big news
भालू का आतंक, स्कूल में पढ़ रहे छात्र को उठा ले गया, ऐसे बची जान

Chamoli News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार से भी ज्यादा अब प्रदेश में भालू के हमले के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी ही खबर चमोली (Chamoli News) से सामने आ रहरी है।
Table of Contents
Chamoli News : चमोली में भालू का आतंक
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भालू के हमलों में कमी नहीं आ रही है। उत्तरकाशी से लेकर चमोली तक भालू के आतंक से जनता दहशत में है। आलम ये है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। ताजा मामला चमोली से सामने आया है। यहां भालू ने स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्र पर हमला कर दिया।

स्कूल में पढ़ रहे छात्र को उठा ले गया भालू
मिली जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हरिशंकर में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिशंकर में भालू ने स्कूल में पढ़ रहे बच्चे पर हमला कर दिया। भालू बच्चे को विद्यालय प्रांगण से उठाकर दूर झाड़ी में ले गया। साथी छात्र और शिक्षक बच्चे को बचाने के लिए पीछे भागे।
शोर सुनने और ज्यादा लोगों को देखकर भालू छात्र को झाड़ी में छोड़कर भाग गया। शिक्षकों ने छात्र को झाड़ी से निकाला। भालू ने बच्चे पर नाखून मारे हैं और कपड़े फाड़े हैं।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल
बताया जा रहा है कि भालू कक्षा छह के छात्र आरव को उठा ले गया। ये देख अन्य बच्चे दहशत में आ गए। वहीं शिक्षकों और कुछ छात्रों की हिम्मत के कारण बच्चे की जान बच सकी। इस खबर के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
big news
देहरादून के कैंट क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, देह व्यापार करवा रहे दो गिरफ्तार

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ा खबर सामने आ रही है। कैंट क्षेत्र में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार करवा रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून के कैंट क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
देहरादून के कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के मामले का खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
देह व्यापार करवा रहे दो गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, किशन नगर एक्सटेंशन इलाके में एक स्कूल के पीछे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर बुधवार को अचानक दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान वहां तीन महिलाएं और एक पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
तीन महिलाओं को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित रूप से देह व्यापार संचालित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पांडे और जंग बहादुर के रूप में हुई है। वहीं, मौके से मिली तीन महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक स्विफ्ट कार को भी सीज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
पहले भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है आरोपी
पूछताछ में अभियुक्त आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे के पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्त आशीष द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।
big news
पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में बकरियां चराने और कीड़ा जड़ी निकालने गए युवक की आकाशीय बिजली गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र के उच्च हिमालयी इलाके में दर्दनाक हादसे में एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक भेड़-बकरियां चराने और कीड़ा-जड़ी एकत्र करने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में गया हुआ था।
बकरी चराने के लिए गया था रपकिया तोक
जानकारी के अनुसार, खेत गांव निवासी तेज सिंह (35) पुत्र मदन सिंह उच्च हिमालयी क्षेत्र के रपकिया तोक में गया था। इसी दौरान खराब मौसम के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम सक्रिय हुई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए धाररचूला लाया गया है। प्रशासन द्वारा मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक तेज सिंह की बिजली की चपेट में आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। लेकिन नेटवर्क ना होने के कारण ग्रामीण इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं दे पाए। मंगलवार को ग्रामीण शव के साथ धारचूला पहुंचे। जिसके बाद इसका पता चल सका।
- बड़ी खबर : धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल, कई दुकानों में भरा मलबा
- हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
- रूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
- बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
big news
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला

Dhami Cabinet Today : सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी मंत्रिमंडल की बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
Dhami Cabinet Today : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज होने जा रही है। सचिवालय में आज दोपहर 1 बजे बैठक शुरू होगी। इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। बैठक में नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर फैसला हो सकता है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
सीएम धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। दोपहर 1 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास सहित कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
नई नियमावलियों और कई नीतिगत प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
माना जा रहा है कि आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कार्मिक विभाग द्वारा कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे, जिन पर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, सरकार इस बैठक में नई नियमावलियों और कई नीतिगत प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है। पर्यटन और परिवहन विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी विशेष फोकस रहने की उम्मीद है।
चारधाम यात्रा को लेकर लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
प्रदेश में चल रही Char Dham Yatra को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। यात्रियों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, यात्रा सुविधाओं के विस्तार और संचालन व्यवस्था को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा आगामी Kumbh Mela की तैयारियों को लेकर भी कैबिनेट में व्यापक चर्चा हो सकती है। सरकार कुंभ मेले से जुड़े आधारभूत ढांचे, परिवहन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों से विस्तृत समीक्षा कर सकती है।

नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला
माना जा रहा है कि विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। वहीं, बैठक के अंत में नर्सिंग अभ्यर्थियों के आंदोलन से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है।
लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया और वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में सरकार कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। हालांकि फिलहाल कैबिनेट बैठक का मुख्य फोकस विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर रहने की संभावना है।
Cricket12 hours agoKKR vs GT Dream11 Prediction IPL 2026 Match 60: फेंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Cricket12 hours agoNEP vs USA Match 106 CWC League Two: नेपाल और अमेरिका के बीच महामुकाबला, जानें प्लेइंग XI, और पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी…
uttarakhand weather10 hours agoअगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Udham Singh Nagar14 hours agoकाशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी, छापेमारी में बड़ा खुलासा, मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी
Rudraprayag13 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
Bageshwar12 hours agoबागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
Haridwar6 hours agoहरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
Haridwar9 hours agoरूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम







































