big news
पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को पुलिस ने भेजा नोटिस, अंकिता हत्याकांड को लेकर साक्ष्य देने को कहा

Haridwar News : पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश की मुश्किलें बढ़ सकती है। बहादराबाद पुलिस ने सुरेश राठौर को नेटिस भेजा है। जिसमें उनसे अंकिता हत्याकांड को लेकर उनके वायरल हुए ऑडियो के बारे में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है।
Table of Contents
पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को पुलिस ने भेजा नोटिस
पूरे प्रदेश को हिलाकर रख देने वाले बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक घमासान मचा देने के बाद सुर्खियों में आए पूर्व भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बहादराबाद पुलिस ने पूर्व विधायक को सोशल मीडिया पर अंकिता हत्याकांड को लेकर की गई चर्चा के संबंध में नोटिस जारी करते हुए साक्ष्य देने को कहा है।
आज बहादराबाद थाने में होना है पेश
पूर्व विधायक को शनिवार को बहादराबाद थाने में पेश होने की बात हरिद्वार पुलिस की तरफ से कही गई है। देर शाम बहादराबाद पुलिस नोटिस लेकर विधायक के मोहल्ला कड़च्छ स्थित घर पहुंची थी, लेकिन विधायक पूर्व विधायक घर पर नहीं मिले।
पिछले चार दिनों से बहुचर्चित Ankita murder case हत्याकांड को लेकर एक बार फिर से बीजेपी की राजनीति में भूचाल आ गया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा करने वाली सहारनपुर निवासी महिला उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल कर सनसनी फैला दी है। पूर्व विधायक से बात कर रही अभिनेत्री की ऑडियो रिकॉर्डिंग में अंकित भंडारी हत्याकांड से कई वीवीआईपी का नाम साफ-साफ लिया जा रहा है।

यही नहीं प्रदेश के भी कई बड़े भाजपा नेताओं को इस हत्याकांड में जोड़ा जा रहा है। ये बातचीत पूर्व विधायक अपनी कथित पत्नी से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने से देश भर में फैल गया है। ऑडियो में भाजपा के कई नेताओं के नाम लिए जाने के बाद से प्रदेश में खलबली मच गई है।
जल्द ही उर्मिला सनावर को भी जारी किया सकता है नोटिस
सोशल मीडिया पर ऑडियो के लगातार वायरल होने के बाद इस संबंध में संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक और उनकी कथित पत्नी उर्मिला के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बहादराबाद पुलिस ने इस मामले को लेकर अब कमर कस ली है।
विवेचनाधिकारी थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर को नोटिस जारी करते हुए शनिवार की सुबह बहादराबाद थाने में पेश होने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि Ankita murder case प्रकरण के लिए को लेकर पूर्व विधायक पर शिकंजा कसा जा सकता है। इधर बहादराबाद पुलिस जल्द अभिनेत्री उर्मिला सनावर को भी नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
big news
देहरादून के कैंट क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, देह व्यापार करवा रहे दो गिरफ्तार

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ा खबर सामने आ रही है। कैंट क्षेत्र में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार करवा रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून के कैंट क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
देहरादून के कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के मामले का खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
देह व्यापार करवा रहे दो गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, किशन नगर एक्सटेंशन इलाके में एक स्कूल के पीछे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर बुधवार को अचानक दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान वहां तीन महिलाएं और एक पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
तीन महिलाओं को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित रूप से देह व्यापार संचालित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पांडे और जंग बहादुर के रूप में हुई है। वहीं, मौके से मिली तीन महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक स्विफ्ट कार को भी सीज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
पहले भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है आरोपी
पूछताछ में अभियुक्त आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे के पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्त आशीष द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।
big news
पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में बकरियां चराने और कीड़ा जड़ी निकालने गए युवक की आकाशीय बिजली गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र के उच्च हिमालयी इलाके में दर्दनाक हादसे में एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक भेड़-बकरियां चराने और कीड़ा-जड़ी एकत्र करने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में गया हुआ था।
बकरी चराने के लिए गया था रपकिया तोक
जानकारी के अनुसार, खेत गांव निवासी तेज सिंह (35) पुत्र मदन सिंह उच्च हिमालयी क्षेत्र के रपकिया तोक में गया था। इसी दौरान खराब मौसम के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम सक्रिय हुई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए धाररचूला लाया गया है। प्रशासन द्वारा मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक तेज सिंह की बिजली की चपेट में आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। लेकिन नेटवर्क ना होने के कारण ग्रामीण इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं दे पाए। मंगलवार को ग्रामीण शव के साथ धारचूला पहुंचे। जिसके बाद इसका पता चल सका।
- नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
- NO VEHICLE DAY: DG सूचना बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, संयुक्त निदशक ने 16 किमी की दूरी पैदल चलकर की तय
- पिथौरागढ़ समाचार: थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत
- Dehradun news : कैंसर पीड़ित परिवार को मिला DM सविन बंसल का सहारा; ₹71 हजार का कर्ज माफ, ₹50 हजार की दी मदद..
- DC vs RR Dream11 Prediction IPL 2026 Match 62: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला

Dhami Cabinet Today : सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी मंत्रिमंडल की बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
Dhami Cabinet Today : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज होने जा रही है। सचिवालय में आज दोपहर 1 बजे बैठक शुरू होगी। इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। बैठक में नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर फैसला हो सकता है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
सीएम धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। दोपहर 1 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास सहित कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
नई नियमावलियों और कई नीतिगत प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
माना जा रहा है कि आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कार्मिक विभाग द्वारा कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे, जिन पर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, सरकार इस बैठक में नई नियमावलियों और कई नीतिगत प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है। पर्यटन और परिवहन विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी विशेष फोकस रहने की उम्मीद है।
चारधाम यात्रा को लेकर लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
प्रदेश में चल रही Char Dham Yatra को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। यात्रियों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, यात्रा सुविधाओं के विस्तार और संचालन व्यवस्था को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा आगामी Kumbh Mela की तैयारियों को लेकर भी कैबिनेट में व्यापक चर्चा हो सकती है। सरकार कुंभ मेले से जुड़े आधारभूत ढांचे, परिवहन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों से विस्तृत समीक्षा कर सकती है।

नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला
माना जा रहा है कि विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। वहीं, बैठक के अंत में नर्सिंग अभ्यर्थियों के आंदोलन से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है।
लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया और वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में सरकार कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। हालांकि फिलहाल कैबिनेट बैठक का मुख्य फोकस विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर रहने की संभावना है।
Breakingnews9 hours agoदून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिले 1.5 करोड़ रूपए नगद….
Uttarakhand6 hours agoपिथौरागढ़ समाचार: थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत
Cricket8 hours agoPBKS vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 61: मैच पूर्वानुमान, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Dehradun5 hours agoNO VEHICLE DAY: DG सूचना बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, संयुक्त निदशक ने 16 किमी की दूरी पैदल चलकर की तय
Cricket7 hours agoDC vs RR Dream11 Prediction IPL 2026 Match 62: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand7 hours agoDehradun news : कैंसर पीड़ित परिवार को मिला DM सविन बंसल का सहारा; ₹71 हजार का कर्ज माफ, ₹50 हजार की दी मदद..
Uttarakhand3 hours agoनानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…






































