Champawat
बारिश के बीच DM ने स्वाला में किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था पर कसा शिकंजा

Champawat News : चंपावत में डेंजर जोन स्वाला क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्यों का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बारिश के बीच स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
Table of Contents
बारिश के बीच DM ने स्वाला में किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण
चंपावत में डेंजर जोन स्वाला पर अक्सर मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो जाता है। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय ये दिक्कत और भी बढ़ जाती है।
जिस कारण यहां पर चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य चल रहा है। आज जिलाधिकारी ने स्वाला क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।
गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था पर कसा शिकंजा
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की गति को तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए।

यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
बारिश को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी हालत में सड़क बाधित नहीं होनी चाहिए, ताकि आम लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने पहाड़ी हिस्से में बैंच निर्माण और डाउन साइड में सुरक्षा दीवार (सेफ्टी वॉल) को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे सड़क मजबूत हो और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Champawat
लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में करेगी समस्या का समाधान, QR स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत

Lohaghat News : लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में आपकी समस्याओं का समाधान करेगी। पालिका ने क्यूआर कोड जारी किया है। जिसे स्कैन करने से आप अपनी समस्या घर बैठे रजिस्टर करवा सकते हैं। इस से आपको बार-बार पालिका के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
Table of Contents
लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में करेगी समस्या का समाधान
नगर पालिका परिषद ने नागरिक सुविधाओं को आसान, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। अब नगर क्षेत्र में QR कोड आधारित शिकायत पंजीकरण प्रणाली शुरू कर दी गई है, जिसके जरिए आम नागरिक अपनी समस्याएं बिना किसी झंझट के सीधे पालिका तक पहुंचा सकेंगे।
पालिका अध्यक्ष ने किया नई व्यवस्था का शुभारंभ
इस नई व्यवस्था का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान किया गया। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि अब लोहाघाट को स्मार्ट, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक का पूरा उपयोग किया जाएगा।

अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
नई प्रणाली के तहत अब लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बस मोबाइल से QR कोड स्कैन करें और अपनी शिकायत या सुझाव सीधे सिस्टम में दर्ज करें। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग तक सूचना तुरंत पहुंच जाएगी और उसके समाधान की पूरी जानकारी शिकायतकर्ता को SMS या कॉल के माध्यम से दी जाएगी।
सभासदों ने की सुविधा का लाभ उठाने की अपील
ये पहल न केवल शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को तेज बनाएगी, बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगी। साथ ही ये नागरिकों और नगर पालिका के बीच संवाद को और मजबूत करने का काम करेगी।

अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी और सभी सभासदों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और लोहाघाट को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट नगर बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Champawat
वन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Champawat News : वन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने गुलदार की खाल सहित एक तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
चंपावत में गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
चंपावत में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी, थाना रीठा साहिब पुलिसऔर वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।
चम्पावत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी चंपावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के निगरानी में पुराना थाना बैरियर रीठा साहिब के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति दीपक सिंह बोहरा पुत्र पान सिंह बोहरा, निवासी गागरी नदी पार, थाना रीठा साहिब को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गुलदार की खाल बरामद हुई।

2 मीटर लंबी बताई जा रही है गुलदार की खाल
बरामद खाल की लंबाई लगभग 2 मीटर बताई जा रही है। जबकि वन विभाग के अनुसार गुलदार की उम्र करीब 8 वर्ष आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, 200 रुपये नगद और एक स्कूटी (यूके03 बी 2770) भी बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस मामले में किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की संभावनाओं को देखते हुए जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (112) को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
big news
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला, खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा

Champawat News : चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक के मऊ (चौमेल) क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार ने छात्रा ज्योति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लेकिन समय रहते प्रशासन की तेज़ कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
Table of Contents
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला
बारकोट में गुलदार ने घात लगाकर किशोरी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी गेहूं काटने के लिए खेत में जा रही थी। इसी दौरान गुलदार ने रास्ते में उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। शोर मचाने से आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे। जिस से किशोरी की जान बच गई।
खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान किया हमला
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। बिना देर किए राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने त्वरित उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, ज्योति अब खतरे से बाहर है और उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जाना घायल का हाल
जिलाधिकारी मनीष कुमार खुद उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और हर संभव बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है और हर संभव मदद दी जाएगी। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Cricket19 hours agoDC vs CSK Dream11 Team Match 48 IPL 2026 : दिल्ली के ‘किला’ को भेदने उतरेगी चेन्नई की ‘येलो आर्मी’, ये है आज की सबसे तगड़ी फैंटेसी टीम.
Cricket19 hours agoMI vs LSG Dream11 Team Match 47 IPL 2026: क्या वानखेड़े में पलटेगी मुंबई की किस्मत? देखें बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन…
big news20 hours agoबड़ी खबर : भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में इस जिले में आज स्कूल बंद, आदेश हुए जारी
Breakingnews13 hours agoनैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की थार, एक की मौत, कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे वापस
Haldwani19 hours agoलालकुआं में जंगली हाथियों का आतंक, तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग
Dehradun14 hours agoअसम में प्रचंड बहुमत पर सीएम धामी का बयान, विकास और विश्वास ने रचा इतिहास, असम में लगातार तीसरी बार खिला कमल
Udham Singh Nagar12 hours agoप्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शराब के प्याले में जहर मिलाकर उतारा मौत के घाट…
big news12 hours agoदेहरादून डीएम सविन बंसल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मारा छापा, मौके पर मचा हड़कंप






































