Uttarakhand
चारधाम यात्रा को लेकर इस बार तैयारियां हाईटेक, 137 सेक्टर, 42 जोन में बांटा गया यात्रा मार्ग, इन सुविधाओं के होगा लैस

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल रेंज पुलिस ने इस बार व्यापक और हाईटेक तैयारियां की हैं। पूरे यात्रा मार्ग को 137 सेक्टर, 42 जोन में बांटा गया है। जिसमें हर 10 किलोमीटर में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
Table of Contents
चारधाम यात्रा को लेकर इस बार तैयारियां हाईटेक
IG गढ़वाल राजीव स्वरूप के मुताबिक, शीतकालीन यात्रा के साथ-साथ अब ग्रीष्मकालीन यात्रा में भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए टिहरी, पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी से गुजरने वाले पूरे यात्रा मार्ग को 137 सेक्टर, 42 जोन और 15 सुपर जोन में बांटा गया है।

गजेटेड अधिकारियों को सौंपी गई सुपर जोन की जिम्मेदारी
सुपर जोन की जिम्मेदारी गजेटेड अधिकारियों को सौंपी गई है। जो ट्रैफिक मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय लेंगे।यात्रा मार्ग के हर 10 किलोमीटर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। जो मोटरसाइकिल, वायरलेस सेट और फर्स्ट एड किट से लैस होंगे। ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत मदद मिल सके।
यात्राी मार्ग पर 57 संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित
पिछले साल की आपदाओं को देखते हुए 57 संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। जहां SDRF, पुलिस, PWD और BRO की टीमें मशीनों के साथ तैनात रहेंगी। यात्रा शुरू होने से 10 दिन पहले ही PAC और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी जाएगी। प्रशासन ने 31 मार्च तक सभी सड़क और साइनेज से जुड़े काम पूरे करने की समयसीमा तय की है, ताकि कपाट खुलने से पहले यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके।
Rudraprayag
रुद्रप्रयाग में बरातियों से भरा इको वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत, रेस्क्यू जारी

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड जखोली में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कुरछोला से जखोली की ओर जा रहा बरात का इको वाहन घ्वेड़ धार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक विक्रम सिंह और बसंती देवी पत्नी कृति सिंह पंवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बरात का वाहन मूल्या कुरछोला और अर्जुन बेंड के बीच घ्वेड़ धार से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
सूचना पर जखोली चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जखोली अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें दो की स्थिति गंभीर और दो को हल्की चोटें आई हैं।
वहीं, वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए भी रेस्क्यू अभियान जारी है। फिलहाल हादसे में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
Champawat
दूध का दाम बढ़ाओ, पशु आहार पर 75% सब्सिडी दो, 25 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे पशुपालक

Champawat News : चम्पावत में अब पशुपालकों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। दूध के उचित दाम, पशु आहार पर सब्सिडी और दुग्ध समितियों के सचिवों का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पशुपालकों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
Table of Contents
दूध का दाम बढ़ाओ, पशु आहार पर 75% सब्सिडी दो
चंपावत के करीब 50 पशुपालकों ने वीडियो संदेश के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाई है। चेतावनी साफ है। अगर 25 नवंबर से पहले मांगों पर फैसला नहीं हुआ, तो जिलेभर के पशुपालक शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे।
25 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे पशुपालक
पशुपालकों का कहना है कि दिन-रात मेहनत कर दूध उत्पादन करने के बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। महंगाई के इस दौर में पशुओं के चारे और रखरखाव का खर्च इतना बढ़ गया है कि दूध बेचकर लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। पशुपालकों ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।

पहली, दूध के खरीद मूल्य में तत्काल वृद्धि की जाए। दूसरी, पशु आहार पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए और तीसरी, दुग्ध समितियों के सचिवों का मानदेय 50 पैसे प्रति किलो से बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो किया जाए।
अब केवल आश्वासन से नहीं चलेगा काम
पशुपालकों ने साफ कर दिया है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। 25 नवंबर को जिलेभर में शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। दावा है कि इस आंदोलन में 700 से अधिक पशुपालक शामिल हो सकते हैं। पशुपालकों का कहना है कि यह किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं, बल्कि अपने परिवार और पशुपालन को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि आंदोलन की नौबत आने से पहले उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
Dehradun
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़ा और 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी OPS

Uttarakhand News : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों और कर्मचारी कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क, पुल, पार्किंग और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 155.96 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी और 178 पुलिसकर्मियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में शामिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।
Table of Contents
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
सरकार ने 1 जुलाई 2026 से छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 262 प्रतिशत से बढ़ाकर 269 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, पांचवें वेतन आयोग के कर्मचारियों का DA 483 प्रतिशत से बढ़ाकर 497 प्रतिशत किया गया है।
इसके अलावा 178 पुलिस, पीएसी और आईआरबी कार्मिकों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से पुरानी पेंशन योजना (OPS) में शामिल करने की मंजूरी दी गई है।
पार्किंग और सड़क-पुल निर्माण के लिए करोड़ों मंजूर
अवस्थापना विकास के तहत चंपावत के लोहाघाट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए 998.55 लाख रुपये और अल्मोड़ा के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए 591.16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वहीं, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में विभिन्न मोटर मार्गों पर पुराने क्लास-बी पुलों को क्लास-ए में उच्चीकृत करने और नए पुलों के निर्माण के लिए भी बजट मंजूर किया गया है। इसके अतिरिक्त टिहरी, पौड़ी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर में ग्रामीण एवं संपर्क मार्गों के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।
देहरादून और हरिद्वार में लगेंगे वाटर मीटर
पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए देहरादून और हरिद्वार के अधिक पानी की खपत वाले वार्डों में घरेलू मैकेनिकल वाटर मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए देहरादून में 349.59 लाख और हरिद्वार में 464.77 लाख रुपये यानी कुल 814.36 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वैच्छिक चकबंदी को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
Dehradun6 hours agoगेस्ट फैकल्टी को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में होगी इतनी बढ़ोतरी
Uttarakhand9 hours agoआज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र
Dehradun6 hours agoधामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़ा और 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी OPS
Haridwar24 hours agoहरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
Udham Singh Nagar8 hours agoखटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
Uttarakhand24 hours agoउत्तराखंड की फिल्म नीति का देशभर में बजा डंका ! केंद्रीय सचिव भी हुए मुरीद
Champawat3 hours agoदूध का दाम बढ़ाओ, पशु आहार पर 75% सब्सिडी दो, 25 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे पशुपालक
Rudraprayag2 hours agoरुद्रप्रयाग में बरातियों से भरा इको वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत, रेस्क्यू जारी








































