Udham Singh Nagar
काशीपुर में अवैध मजारों पर चला बुलडोजर, तड़के प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

काशीपुर (उधम सिंह नगर ): उत्तराखंड सरकार ने अवैध धार्मिक स्थलों पर सख्ती जारी रखते हुए काशीपुर के कुंडेश्वरी इलाके में स्थित पांच अवैध मजारों को तड़के कार्रवाई कर ध्वस्त कर दिया। ये सभी मजारें सरकारी सीलिंग भूमि पर बनी थीं। प्रशासन की यह कार्रवाई गुरुवार सुबह शांतिपूर्वक की गई, जिसमें सरकारी आमबाग की भूमि पर कब्जा कर बनाई गई संरचनाओं को हटाया गया।
काशीपुर के एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कहा कि इन धार्मिक ढांचों के संबंध में 15 दिन पहले खादिमों को नोटिस जारी किया गया था और उनसे ज़मीन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। लेकिन समय सीमा के भीतर कोई वैध दस्तावेज नहीं सौंपे गए। दस्तावेज न मिलने और कब्जा अवैध पाए जाने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई अमल में लाई। एसडीएम ने यह भी कहा कि ध्वस्तीकरण के बाद स्थल पर कोई अवशेष नहीं छोड़ा गया है।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने पहले ही अवैध मजारों के खिलाफ पुरे प्रदेश में अभियान शुरू किया हुआ है, जिसके तहत प्रदेशभर में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजारों को हटाने की मुहिम चल रही है। अब तक प्रदेश में 537 से अधिक अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि देवभूमि उत्तराखंड में हरी-नीली चादर डालकर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#IllegalMazarsDemolishedinUttarakhand #KashipurBulldozerAction #EncroachmentRemovalDriveUttarakhand
Uttarakhand
RUDRAPUR NEWS:रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी

सरस मेले से घर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, देवर के दोस्तों ने किया गैंगरेप
RUDRAPUR NEWS: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। सरस मेले से घर लौट रही एक महिला को कथित तौर पर तीन युवकों ने हथियार के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्य बिंदु
सरस मेले से लौट रही महिला को अगवा कर गैंगरेप का ममला
जानकारी के मुताबिक, घटना 22 फरवरी की देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता अपने देवर के साथ मेले से वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक मैदान के पास दो मोटरसाइकिलों पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर के परिचित थे, इसलिए शुरुआत में किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई, लेकिन कुछ ही देर में आरोपियों ने हथियार निकालकर दोनों को धमकाना शुरू कर दिया।
पढ़ें ये भी _ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
गैंगरेप कर विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी
इसके बाद आरोपी महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और देवर के सामने ही बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर उसकी उंगली घायल कर दी। घटना के दौरान महिला लगातार रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।
पढ़ें ये भी _ पति के सामने पत्नी का गैंग रेप, कहानी पढ़ते ही आपका भी फट जाएगा कलेजा…
पीडिता का मेडिकल कराने के बाद, आरोपियों की तलाश जारी
वारदात के दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और पुलिस में शिकायत करने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Udham Singh Nagar
जसपुर में बाघ ने 15 साल के किशोर को बनाया निवाला, इलाके में दहशत का माहौल

Jaspur News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों का हमला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में बाघ ने एक 15 साल के किशोर को निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
जसपुर में बाघ ने 15 साल के किशोर को बनाया निवाला
उधम सिंह नगर जिले में एक बार फिर बाघ का आतंक सामने आया है। यहां जसपुर में बाघ ने 15 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। जिस कारण किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।
घर के बाहर पशुओं को चारा डाल रहा था किशोर
मिली जानकारी के मुताबिक जसपुर क्षेत्र के ग्राम तीर्थ नगर में 21 फरवरी को अमरीक सिंह उर्फ बब्बू (15) पुत्र छिन्दर सिंह अपने घर पर था। घर के बाहर वो अपने पशुओं को चारा डाल रहा था। इसी दौरान उस पर बाघ ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमला इतना तेज और अप्रत्याशित था कि किशोर संभल भी नहीं पाया। इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से इलाके में मची अफरा-तफरी
परिवार और आसपास के लोगों को जब किशोर की चीख सुनाई दी तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघ को भगाने की कोशिश की लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।
इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का आकलन किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
Udham Singh Nagar
Rudrapur news: कोर्ट में पेशी के दौरान फ़िल्मी स्टाइल में आरोपी फरार, आधे घंटे चला चोर पुलिस का खेल

पेशी पर लाया गया आरोपी फरार, युवकों की मदद से पकड़ा
Rudrapur news: उत्तराखंड के उधम सिंहनगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस हिरासत से एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था, लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. जिसके बाद स्थानीय युवकों की मदद से पुलिस ने दोबारा आरोपी को पकड़ लिया. इस पूरी घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
मुख्य बिंदु
बाजपुर में अदालत में पेशी के दौरान आरोपी फरार
जानकारी के मुताबिक, केलाखेड़ा थाना पुलिस ने ग्राम टांडा डालचंद निवासी अमित सिंह को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे पेशी के लिए बाजपुर अदालत ले जाया गया. इसी दौरान अदालत परिसर के पास आरोपी अचानक पुलिस हिरासत से छूटकर भाग गया, जिससे पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें_ Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
फ़िल्मी स्टाइल में चोर पुलिस का खेल
आरोपी के भागते ही पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी दृश्य जैसा लग रहा था, जहां आरोपी आगे-आगे और पुलिस उसके पीछे दौड़ती नजर आई. भागते-भागते आरोपी पास के एक खाली मैदान की ओर पहुंच गया, जहां कुछ युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे.

स्थानीय युवकों की मदद से दोबारा पकड़ा गया आरोपी
इस बीच पुलिस ने मैदान में मौजूद युवकों से मदद मांगी. युवकों ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपी की घेराबंदी की और उसे पकड़ने में सहयोग किया. आखिरकार करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को दोबारा हिरासत में लेकर न्यायालय परिसर लाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की गई.
ये भी पढ़ें_ बाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का विडियो
इस पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की बात कही गई है.
Cricket17 hours agoIND vs ZIM Dream11 Prediction Today Match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8…
big news15 hours agoनंदा गौरा योजना का पैसा हुआ जारी, मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी की 145.93 करोड़, जिलेवार देखें लिस्ट
Dehradun14 hours agoदेहरादून 27 फरवरी से बसंतोत्सव के लिए रूट प्लान जारी, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान
Dehradun12 hours agoमसूरी झड़ीपानी रेलवे भूमि विवाद गहराया, रेलवे के नोटिस के बाद लोगों का विरोध
Cricket13 hours agoAUS-W vs IND-W 2nd ODI Dream11 Prediction: संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
big news17 hours agoनैनीताल में बाघ का आतंक, फतेहपुर रेंज में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला
Breakingnews17 hours agoउत्तराखंड सरकारी कार्यालयों के लिए SOP जारी, जाने से पहले पढ़ लें नए नियम…
big news11 hours agoशिक्षा विभाग बड़ा फेरबदल, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी






































