Dehradun
मसूरी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मोदी सरकार की गिनवाई उपलब्धिया…सीएम धामी ने किया स्वागत।

मसूरी – भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड में आने का सिलसिला जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। वहीं, महिला मोर्चा की ओर से भी उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।

नड्डा ने देवभूमि को प्रणाम कर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल में भारत की ताकत को सबने देखा है। लॉकडाउन लगाया, लोगों को बचाने का काम किया, वैक्सीन बनाई, दुनिया को नई राह दिखाई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय मे बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भारत के गांवों की तस्वीर बदल रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में शौचालय, पानी, सड़क सुविधा मिल रही है। सड़कों का जाल बिछ रहा है। पहले गांवो में लोग पैदल चलते थे, लेकिन आज सड़क सुविधा से लोग जुड़े हैं। पहले लोग गंभीर बीमारी से इलाज नहीं करा पाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने पांच लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य योजना दी है। भाजपा के संकल्प पत्र में अब 70 साल से ऊपर के लोगो को भी पांच लाख तक का उपचार देने का वादा किया है।
कहा कि पहले महिलाएं घरों में लकड़ी जलाकर खाना बनाती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने उज्ज्वल योजना दी। पूर्व सैनिक 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए एक लाख करोड़ खर्च किया । मोदी सरकार ने 10 साल में ऑल वेदर रोड बनवाई, बॉर्डर एरिया में सड़को और सुविधाओं को बढ़ाया है। उत्तराखंड को मोदी सरकार ने कई विकास योजनाएं दी हैं। मोदी ने राजनीति की परिभाषा और सोच बदली है। चार धाम की सड़कें बन रही हैं। कर्णप्रयाग रेल परियोजना बन रही, मसूरी में पर्यटन विकास के लिए काम हो रहा है।
कांग्रेस हर अच्छे काम का विरोध करती है- मुख्यमंत्री धामी
जनसभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं शहीदों की धरती को नमन करता हूं। उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। नकल विरोधी कानून को संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है। उत्तराखंड में तो हमने लागू कर दिया। दंगा विरोधी कानून बनाया है, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा, लेकिन कांग्रेस उसमे में भी राजनीति कर रही है। उत्तराखंड के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं देंगे। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। हमें विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए हमें सहयोग करना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस चुनाव हारती है तो ईवीएम का बहाना बनाती है। कांग्रेस को जनता पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस देश और राज्य में हर अच्छे कार्य का विरोध करती है।
Dehradun
देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद

Dehradun News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड प्रवास का शनिवार को अंतिम दिन रहा। अपने दौरे के समापन से पहले उन्होंने देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
Table of Contents
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन
सुबह मंदिर पहुंचने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति तथा समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भी उनका स्वागत किया।
उत्तराखंड दौरे के दौरान नितिन नबीन ने की कई बैठकें
उत्तराखंड दौरे के दौरान नितिन नबीन ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया।

चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती और सामूहिक प्रयासों को चुनावी सफलता की कुंजी बताया।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि समय रहते संगठनात्मक तैयारियों को धार देकर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में लगातार बैठकें और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Breakingnews
बड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी
Dehradun News : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के वरिष्ठतम सदस्य अनिल कुमार राणा को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा
उप सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता, उत्तराखण्ड शासन जसविन्दर कौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अनिल कुमार राणा, आयोग में अध्यक्ष के रिक्त पद पर नियमित नियुक्ति होने और नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने तक अध्यक्ष पद के पदीय दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वह्न करेंगे।
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Dehradun
त्यूणी में बड़ा हादसा ! जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान

Dehradun News : देहरादून के त्यूनी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से नदी में पानी छोड़े जाने के दौरान नदी किनारे खेल रही एक मासूम बच्ची तेज बहाव की चपेट में आ गई। पानी का स्तर अचानक बढ़ने से बच्ची नदी में बह गई और उसकी डूबने से मौत हो गई।
Table of Contents
जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान
उत्तराखंड के त्यूणी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सरनाड बस्ती निवासी कैलाश थापा की ढाई वर्षीय मासूम बेटी मरसिका की पब्बर नदी में डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को कुछ बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे, तभी सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़ा गया। पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और मासूम बच्ची तेज बहाव की चपेट में आ गई।

नदी से बरामद किया गया बच्ची का शव
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयासों के बाद बच्ची का शव नदी से बरामद किया गया। थाना प्रभारी अश्विनी बलूनी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया गया।
हादसे के बाद से परिवार में पसरा मातम
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बांध से पानी छोड़ने से पहले पर्याप्त चेतावनी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
Cricket15 hours agoRCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
Uttarkashi20 hours agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Breakingnews21 hours agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Dehradun19 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Roorkee18 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी





































