हरियाणा – सीएम धामी ने फरीदाबाद, हरियाणा में जनसभा को किया संबोधित
सीएम धामी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को जिताने की करी अपील
सख्त एवं ऐतिहासिक निर्णयों की वजह से देश भर में बढ़ी है सीएम धामी की लोकप्रियता

हरियाणा – सीएम धामी ने फरीदाबाद, हरियाणा में जनसभा को किया संबोधित
सीएम धामी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को जिताने की करी अपील
सख्त एवं ऐतिहासिक निर्णयों की वजह से देश भर में बढ़ी है सीएम धामी की लोकप्रियता
देहरादून – भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा पहुंचे सीएम धामी
भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता के पक्ष में पंचकूला में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम धामी
युवाओं के बीच सीएम धामी की विशेष लोकप्रियता, सीएम धामी को सुनने के लिए जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे युवा
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता ने किया पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने कैथल, हरियाणा में संसदीय क्षेत्र कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग
एक ओर कौरव रूपी इंडी गठबंधन की पार्टियां हैं तो दूसरी ओर धर्मध्वज लिए प्रधानमंत्री मोदी : मुख्यमंत्री धामी
विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद के बीच का है चुनाव : मुख्यमंत्री धामी
भाजपा सरकार ही राष्ट्रीय हित में कड़े फैसले ले सकती है : मुख्यमंत्री धामी
हरियाणा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वृन्दावन गार्डन, कैथल, हरियाणा में संसदीय क्षेत्र कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रबुद्ध नागरिको का स्वागत करते हुए कहा कि वह कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में समर्थन मांगने आए हैं। उन्होंने कहा नवीन जिन्दल कर्मठ नेता हैं, उन्होंने पूर्व में कई कार्यों को आगे बढ़ाया है। कुरूक्षेत्र में डबल इंजन की सरकार और तेजी से काम करे, इसके लिए भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करना है, एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना अहम योगदान देना है। कुरूक्षेत्र की भूमि महाभारत के युद्ध की भूमि रही है। उस समय पांडवों और कौरवों के बीच में युद्ध हुआ था। उन्होंने कहा वर्तमान समय में भी भारत में धर्म युद्ध चल रहा है एक ओर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी एवं अन्य विपक्षी पार्टी कौरव रूपी पार्टियां हैं तो दूसरी ओर अकेले धर्म ध्वजा लिए हुए प्रधानमंत्री जी चल रहे हैं। उन्होंने कहा यह चुनाव विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के बीच का है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर विकसित भारत के संकल्प हेतु दिन-रात काम कर रहे हैं। 2014 के बाद मोदी जी के नेतृत्व में हर सेक्टर में विशेष कार्य योजना बनाकर काम किया गया है। आज हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आज़ादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी जी ने विकासित भारत बनाने का संकल्प लिया है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर भारत बना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 के सम्मलेन से विश्व ने भारत के सामर्थ को देखा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा आज देश की सेना पहले से अधिक सशक्त हुई है। आज सैनिकों को अच्छे शस्त्र और अच्छे वस्त्र मिल रहे हैं। आज सेना गोली का जवाब गोलों से दे रही है। उन्होंने कहा देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां पहले ही समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ही राष्ट्रीय हित में कड़े फैसले ले सकती है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने कहा भाजपा विकास और संतुष्टीकरण के मॉडल को अपनाती है। इंडी गठबंधन देश में झूठ फैलाकर सत्ता में आकर फिर से भ्रष्टाचार को बढ़ाना चाहते हैं। विपक्षी का गठबंधन जनता को भ्रम में डालने का ठगबंधन है। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। विपक्ष के लोग भगवान श्री राम को काल्पनिक बताते हैं। सत्ता हासिल करने के लिए इंडी गठबंधन नहीं ठगबंधन है।
इस अवसर पर अशोक गुज्जर, विधायक लीलाराम, विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा भाजपा को मिला हर एक वोट : सीएम धामी
हरियाणा के यमुनानगर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा
अंबाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में मतदान कर पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान
भाजपा ने जितने कार्य 10 वर्षो में किए, कांग्रेस 60 वर्षो में भी नहीं कर पाई उतने कार्य
राम मंदिर विरोधी कांग्रेस की आस्था बाबरी मस्जिद वालों के वोट बैंक के साथ
यमुनानगर (हरियाणा) – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से इस लोकसभा चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे। भाजपा भारी बहुमत हासिल करेगी। भाजपा के खाते में आया हर एक वोट सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दुनिया भर में भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।
मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को यमुनानगर में अम्बाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बन्तो कटारिया के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की तरह ही यमुनानगर के कण-कण में भगवान शिव का वास है। उन्होंने आगामी 25 मई को श्रीमती बन्तो कटारिया के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री की गारंटी है कि 2047 तक भारत पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर और पूर्ण विकसित देश बनकर सामने आएगा। प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व में आज दुश्मन देश भी नतमस्तक नजर आते हैं। भारत की सेना दुश्मन देश में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है। बीते 10 वर्षो में कांग्रेस के 60 वर्षो के कार्यकाल से भी अधिक विकास कार्य किए गए हैं। नियत और नीति सही हो तो निर्णय और नतीजे भी सही आते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में 55000 किलोमीटर नेशनल हाईवे, सात नए आईआईटी, 15 नए एम्स, सात आईआईएम, 390 विश्वविद्यालय एवं 700 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। विश्व स्तरीय परियोजनाएं भारत की पहचान बन चुकी हैं । प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर उनके लिए समर्पित होकर प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए काम किया है। इसके साथ ही गरीब कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज देश का हर व्यक्ति योजनाओं का लाभार्थी है। प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णयों की वजह से उत्तर से लेकर दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक “मोदी है तो मुमकिन है” का नारा गूंज रहा है।
विपक्ष पर भी तीखे प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों ने हमेशा देश को लूटने का काम किया है। 2014 से पहले हर दिन एक नया घोटाला सामने आता था, लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण घोटालेबाज या तो जेल में है या फिर बेल पर है। सभी भ्रष्टाचारियों ने मिलकर प्रधानमंत्री के खिलाफ गठबंधन बनाकर झूठ और भ्रम फैलाने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया था। आज कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करती है क्योंकि इनकी आस्था बाबरी मस्जिद वालों के वोट बैंक के साथ है। उन्होंने कहा कि देश में सनातन धर्म के खिलाफ साजिश चल रही है यह लोग हमारा हक छीनकर अपने चहेते समुदाय को लाभ देना चाहते हैं।
सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश, विधायक घनश्याम अरोड़ा, भाजपा प्रत्याशी बन्तो कटारिया, मेयर मदन चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने (हरियाणा) संसदीय क्षेत्र रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर व्यक्ति के विकास के लिए की है तपस्या : मुख्यमंत्री धामी।
डबल इंजन की रफ्तार से हरियाणा बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री धामी।
कांग्रेस राज में जनता की गाढ़ी कमाई घोटालों की भेंट चढ़ जाती थी : मुख्यमंत्री धामी।
सत्ता के लालच में जनता के हितों को छोड़ने वाली पार्टियों पर भरोसा नही करेगी जनता : मुख्यमंत्री धामी।
रोहतक और हरियाणा की जनता कांग्रेस के परिवारवाद नहीं बल्कि मोदी के विकासवाद के साथ खड़ी है : मुख्यमंत्री धामी।
रोहतक/हरियाणा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समर गोपालपुर, महम रोहतक (हरियाणा) में संसदीय क्षेत्र रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में अरविंद शर्मा ने इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए अनेकों विकास कार्य किए हैं। अरविंद शर्मा द्वारा इस क्षेत्र में हाई वे,अंडर पास,ओवर ब्रिज, के साथ-साथ विभिन्न गांव तक सड़क के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने जनता से आगामी 25 मई को लोक सभा क्षेत्र रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाकर सदन में भेजने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर व्यक्ति के विकास के लिए तपस्या की है। हर पल देशवासियों को समर्पित किया है। जिसके फलस्वरूप आज भारत आर्थिक, सामाजिक, और वैज्ञानिक रूप से हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। आजादी से वर्ष 2014 तक बने हवाई अड्डों से ज्यादा बीते 10 सालों में बनाए गए हैं। विकसित राष्ट्र के पथ पर चल हमारा देश विश्व में महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। जनता के एक वोट से भारत की दिशा और दशा बदली है। प्रधानमंत्री जो संकल्प लेते हैं उसपर अडिग रहते हुए उसे पूरा करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। जिन फैसलों का देश 70 सालों से इंतजार कर रहा था, उनपर अब जाकर निर्णय लिया जा सका है। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में राज्य एवं केंद्र सरकार मिलकर डबल इंजन की रफ्तार से काम कर रही है। उन्होंने कहा उत्तराखंड को पूरे विश्व में देवभूमि, चार धाम, आदि- कैलाश, गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियों की भूमि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे इसके लिए उत्तराखंड में कई कड़े फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। समान नागरिक संहिता देश की आधी आबादी का पूरा कानून है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून पर भी निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह तुष्टिकरण परिवारवाद की राजनीति कर रही है। कांग्रेस राज में जनता की गाढ़ी कमाई घोटालों की भेट चढ़ जाती थी। अपनी हार देखकर सभी विपक्षियों ने गठबंधन बना लिया है। इस ठगबंधन का एकमात्र लक्ष्य पुनः सत्ता पाकर भ्रष्टाचार करना है। उन्होंने कहा हरियाणा में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। इससे इनका ठगबंधन साफ नज़र आता है। हरियाणा में जेजेपी को वोट देना अपने वोट को खराब करने के बराबर है। सत्ता के लालच में जनता के हितों को छोड़ने वाली पार्टियों पर भरोसा नही करेगी जनता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व को नकार दिया था। अयोध्या में राममंदिर न बने, इसके लिए बड़े बड़े वकीलों की फौज खड़ी कर दी थी। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी विरासत टैक्स लगाकर जनता की कमाई को एक वर्ग विशेष को देने की बात करती है। देश की जनता कांग्रेस के मंसूबों से भली भांति परिचित है। उन्होंने कहा हरियाणा में कांग्रेस पार्टी केवल एक ही परिवार को आगे बढ़ाती है। रोहतक और हरियाणा की जनता कांग्रेस के परिवारवाद नहीं मोदी के विकासवाद के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, राजस्थान सरकार में मंत्री सुमित गोदारा, सांसद भगीरथ चौधरी, डॉ. रीता शर्मा, राजीव जैन एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हरियाणा में भाजपा महिला मोर्चा के महिला पदाधिकारी करेंगी प्रचार प्रसार
प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्तराखंड महिला मोर्चा के 12 सदस्सीय दल हरियाणा पहुंचा
भाजपा को मिल रहा है अपार समर्थन, तीसरी बार केंद्र में भाजपा बनाएगी सरकार :आशा नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा
देहरादून – 9 मई देहरादून हरियाणा लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए उत्तराखंड महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप गई है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि 12 पदाधिकारियों एक दल हरियाणा लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए जा चुका है उनका कहना भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता लगातार दूसरे राज्यों में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
भाजपा का दूसरा दल 11 मई को हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के लिए रवाना होगा। जिसमें भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिस तरह से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को हरियाणा लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सोप गई है ऐसे में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है ।
उनका कहना है कि अभी तक लोकसभा के तीन चरण का मतदान हो चुके हैं मतदाताओं का रुझान भारतीय जनता पार्टी के प्रति रहा है। ऐसे में एक बार फिर भाजपा केंद्र में सरकार बनाने जा रही है उत्तराखंड के महिला मोर्चा ने लगातार प्रचार प्रसार का मोर्चा संभाल रखा है। उनका कहना है कि एक-एक कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जुटा हुआ है जिस तरह से केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं उसका लाभ आम लोगों को मिला है।
ऐसे में आम लोगों का रुझान भाजपा के प्रति देखने को मिल रहा है क्योंकि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जिन बातों का जिक्र किया था उसको पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के मान सम्मान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम किया है ऐसे में भाजपा एक बार फिर से जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाएगी। उनका कहना है कि विभिन्न राज्यों में अपार जन समर्थन मिल रहा है ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित है एक बार फिर भाजपा केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में जाने वाले उत्तराखंड महिला मोर्चा के पदाधिकारी शामिल है उमा जोशी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शैली फुटेला, सहसंयोजक कुमाऊं विनीता फर्त्याल सहसंयोजक कुमाऊं शामिल है
अनु कक्कड़ प्रदेश उपाध्यक्ष ,रीता चमोली प्रदेश मंत्री, शकुंतला देवलाल प्रदेश कार्यालय प्रभारी, रंजना चतुर्वेदी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, रचिता ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष, मीना गैरोला जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, कृष्णा तोमर जिला महिला मोर्चा देहरादून ग्रामीण, प्रतिभा चौहान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रुड़की ,जयंती पटवाल पूर्व गढ़वाल संयोजक दल में शामिल है ।
महेंद्रगढ़/हरियाणा – महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल बस कनीना में स्थित जीएलपी स्कूल की बताई जा रही है।
घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं, गंभीर घायल बच्चों को रेवाड़ी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा का ओवरटेक के कारण बताया जा रहा है। दूसरी ओर जानकारी मिली है कि बस चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।
थोड़ी देर के बाद घटनास्थल पहुंचेगी शिक्षा मंत्री
हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने फोन पर कहा कि मैं डीसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात कर रही हूं और मामले की जांच के लिए कहा गया है। उसके साथ ही बताया कि वह थोड़ी देर के बाद घटनास्थल का दौरा भी करेंगी।
चंडीगढ़ – हरियाणा में 9 साल से ज्यादा वक्त से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज इस्तीफा दे दिया हैं। उनकी जगह पर नायब सिंह सैनी को नया सीएम बनाया गया है, जो हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। विधायक दल का नेता बनाए जाने पर नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। नायब सैनी के हरियाणा का सीएम बनने के एलान के बाद पूर्व सीएम मनोहर लाल के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
उत्तर प्रदेश में भाजपा के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कहना है कि हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी जमीन से जुड़े नेता हैं। साथ ही ऐसे समाज से आते हैं, जो मेहनत के दम पर आगे बढ़ा है। यह भाजपा में ही संभव है कि पार्टी एक आम कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है। पाठक मंगलवार को लोकसभा चुनाव के चलते रोहतक आए हुए थे। नायब सैनी को हरियाणा का सीएम बनने के बाद कुरुक्षेत्र में उनके निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
हरियाणा में पांच साल पुराना भाजपा जजपा गठबंधन टूट गया है। मंगलवार को दिन चढ़ते ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुईं जो दोपहर होते होते एक सियासी भूचाल में बदल गई। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया था।
चंडीगढ़ – हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी भूचाल आ गया है। मंगलवार (12 मार्च) को पांच साल पुराना भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। दोपहर एक बजे नई सरकार का शपथग्रहण होगा। नई सरकार में कुछ नए नाम शामिल होने की चर्चाएं हैं। जजपा से गठजोड़ टूटने के बाद भी भाजपा पर कोई संकट नहीं है।
भाजपा के पास 41 सीटें, कैसे हासिल होगा बहुमत
हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। भाजपा के पास 41 विधायक हैं। जजपा के पास 10 विधायक हैं। वहीं छह निर्दलीय भी भाजपा के साथ हैं। ऐसे में सरकार पर कोई संकट नहीं है। कांग्रेस के 30 और इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी के एक-एक विधायक के अलावा सात निर्दलीय विधायक हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 है। जजपा से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के पास अपने 41, सात निर्दलीयों और एक हलोपा विधायक का समर्थन है। वहीं सूत्रों के अनुसार, जजपा के कुछ विधायक भी भाजपा के साथ आ सकते हैं।
सीट बंटवारा बना गठबंधन टूटने का कारण
गठबंधन टूटने का बड़ा कारण लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा बना। जजपा ने हरियाणा की 10 सीटों में से 2 की मांग की थी लेकिन भाजपा को ये मंजूर नहीं था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा हरियाणा की सभी दसों सीट पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर चुकी है। इसमें हर सीट से तीन से चार उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। पीएम मोदी को टिकटों पर अंतिम मुहर लगानी है।
तीन से चार चेहरे बदल सकते हैं
सूत्रों ने दावा किया है कि पार्टी तीन से चार सीटों पर उम्मीदवारों के चेहरे बदल सकती है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि वह हरियाणा से कम से कम दो महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। अब यह उम्मीदवार कौन होंगी, इस पर भी फैसला अगले तीन दिन में हो जाएगा। बताया जा रहा है कि उम्मीदवार का चयन भाजपा के आंतरिक सर्वे, नमो एप के सर्वे और प्रभारियों के फीड बैक के आधार पर किया जाएगा। जिस तरह से पहली सूची में कुछ उम्मीदवारों पर सवाल खड़े हुए थे, उसके बाद पार्टी साफ छवि के उम्मीदवारों को लेकर कोई समझौता नहीं करने वाली।
अंबाला – कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला लगातार जारी है तो दूसरी तरफ ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं, जीआरपी थाने में भी खानापूर्ति के नाम पर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई पूरी की जा रही है और चोर जीआरपी की गिरफ्त से बाहर हैं। शुक्रवार को भी जहां अंबाला कैंट स्टेशन पर आने वाली 12 ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची। वहीं साबमरती-दौलतपुर चौक से एक बैंक कर्मी का लैपटॉप बैग चोरी हो गया।
ट्रेन नंबर 04690 जालंधर सिटी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 1.10 घंटे, 14508 फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस 3.10 घंटे, 04548 बठिंडा-अंबाला स्पेशल 50 मिनट, 12472 कटरा-मुंबई स्वराज एक्सप्रेस 30 मिनट, 22451 मुंबई-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 50 मिनट, 12925 मुंबई-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस 40 मिनट, 12325 कोलकाता-नंगलडैम साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 मिनट, 12318 अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस 30 मिनट, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट, 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश 1 घंटा, 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।