Haridwar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कबड्डी चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, भारी पुलिस तैनाती !

Haridwar
पंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां, चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

Haridwar News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके सबसे छोटे बेटे महेंद्र ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत परिवार के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। मां को अंतिम विदाई देते समय योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए।
Table of Contents
पंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां
सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
यूपी और उत्तराखंड के कई नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जीवन में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता और मां का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

साधु-संतों ने भी सावित्री देवी को दी अंतिम विदाई
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार के चंडी घाट पहुंचे और सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद सहित कई सांसद और विधायक भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। राजनीतिक दलों के नेताओं और साधु-संतों ने भी सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी।
Haridwar
अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक करने का आरोप, विनोद आर्य पर कार्रवाई के लिए उठी आवाज

Haridwar News :अंकिता भंडारी की कथित निजी चैट सार्वजनिक किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पहाड़ी महासभा ने सोमवार को हरिद्वार की नगर कोतवाली में विनोद आर्य के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। विनोद आर्य अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता हैं।
Table of Contents
अंकिता की चैट सार्वजनिक करने का आरोप
महासभा ने इस पूरे प्रकरण को एक दिवंगत बेटी की निजता और सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। संगठन ने मांग की है कि निजी चैट सार्वजनिक किए जाने और इससे जुड़े संभावित कानूनी उल्लंघनों की निष्पक्ष जांच हो तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अंकिता की निजता और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने कहा कि अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी और उसकी निजता व गरिमा की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। किसी दिवंगत बेटी की निजी बातचीत को सार्वजनिक करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई
महासभा के सचिव जसवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। किसी को भी उसकी निजी चैट सार्वजनिक करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने पुलिस से तत्काल मामले का संज्ञान लेने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो महासभा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
निजी चैट कहां से मिली, इसकी भी हो जांच
महासभा के संरक्षक सतीश जोशी ने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि अंकिता की निजी चैट किस तरह हासिल की गई और उसे सार्वजनिक करने के पीछे क्या वजह थी। कार्यकारिणी सदस्य दीपक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी इस मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Haridwar
हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार, 11 महीने की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार में 11 महीने की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते परिजन उसे रात में अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस को सूचना दी। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Table of Contents
परिवार के साथ रह रहा था आरोपी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और करीब 15 दिन पहले ही हरिद्वार आया था। वह बच्ची के परिवार के साथ रहकर एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिवार का करीबी होने के कारण वह बच्ची के साथ भी समय बिताता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने बच्ची को निशाना बनाया।
अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस
बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान चिकित्सकों को दुष्कर्म का पता चला, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों और चिकित्सकों से जानकारी जुटाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की भी कराई जा रही मेडिकल जांच
पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की आशंका है। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल बच्ची और आरोपी दोनों की चिकित्सकीय जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun22 hours agoदेहरादून में कल बदलेगा ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
Ramnagar5 hours agoमां की आंखों के सामने बेटे पर झपटा बाघ, घसीटकर जंगल में ले गया, फिर मिला शव
Dehradun4 hours agoअंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी का आरोप, IG ने देहरादून SSP को दिए जांच के निर्देश
Dehradun3 hours agoदेहरादून में गोल्ड होलमार्क सेंटर पर दिल्ली की टीम की छापेमारी, कारोबारियों में मचा हड़कंप
Haridwar2 hours agoपंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां, चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि















































