registration (OTR) अनिवार्य कर दिया गया है।
- सबसे पहले आपको OTR पूरा करना होगा
- OTR के बाद ही आप UPTET 2026 का फॉर्म भर पाएंगे
- एक बार बना OTR प्रोफाइल भविष्य की अन्य भर्तियों में भी उपयोग किया जा सकेगा
👉 यानी, यह प्रक्रिया आपको बार-बार जानकारी भरने से बचाएगी और आवेदन को आसान बनाएगी।
ये भी पढ़ें_ SBI CBO Recruitment 2026: 2273 Circle Based Officer पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी हिंदी में
आवेदन शुल्क (Application Fee)
फीस संरचना पहले जैसी ही रखी गई है, जिससे उम्मीदवारों को राहत मिली है:
- सामान्य / OBC: 1000 रूपए
- SC / ST: 500 रूपए
👉 हालांकि, फीस बढ़ाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया।
👉 भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
UPTET 2026 परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी:
- पेपर-1: कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर)
- पेपर-2: कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर)
👉 उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)
अब जानते हैं पूरी आवेदन प्रक्रिया को आसान स्टेप्स में:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
👉 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की साइट upessc.up.gov.in - होमपेज पर “UPTET 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
- OTR (One Time Registration) पूरा करें
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आधार डिटेल
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड
- OTR नंबर मिलने के बाद लॉगिन करें
- अब UPTET 2026 आवेदन फॉर्म भरें
- व्यक्तिगत जानकारी
- शैक्षणिक योग्यता
- पेपर चयन
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- फोटो
- हस्ताक्षर
- प्रमाणपत्र
- ऑनलाइन शुल्क जमा करें
- फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट करें
- अंत में प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें
जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय आपको निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- पहचान पत्र (आधार/अन्य)
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- OTR नंबर
क्यों महत्वपूर्ण है UPTET?
UPTET केवल एक परीक्षा नहीं है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की पहली और सबसे जरूरी सीढ़ी है।
👉 बिना UPTET पास किए आप शिक्षक भर्ती (Teacher Recruitment) में आवेदन नहीं कर सकते।
👉 यह आपकी पात्रता (Eligibility) को प्रमाणित करता है।
Breakingnews
Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 7 की मौत, 21 घायल
Lucknow Bus Accident: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में Purvanchal Expressway पर सोमवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। बिहार जा रही एक स्लीपर डबल डेकर बस टोल प्लाजा के पास अचानक पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें_ मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुख्य बिंदु
लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलती डबल डेकर बस
जानकारी के मुताबिक, बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी। हादसा गोसाईगंज इलाके के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें_ Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल
Lucknow Bus Accident-हादसे में 7 लोगों की मौत 21 घायल
जानकारी के मुताबिक बस में 40 लोग सवार थे. बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी, जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ में टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि, चार लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. हादसे में 21 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.

ड्राईवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में हादसे की बड़ी वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को चलते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इसी कारण तेज रफ्तार बस टोल प्लाजा के पास पलट गई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें_ Srinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
यूपी के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने जताया घटना पर शोक
इस घटना पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया है।
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील
Cricket13 hours agoPD vs NDS Dream11 Prediction Match 32 DPL 2026: Pitch Report, Probable XI & Fantasy Tips
Breakingnews12 hours agoराष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Trending16 hours agoमकान की मरम्मत के दौरान मजदूरों को मिला खजाना, दीवार के भीतर से मिला 98 करोड़ का सोना
Chamoli16 hours agoड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
Dehradun17 hours agoसहस्त्रधारा में सेल्फी के चक्कर में नदी में बही हरियाणा की महिला, पुलिस ने बरामद किया शव
Haridwar15 hours agoयहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
big news14 hours agoNET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरकर किया विरोध




































