Dehradun
केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग में मचा बवाल: चंद मिनटों में 7 हजार टिकट बुक, एजेंटों की चालबाज़ी या श्रद्धालुओं की दीवानगी ?

देहरादून: बाबा केदार के दर्शन की चाह लिए हजारों श्रद्धालुओं ने जैसे ही हेली सेवा टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगइन किया, वैसे ही कुछ ही मिनटों में सात हजार से अधिक टिकट बुक हो गए और बुकिंग विंडो बंद हो गई। अब सवाल यह है कि क्या यह टिकट श्रद्धालुओं ने व्यक्तिगत रूप से बुक किए या फिर कोई एजेंट सिंडीकेट सक्रिय हो गया है?
आईआरसीटीसी द्वारा श्री केदारनाथ धाम हेली सेवा के लिए बुकिंग व्यवस्था को पूरी तरह से ऑनलाइन किया गया है और किसी भी अन्य विंडो या प्लेटफॉर्म से टिकट जारी नहीं किए जाते। मंगलवार को सुबह 12 बजे जैसे ही बुकिंग खुली, कुछ ही मिनटों में मई महीने की सभी सीटें फुल हो गईं। इस प्रक्रिया में लोगों को विस्तृत फॉर्म भरकर, ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद टिकट मिलना था। लेकिन हज़ारों लोग ओटीपी का इंतज़ार करते रह गए और टिकट उनकी आंखों के सामने “सोल्ड आउट” हो गए।
यह घटना 2022 में सामने आए रेलवे टिकट स्कैम की याद दिलाती है, जब कई विदेशी सॉफ्टवेयर और बॉट्स के माध्यम से दलालों ने कंफर्म टिकटों का काला बाज़ार चलाया था। तब भी हज़ारों फर्जी आईडी पकड़ी गईं और कई एजेंट गिरफ्तार हुए थे। अब फिर से वैसा ही पैटर्न दिखने लगा है, जिससे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।
उत्तराखंड सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आईआरसीटीसी से बुकिंग के दौरान इस्तेमाल हुए आईपी एड्रेस का विवरण तलब किया है। यह जानना ज़रूरी है कि बुकिंग करने वाले कौन थे? क्या वे श्रद्धालु थे या एजेंटों के नेटवर्क से जुड़े लोग?
जानकारी के अनुसार, इस बुकिंग विंडो में करीब 23 हजार लोगों ने टिकट पाने की कोशिश की, लेकिन सिर्फ 7,000 टिकट ही बुक हो पाए। ऐसे में भारी संख्या में लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। यह भी देखा गया कि कुछ टिकट एजेंट साइट्स पर ऊंचे दामों पर रीसेल के लिए भी डाले गए, जिससे संदेह और गहरा गया।
श्रद्धालु: हमने समय पर फॉर्म भरा, ओटीपी नहीं आया और टिकट गायब हो गया। क्या ये भक्तों के साथ धोखा नहीं ?
साइबर विशेषज्ञ: यदि लगातार कुछ ही आईपी से भारी मात्रा में टिकट बुक हो रहे हैं, तो साफ है कि कोई ऑटोमेटेड सिस्टम या स्क्रिप्ट इस्तेमाल की जा रही है।
अब निगाहें हैं सरकार और आईआरसीटीसी की जाँच रिपोर्ट पर। अगर एजेंटों की संलिप्तता पाई जाती है, तो टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव और एजेंट सिंडीकेट पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।
#KedarnathHelicopterTicketBooking #IRCTCBookingScam #KedarnathYatra2025 #HeliServiceTicketFraud #OnlineBooking Controversy
Dehradun
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने तीन पुलिस उपाधीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार राकेश बिष्ट को उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल से एसटीएफ (कुमाऊं परिक्षेत्र) भेजा गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर
पुलिस विभाग में आज हुए तबादलों में मनीष शर्मा को जनपद बागेश्वर से सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। जबकि स्वप्निल मुयाल को जनपद देहरादून से सतर्कता मुख्यालय, देहरादून भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में इन तबादलों को जनहित के आधार पर तत्काल प्रभाव से किए जाने की बात कही गई है।

Dehradun
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी

Dehradun News : देहरादून में बीती रात रायवाला की भगत सिंह कॉलोनी में बदमाशों ने करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला खजानी देवी का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। वारदात के बाद हत्यारे कमरे के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए।
Table of Contents
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या
महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रायवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि 65 वर्षीय खजानी देवी अपनी छह वर्षीय पोती की पढ़ाई के लिए मोतीचूर में किराये के कमरे में रह रही थीं, जबकि उनके बेटे संजय पुंडीर अपनी पत्नी के साथ ग्राम काटल गड़ूल रानीपोखरी अपने पैतृक आवास में रहते हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सोमवार सुबह खजानी देवी पोती को स्कूल छोड़ने गई थीं। इसके बाद वह पड़ोस में हो रहे एक धार्मिक अनुष्ठान (पूजा) में शामिल हुईं, फिर अपने कमरे में लौट आईं। छुट्टी के बाद पोती को स्कूल से लेने के लिए न पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने उनके पड़ोस में रहने वाले दामाद पंकज थापा को फोन किया।
पंकज थापा बच्ची को लेकर जब खजानी देवी के कमरे में पहुंचे तो बाहर से ताला लगा हुआ था और उनका फोन भी स्विच आफ आ रहा था। इस पर वो बच्ची को अपने घर ले गए।
दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
शाम को दोबारा कमरे पर पहुंचने पर ताला बंद मिला तो खजानी देवी के बेटे संजय को इसकी जानकारी दी गई। संजय के पहुंचने पर कमरे का ताला तोड़ा गया। खजानी देवी बाथरूम में मृत मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Dehradun
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार

Dehradun News : देहरादून जिले के सेलाकुई थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। जमनपुर इलाके में सोमवार देर रात पार्टी के दौरान दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी मच गई।पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी।
कुछ ही देर में कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान यूपी के पीलीभीत निवासी जितेंद्र कुमार ने राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। हमले में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल राजपाल को एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
घटना के बाद आरोपी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Breakingnews9 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun7 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार
Breakingnews7 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Rudraprayag8 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Dehradun1 hour agoदेहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
Dehradun1 hour agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट








































