Dehradun
डीएम सविन बंसल ने प्रशासन का फिर से चलाया हंटर, राज्य सरकार से धोखाधड़ी करने वाले पर मुकदमा दर्ज।

देहरादून: जनपद में राजस्व वसूली को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को कड़ी निर्देश दिए हैं, जिसके बाद संबंधित अधिकारी तेजी से कार्य कर रहे हैं। बड़ी बकायादारों की अचल संपत्तियों को कुर्क कर नीलामी प्रक्रिया को अंजाम देकर राजस्व संग्रह किया जा रहा है। वहीं, उप जिलाधिकारी सदर, कुमकुम जोशी द्वारा शहर में लगातार बड़ी बकायादारों पर वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व वसूली के कार्य में तेजी लाई जा रही है। इसी कड़ी में 10 करोड़ रुपये के बकायादार संजीव थपलियाल के खिलाफ राज्य सरकार से धोखाधड़ी, राजस्व वसूली में रुकावट, चेक बाउंस और राजकीय कार्य में बाधा डालने पर FIR दर्ज की गई।
नीलामी प्रक्रिया:
तहसील सदर के प्रांगण में कुर्क की गई अचल संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी आयोजित की गई। इस नीलामी में कुल चार बोलीदाता – सौरभ ममगाई, नीरज सिंह नेगी, गोपाल दत्त भारद्वाज और संजीव थपलियाल उपस्थित हुए थे। नीलामी की प्रक्रिया से पहले बोलीदाताओं के समक्ष नीलामी की शर्तें पढ़ी गईं। नीलामी पहले मौजा चक अजबपुर कला के चार खसरा नंबरों की संपत्ति के लिए की गई, जिनकी कुल रकबा 0.1472 हेक्टेयर थी।
नीलामी में सर्वोच्च बोली संजीव थपलियाल द्वारा 10 करोड़ रुपये की बोली लगाने पर उनकी नाम पर संपत्ति नीलाम की गई। नीलामी के नियमों के तहत, संजीव थपलियाल को नीलामी की कुल धनराशि का एक चौथाई हिस्सा, यानी 2.5 करोड़ रुपये, तत्काल चेक के रूप में तहसीलदार (सदर) के पक्ष में जमा करना था। संजीव थपलियाल ने यह चेक नीलामी के बाद तुरंत प्रदान किया, लेकिन बाद में उसने उस चेक पर स्टॉप पेमेंट करा दिया, जिससे राज्य सरकार की राजस्व वसूली की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई।
सुनियोजित धोखाधड़ी:
संजीव थपलियाल ने जानबूझकर नीलामी में हिस्सा लिया, और नीलामी जीतने के बाद पूरी प्रक्रिया को एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया। उसने पहले चेक प्रदान किया और फिर उसे रुकवाकर सरकार के साथ धोखाधड़ी की, जिसके परिणामस्वरूप राज्य की राजस्व वसूली में गंभीर विघ्न उत्पन्न हुआ। इस कृत्य को राज्य सरकार के खिलाफ धोखाधड़ी के रूप में देखा जा रहा है, और यह साबित करता है कि उसने जानबूझकर राजकीय कार्यों में बाधा डाली।
एफआईआर और कार्रवाई:
संजीव थपलियाल के खिलाफ धोखाधड़ी, राजकीय कार्य में बाधा और लोक सेवक के साथ कपट करने के आरोप में बी.एन.एस. 2024 के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
big news
बड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई।
Table of Contents
देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी
रायपुर की भगत सिंह कॉलोनी में नाले के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय पहले वह व्यक्ति उसी स्थान पर घूमता हुआ देखा गया था, जिसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।

फिलहाल नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि उसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
big news
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल

mussoorie accident : देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची।
गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
देहरादून से सामान लेग उत्तरकाशी जा रहा था ट्रक
पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
सड़क हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (पुत्र इलियास अली), निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही जान चली गई, जबकि हेल्पर साजिद (पुत्र रहमत) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गहरी खाई से बाहर निकाला। घायल साजिद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चालक को नींद आने को माना जा रहा हादसे का कारण
मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र चौहान के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मृतक व घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
Breakingnews
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, एक मजदूर मौके पर ही मौत
Dehradun Accident : राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक मजदूर को कुचल दिया।
Table of Contents
कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला
कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मजदूर का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुस्साए लोगों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने विरोध जताते हुए काफी हंगामा किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस मार्ग पर डंपर तेज गति से दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने लापरवाही के आरोप लगाते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की।
बिहार से मजदूरी के लिए देहरादून आया था मृतक
मृतक की पहचान 50 वर्षीय सकल देव साहनी के रूप में हुई है, जो कांवली रोड के निवासी थे। वह रोज की तरह सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को शांत कराने और लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी रही।
Breakingnews20 hours agoउत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड
Cricket18 hours agoMA vs AMO Dream11 Team Match 11 AFG T20 Cup 2026: कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और बेस्ट ड्रीम 11 टीम…
big news18 hours agoBKTC में लाखों का घोटाला, RTI से हुआ बड़ा खुलासा, अधिवक्ता विकेश नेगी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Breakingnews17 hours agoभिकियासैंण के पास भीषण सड़क हादसा, जागर से लौट रहे जगरियों की कार खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत
Cricket19 hours agoDC vs KKR Dream11 Team Ipl 2026 Match 51: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और इंजरी अपडेट
big news13 hours agoदो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
Nainital16 hours agoकुमाऊं कमिश्नर ने किया तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण, माल रोड में चल रहे हैं कार्यों का भी लिया जायजा










































