Dehradun
मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू

मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू
सीएम धामी बोले “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए“
यात्रियों से सीधे फीडबैक लेकर सीएम ने मांगे सुझाव, जल्द शुरू होगा प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान
आईएसबीटी में अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुखकृएमडीडीए व परिवहन विभाग को दिए स्पष्ट निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कई स्थानों पर फैली गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई भी की और अधिकारियों को संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आईएसबीटी परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए,हर स्थान पर स्वच्छता संबंधी सूचना-पट लगाए जाएँ, यात्रियों को प्रदूषण, कचरा और धूल से मुक्त वातावरण मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी को विशेष रूप से निर्देश दिए कि आईएसबीटी में स्वच्छता और व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर तत्काल क्रियान्वयन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बसों की संचालन व्यवस्था, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, पेयजल सुविधाओं, शौचालयों, दुकानों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थ राज्य है, जहां प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। इसलिए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और परिवहन केंद्रों पर उच्च स्तरीय स्वच्छता और सुविधा व्यवस्था प्रदेश की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में मौजूद यात्रियों से भी मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनसे फीडबैक लिया। उन्होंने यात्रियों से पूछा कि यात्रा के दौरान उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और यहाँ की व्यवस्था में और क्या सुधार किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों के सुझाव ही हमारी व्यवस्था सुधारने का बड़ा आधार होते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही पूरे प्रदेश में जनसहभागिता आधारित एक व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू करने जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण के दौरान आईएसबीटी की सभी व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
big news
IndiGo की देहरादून से 12 फ्लाइट रद्द, अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से लोग परेशान

देहरादून में Indigo की अचानक 12 फ्लाइट रद्द होने के कारण लोग परेशान दिखे। अचानक एक साथ इतनी सारी फ्लाइट कैंसिल होने से लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।
IndiGo की देहरादून से 12 फ्लाइट रद्द
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo बीते कुछ दिनों से भारी अव्यवस्थाओं का सामना कर रही है। बीते कुछ दिनों में इंडिगो की 1000 से भी ज्यादा फ्लाइटें रद्द हो गई हैं। जिस कारण देशभर में यात्री परेशान हैं। इसी बीच आज देहरादून में 12 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं।

अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से लोग परेशान
देहरादून में अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फ्लाइट कैंसिल होने से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। हालांकि प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए इंडिगो द्वारा हवाई अड्डे पर एक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। लेकिन लोग फिर भी नाराज हैं।
IndiGo की एक दिन में 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द
फिलहाल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo अपने सबसे बड़े ऑपरेशनल संकट से गुजर रही है। एक ही दिन में इंडिगो की 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। नए नियमों के लागू होने को इसका कारण बताया जा रहा है। यात्रियों और IndiGo एयरलाइन की समस्या को देखते हुए DGCA ने पुराने निर्देश तुरंत प्रभाव से वापस ले लिए हैं।
Uttarakhand
खेल मंत्री रेखा आर्या पहुंची पिथौरागढ़, शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

पिथौरागढ: शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ के मुवानी में शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के सभी हिस्सों से ग्रामीण अंचल की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्र में भी अब खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य ये है कि उत्तराखंड के हर गांव से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन निकलें, तभी उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में पहचान दिलाने का हमारा सपना साकार हो सकेगा।

हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
उन्होंने कहा कि खिलाडियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार ने बहुत सारे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिससे प्रदेश में खेल संस्कृति का भी विकास होगा, और हमारे युवा खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
खिलाडियों के भविष्य के लिए सरकार हर जरुरी कदम उठाएगी
खेल मंत्री रेखा आर्या कहा कि एथलेटिक्स में ज्यादातर चैंपियन ग्रामीण अंचल से ही निकलते हैं और ये प्रतियोगिता भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। खेल मंत्री ने कहा कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिली है। और प्रदेश सरकार इस दिशा में भी लगातार प्रयास कर रही है कि मेजबानी में उत्तराखंड की भी कुछ ना कुछ भागीदारी जरूर रहे।

निर्माणधीन खेल मैदान का निरिक्षण किया
शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि पूरी गुणवत्ता के साथ निश्चित समय अवधि में इस खेल मैदान के निर्माण कार्य को पूरा करें। यह काम इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाना चाहिए। खेल मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखार कर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में यह खेल मैदान बड़ी भूमिका निभाएंगे।
Accident
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को कुचला
देहरादून: देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह मोहब्बेवाला के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आशारोड़ी की ओर से आ रहा सीमेंट से लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो तीन कारों, एक ट्रक और एक ऑटो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे दुकानों के अंदर जा घुसा। हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुँचकर संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पटेल नगर की पुलिस टीम और सीपीयू मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक की डीजल टंकी फटने से तेल का रिसाव शुरू हो गया, जिसके चलते फायर स्टेशन को भी जानकारी देकर बुलाया गया। पुलिस ने सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया।
तेज़ रफ़्तार ट्रक खड़े वाहनों पर चढ़ गया
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, मोहब्बेवाला चौक पर एक ट्रक पीछे की ओर बैक हो रहा था, जिसके कारण सड़क पर अन्य छोटी गाड़ियां रुकी थीं। इसी दौरान आशारोड़ी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक जाम में खड़े वाहनों पर चढ़ गया। और उन्हें बुरी से तरह नुकसान पहुंचाया। रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि ट्रक गाड़ियों से टकराने के बाद भी दुकानों की ओर पलटते हुए जा घुसा, जिसके बाद लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
घटना के बाद ट्रक चालक की हालत गंभीर
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि सीमेंट ले जा रहे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य वाहनों में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें भी इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच कर रही है, जिसके बाद मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews1 day agoदेहरादून जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
big news4 days agoअच्छी खबर: प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ सकता है वेतन, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
Uttar Pradesh3 days agoJabalpur : वरिष्ठ साहित्यकार तापस चक्रवर्ती ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ से सम्मानित
big news3 days agoSSC GD Notification : 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, SSS कांस्टेबल जीडी के 25000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती
Accident3 days agoसिर के अंदर का हिस्सा दिख रहा था बाहर, सड़क हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
Crime4 days agoपूर्व प्रधान के लोगों पर मजदूरों से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Haldwani4 days agoबनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में दो दिसंबर को SC में सुनवाई, पुलिस अलर्ट मोड पर
Dehradun3 days agoराशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अगर नहीं हुईं e-KYC तब भी मिलेगा राशन, यहां जानें कैसे





























































