Uttarakhand
चम्पावत : नाबालिग दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज मोड़, पीड़िता ने कबूला- “दोस्त के कहने पर रचा था षड्यंत्र”..

चम्पावत : नाबालिग दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज मोड़
उत्तराखंड के चम्पावत जनपद में पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं और आक्रोश का केंद्र बने कथित नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी, वह अब पूरी तरह से झूठा और एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा निकला है।
नाबालिग ने खुद खोला राज
मामले में नया मोड़ तब आया जब नाबालिग लड़की ने पुलिस के समक्ष अपने पहले के बयानों को पूरी तरह से नकार दिया। पीड़िता ने स्वीकार किया कि उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ था। उसने स्पष्ट किया कि यह पूरा घटनाक्रम उसके एक दोस्त के उकसावे पर रचा गया एक सुनियोजित षड्यंत्र था।
बिना किसी दबाव के दिए बयान
पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने कहा कि वह यह स्वीकारोक्ति किसी भी बाहरी दबाव, डर या प्रलोभन में आकर नहीं दे रही है, बल्कि पूरे होशो-हवास में सच्चाई सामने ला रही है। उसने स्वीकार किया कि पूर्व में लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार थे।
पुलिस जांच और वैज्ञानिक साक्ष्य
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच की गई थी। सच्चाई सामने लाने में निम्नलिखित बिंदुओं ने अहम भूमिका निभाई:
- मेडिकल रिपोर्ट: डॉक्टरी परीक्षण में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।
- गहन पूछताछ: पुलिस की निरंतर पूछताछ में बयानों में विरोधाभास पाया गया।
- तकनीकी साक्ष्य: अन्य डिजिटल और भौतिक तथ्यों के आधार पर मामले की परतें खुलीं।
अफवाहों पर लगाम लगाने की अपील
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं और राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल रही थी। पुलिस प्रशासन ने अब लोगों से अपील की है कि:
“किसी भी संवेदनशील मामले में बिना तथ्यों की पुष्टि किए अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें प्रसारित करें। इस प्रकार के जल्दबाजी में दिए गए बयान और अफवाहें सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकती हैं।”
संपादन नोट: पुलिस अब उन कारणों की भी जांच कर रही है जिनके तहत इस साजिश को अंजाम दिया गया और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है।
Uttarakhand
Doiwala News : एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस , सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार….

Doiwala News : ऑपरेशन प्रहार के तहत 2 अभियुक्तों के विरुद्ध हुई कार्यवाही
आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में दिनांक 07/05/2026 को डोईवाला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के सुसवा नदी के पास ग्राम खैरी से 02 अभियुक्तो (1) मोहन सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह निवासी दूधली थाना क्लेमनटाऊन देहरादून उम्र-43 वर्ष (2) केशव राम पुत्र स्व0 हरिराम निवासी सत्तीवाला, थाना डोईवाला, देहरादून उम्र-55 वर्ष को ताश के पत्तो से हार-जीत की बाजी लगाते हुए 5200/- नगद व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया गया, मौके पर अभियुक्तगण की स्कूटी सं0- UK07BF-6322 को चैक करते हुए कागजो में त्रुटि पाये जाने पर उसे नियमानुसार एमवी एक्ट मे सीज करते हुए दोनों अभियुक्तो के विरूद्ध थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 145/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- मोहन सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह निवासी दूधली, थाना क्लेमनटाऊन, देहरादून, उम्र-43 वर्ष
2- केशव राम पुत्र स्व0 हरिराम निवासी सत्तीवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र-55 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1- नगदी 5200/- रूपये
2- ताश की गड्डी – 01
3- स्कूटी UK07BF-6322 (एमवी एक्ट मे सीज)
Haridwar
Haridwar News : लक्सर में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Haridwar News : एक साथ 9 शिक्षक बर्खास्त , न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
हरिद्वार के लक्सर शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक साथ लक्सर के 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई।
लक्सर के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी शिक्षकों के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसके आदेश आने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार, इन शिक्षकों की नियुक्ति गलत तरीके से हुई थी। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।


उन्होंने बताया कि सेवा समाप्त किए गए शिक्षकों में पांच उर्दू शिक्षक और चार प्राइमरी शिक्षक शामिल हैं। इनमें से कई लोगों ने जम्मू से शिक्षा प्राप्त की थी और जिला हरिद्वार में आवेदन किया था। वर्तमान में ये सभी शिक्षा विभाग में कार्यरत थे।
खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन शिक्षकों के स्नातकोत्तर स्तर पर अंक मानक स्तर से कम पाए गए, जिसके चलते उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
Uttarakhand
केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया BPCL अस्पताल का लोकार्पण..

CM Dhami Inaugurates BPCL Hospital : “देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” की भावना से संचालित होगा अस्पताल
उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाएगा।

Table of Contents
श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि यह अस्पताल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को दी जा रही विशेष प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य जांच केंद्रों, ऑक्सीजन सुविधाओं एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
“स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड” के लक्ष्य पर काम कर रही सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार “स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड” के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुधारीकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 61 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं, जिसके माध्यम से प्रदेश के लाखों मरीजों को निशुल्क उपचार मिल रहा है। इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

बाबा केदार से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी की।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा एवं मानवता का भी प्रतीक है और इसी भावना के साथ सरकार देवभूमि में स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।
विधायक आशा नौटियाल ने अस्पताल को बताया जनकल्याण का उदाहरण
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने कहा कि यह अस्पताल सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो भविष्य में लाखों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Cricket4 hours agoRR vs GT Dream11 Team IPL 2026 Match 52 : राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के लिए बेस्ट फैंटेसी टिप्स..
big news24 hours agoदो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
Uttarakhand5 hours agoयमकेश्वर में विकास और अध्यात्म का संगम: सीएम योगी और सीएम धामी ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास, एआई बॉट से किया संवाद
Cricket4 hours agoPAK-W vs ZIM-W Dream11 Team 3rd ODI 2026: ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Uttarakhand3 hours agoकेदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया BPCL अस्पताल का लोकार्पण..
Haridwar1 hour agoHaridwar News : लक्सर में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
Uttarakhand1 hour agoDoiwala News : एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस , सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार….






































