Accident
विकासनगर सड़क हादसा खाई में गिरा पिकअप वाहन, हादसे में एक की मौत
विकासनगर: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। सड़क हादसे की एक और खबर आज विकासनगर-जुड्डो मार्ग से आ रही है। जिसमें जुड्डो डैम के निकट एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है।
विकासनगर-जुड्डो मार्ग पर पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार
जानकारी के अनुसार, ये हादसा विकासनगर-जुड्डो मोटर मार्ग पर जुड्डो डैम के करीब हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन ( UK 07 CA 1049 ) अनियंत्रित होकर करीब 220 मीटर गहरी खाई में नीचे जा गिरा। पिकअप में चालक समेत दो लोग मौजयद थे। जिनमें से एक व्यक्ति की हादसे में ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
डाकपत्थर पुलिस चौकी को पिकअप वाहन के हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने घटनास्थल पर पहुँच कर रेस्क्यू अभियान चालू किया। गहरी खाई होने की वजह से रेस्क्यू टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायल को सुरक्षित खाई से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। जबकि, हादसे में मृतक का भी रेस्क्यू कर पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि पिकअप पहाड़ी इलाके से टैंट का सामान ला रहा था और हादसे का शिकार हो गया।
Ramnagar
रामनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, मौके पर मची चीख-पुकार

Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण से दिल्ली जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
Table of Contents
रामनगर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार
रामनगर में एक कार हादसे का शिकार हो गई। देर रात कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सामने से तेज रफ्तार वाहन के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसा रामनगर के पंपापुरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय के पास हुआ। कार में दो परिवारों के कुल पांच लोग सवार थे और सभी दिल्ली की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में चालक ने कार मोड़ दी। इसी दौरान अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में पांच लोग घायल,दो की हालत गंभीर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Pauri
पौड़ी में खाई में गिरी जेसीबी, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत, इलाके में पसरा मातम

Pauri News : पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। सतपुली थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ बैंड के पास एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर करीब 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
पौड़ी में जेसीबी खाई में गिरने से चालक की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना पौड़ी-कोटद्वार रोड पर हुई, जहां जेसीबी अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से एएसआई प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू टीम ने देखा कि जेसीबी बेहद गहरी खाई में फंसी हुई थी, जिससे राहत और बचाव कार्य काफी जोखिमभरा हो गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवान रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से खाई में उतरे और जेसीबी तक पहुंचे।
इस हादसे के बाद से इलाके में पसरा मातम
रेस्क्यू टीम ने जेसीबी में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को मिला ‘पद्म भूषण’, आज दिल्ली में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
- कौन हैं आशीष चौहान ? जो बने देहरादून के नए जिलाधिकारी, कई जिलों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जानें यहां
- करोड़ों की संपत्ति लेकिन फिर भी उत्तराखंड के नेता नहीं उठा पा रहे अपनी यात्रा का खर्चा, RTI से हुआ बड़ा खुलासा
- अलकनंदा में समाई बोलेरो! चालक का अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी
- आज से नौतपा शुरू, अगले नौ दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, लू से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
Dehradun
देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
Table of Contents
देहरादून के टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 2:54 बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड लेन नंबर-12 के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक बाइक सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली।
बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में बाइक चालक आयुष गुसाँई (23) पुत्र माखन सिंह निवासी बाईपास रोड लालपानी खांड गांव, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथी तनुज मेहरा (23) पुत्र दलीप सिंह मेहरा निवासी जैनोली, अल्मोड़ा, जो वर्तमान में टर्नर रोड स्थित होटल एनएसबी स्क्वायर में रह रहा था, घायल हो गया।
तेज रफ्तार को बताया जा रहा है हादसे का कारण
पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के चलते बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह का पता लगाया जा सके।
- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को मिला ‘पद्म भूषण’, आज दिल्ली में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
- कौन हैं आशीष चौहान ? जो बने देहरादून के नए जिलाधिकारी, कई जिलों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जानें यहां
- करोड़ों की संपत्ति लेकिन फिर भी उत्तराखंड के नेता नहीं उठा पा रहे अपनी यात्रा का खर्चा, RTI से हुआ बड़ा खुलासा
- अलकनंदा में समाई बोलेरो! चालक का अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी
- आज से नौतपा शुरू, अगले नौ दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, लू से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
Cricket15 hours agoRCB vs GT Dream11 Team Qualifier 1 IPL 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन और चोट अपडेट्स..
big news5 hours agoकौन हैं आशीष चौहान ? जो बने देहरादून के नए जिलाधिकारी, कई जिलों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जानें यहां
Uttarakhand13 hours agoगंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर तड़के से श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Rudraprayag8 hours agoअलकनंदा में समाई बोलेरो! चालक का अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी
big news11 hours agoPetrol-Diesel Price Hike Today: आम जनता को बड़ा झटका! 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, पेट्रोल ₹100 के पार, जानें उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों का हाल
National9 hours agoआज से नौतपा शुरू, अगले नौ दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, लू से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
big news12 hours agoचार महीने बाद आज फिर से पर्यटकों के लिए खुलेगा एफआरआई, एंट्री फीस में कई गुना हुई बढ़ोतरी, देखें लिस्ट
Breakingnews6 hours agoकरोड़ों की संपत्ति लेकिन फिर भी उत्तराखंड के नेता नहीं उठा पा रहे अपनी यात्रा का खर्चा, RTI से हुआ बड़ा खुलासा











































