Tehri Garhwal
मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर क्रीड़ा महोत्सव में लिया भाग, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं….

टिहरी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रा.इ.कॉ. गरखेत नैनबाग, टिहरी गढ़वाल में आयोजित जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर समिति द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें कोट एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने द्वारगढ़ से हिंगोती भद्रराज मंदिर तक 6 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण, अगलाड़ थत्यूड़ मोटर मार्ग के किमी 10 से ठक्कर कुदाऊं, खास कुदाऊं होते हुए स्वेल चक तक 4 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, गरखेत में स्थाई हैलीपेड निर्माण और जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने का भी ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने महोत्सव में पहुंचकर खुशी जाहिर की और इसे खेल, विकास, लोक संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी हमारी सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य स्थापना दिवस पर दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी संस्कृति, बोली-भाषा का संरक्षण करने और पूर्वजों की विरासत को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध है।


मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में बोली भाषाओं के साहित्य सृजन एवं प्रोत्साहन हेतु ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’ दिया जा रहा है। इसके अलावा, राज्य में फिल्म नीति लागू की गई है, जिसके तहत स्थानीय भाषाओं में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए धनराशि दी जा रही है। राज्य सरकार पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, पलायन रोकथाम, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और सरकारी सेवाओं में नौकरियां सृजित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए बिना ब्याज के 3 लाख तक का ऋण देने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही, शासकीय सेवाओं में पिछले साढ़े तीन साल में 19,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने पहाड़ी उत्पादों की पहचान को बढ़ावा देने के लिए ‘हाउस ऑफ हिमालया’ ब्रांड के तहत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में भी राज्य सरकार के प्रयासों की चर्चा की।
Tehri Garhwal
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, नई टिहरी में बौराड़ी स्टेडियम में उतारा

Tehri News : टिहरी जिला मुख्यालय के नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में आज सुबह ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होने से हलचल मच गई। हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। इसमें मुंबई के छह यात्री सवार थे।
Table of Contents
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि एहतियात के तौर पर बौराड़ी स्टेडियम में लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। पायलट ने इसे प्रिकॉशन लैंडिंग (एहतियाती लैंडिंग) बताया।

ये प्रिक्यूशन लैंडिंग है इमरजेंसी लैंडिंग नहीं
पायलट के द्वारा हेलिकॉप्टर की चेकिंग करके कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर दोबारा गुप्तकाशी के लिए रवाना हो गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
पायलट ने कहा की ये प्रिक्यूशन लैंडिंग है इमरजेंसी लैंडिंग नहीं है, प्रिक्यूशन लैंडिंग और प्रिक्यूशन के लिए की गई है और फॉल्ट हमने चेक कर दिया है और ये सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी के लिए जा रहा है इसमें 6 लोग सवार थे। और ये टीबी (ट्रांस भारत) कंपनी का है।
Tehri Garhwal
घनसाली में बारिश का कहर, खेलते-खेलते गदेरे में बहा 7 साल का मासूम, 1 किमी दूर मिला शव

Tehri News : टिहरी जिले की तहसील घनसाली क्षेत्र के ग्राम दोणी में मंगलवार देर शाम तेज बारिश के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के समीप गदेरे में खेल रहा सात वर्षीय बच्चा अचानक पानी के बढ़े हुए तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। बुधवार सुबह घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी से बच्चे का शव बरामद किया गया।
Table of Contents
घनसाली में खेलते-खेलते गदेरे में बहा 7 साल का मासूम
टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दोणी गांव निवासी अरविंद का सात वर्षीय बेटा आरव मंगलवार देर शाम गांव के पास गदेरे में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और बच्चा उसकी चपेट में आकर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के साथ ग्रामीणों में भी अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर मिला शव
सूचना मिलने पर घनसाली थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने बच्चे की तलाश के लिए तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। देर रात तक गदेरे और आसपास के क्षेत्र में बच्चे की तलाश जारी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। थाना घनसाली के थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी में बच्चे का शव मिला।
हादसे के बाद दोणी गांव में पसरा मातम
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, शव को सीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के बाद दोणी गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tehri Garhwal
ADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल, दो शिक्षक मिले गायब, नोटिस जारी

Tehri News : टिहरी में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बुधवार को विकासखंड भिलंगना के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल दोणी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक उपस्थिति और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्ष-कक्षाओं, कार्यालय, शिक्षण व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
Table of Contents
ADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल
राजकीय हाई स्कूल दोणी के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, प्रवेश एवं नामांकन पंजिका, छात्र-छात्रा उपस्थिति पंजिका, शिक्षक उपस्थिति पंजिका, अवकाश पंजिका और अन्य विद्यालयी अभिलेखों का अवलोकन किया। विद्यालय में कुल पांच शिक्षक कार्यरत पाए गए, जिनमें एक शिक्षक अवकाश पर तथा एक शिक्षक राजकीय कार्य से घनसाली में होना बताया गया।
निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक मिले गायब
अपर जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनसे विषयवार प्रश्न पूछकर शिक्षण और सीखने के स्तर की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति और कमजोर विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।

गायब मिले दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद रिक्त पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रिक्त पद को भरने के लिए आवश्यक पत्रावली तैयार कर विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत दोनों शिक्षक मौके पर अनुपस्थित पाए गए जिसके कुछ समय पश्चात दोनों शिक्षक विद्यालय में उपस्थित हुए। इस पर अपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
Uttarakhand20 hours agoमसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप
Bageshwar19 hours agoबागेश्वर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट
Kotdwar16 hours agoकोटद्वार में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम ? जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट
Breakingnews14 hours agoWhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने जारी किया अलर्ट, बताई ये वजह







































