Politics
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वीर बाल दिवस पर पहुंचे नई टिहरी, टीला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था, फिर रोड शो में किया प्रतिभाग, दी सौगात।

नई टिहरी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका।

वहीं, इसके बाद अब मुख्यमंत्री ने रोड शो बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक किया। इसके बाद सीएम विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

इस दौरान सीएम धामी ने प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही जनपद टिहरी में 415 करोड़ 75 लाख से अधिक धनराशि की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद वासियों को दी विकास की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 201 करोड़ 32 लाख 74 हजार धनराशि की 44 योजनाओं का लोकार्पण व 214 करोड़ 43 लाख 02 हजार धनराशि की 116 योजनाओं का शिलान्यास किया।
big news
हरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !

Uttarakhand Politics : कांग्रेस नेता राहुल गांधी का गुरूवार को उत्तराखंड दौरा था। राहुल गांधी की अल्मोड़ा में विशाल जनसभा होनी थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर पाया और वो अल्मोड़ा नहीं पहुंचे। ऐसे में उन्होंने फोन से अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया और ना पहुंचने पर माफी भी मांगी।
Table of Contents
राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
राहुल गांधी के अल्मोड़ा में जनसभा में ना पहुंचने से कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिली। हालांकि उन्होंने इसके लिए माफी मांगी और दोबारा आने का वादा भी किया लेकिन जैसे ही उनके ना पहुंचने की खबर मिली कई कार्यकर्ता जनसभा छोड़कर चले गए।
अब इस मामले को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब उसी मौसम और उड़ान मार्ग पर अन्य हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे थे, तो राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर पंतनगर से क्यों नहीं उड़ पाया ?

जब दूसरे हेलीकॉप्टर उड़ रहे थे तो राहुल गांधी का क्यों नहीं ?
हरीश रावत पूछा है कि जिस वायु मार्ग से सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर आए हैं, तो हमारा डबल इंजन हेलीकॉप्टर कैसे नहीं आ सका? कहीं न कहीं या तो हेली कंपनी, या डीजीसीए, या यूकाडा में से किसी को जवाब देना चाहिए। देश के प्रतिपक्ष के नेता अल्मोड़ा क्यों नहीं पहुंच पाए? उनका हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया? जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर उसी वायु मार्ग से उड़ान भर पाए हैं और संचालित हुए हैं।
राहुल गांधी के अल्मोड़ा ना पहुंच पाने पर गर्म हुए चर्चाओं के बाजार
हरीश रावत ने कहा है कि पायलट और हेली सर्विसेज इन्हीं संस्थाओं के द्वारा संचालित होती हैं। ये गंभीर प्रश्न आम लोगों के दिमाग में उठ रहा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि जब दूसरे हेलीकॉप्टर उड़ रहे थे उसी मार्ग पर तो राहुल गांधी को अनुमति ना मिलना कई सवाल खड़े करता है। इस पूरे वाक्ये के बाद सवाल तो कई उठ रहे हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ये केवल खराब मौसम के कारण हुआ या इसके पीछे कोई और कारण था।
- शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आँखों से दी अंतिम विदाई, अल्मोड़ा में किया गया अंतिम संस्कार
- देहरादून में शिक्षकों से मारपीट के आरोप में दरोगा निलंबित, बेटे पर लगा था नकल का आरोप
- केशव नेगी की गिरफ्तारी पर क्यों भड़का उत्तराखंड?, आम जनता से लेकर नेताओं तक ने उठाए सवाल
- BAN vs AUS Dream11 Team 1ST ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग XI
- मसूरी में युवक कार की छत पर बैठकर मचा रहा था उत्पात, पुलिस ने काटा चालान, कार भी की सीज
big news
Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से कर रहे जनसभा को संबोधित

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। अपने कार्यक्रम के तहत वह अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करेंगे। इसके बाद उनका पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आज अल्मोड़ा आएंगे राहुल गांधी
मिली जानकारी के दौरान राहुल गांधी ना केवल चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बल्कि संगठन की नब्ज भी टटोलेंगे। आज अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वो अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात करने के साथ-साथ कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम का भी दौरा कर सकते हैं।
हालांकि कांग्रेस की ओर से इन संभावित कार्यक्रमों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और इन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।
Breakingnews
बड़ी खबर : धामी सरकार ने बांटे दायित्व, इन नेताओं की हुई बल्ले बल्ले, जानें किसे क्या मिला ?

Uttarakhand Politics : धामी सरकार ने देर रात दायित्व बांटे हैं। उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न परिषदों और आयोगों में नई नियुक्तियां करते हुए कई नेताओं, कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
Table of Contents
धामी सरकार ने बांटे दायित्व
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विभिन्न परिषदों और आयोगों में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार छह व्यक्तियों को अलग-अलग पदों पर नामित किया गया है। इन नियुक्तियों को संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इन नेताओं की हुई बल्ले बल्ले
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को सेतु आयोग में सलाहकार नियुक्त किया गया है, जबकि जोत सिंह बिष्ट को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में कैप्टन गम्भीर सिंह धामी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शमेशर सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ज्योति कोटिया और अभिषेक शाही को मिली ये जिम्मेदारी
गोरखा कल्याण परिषद में ज्योति कोटिया को अध्यक्ष और अभिषेक शाही को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकार की इन नियुक्तियों को विभिन्न सामाजिक वर्गों और समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Cricket11 hours agoENG-W vs AUS-W Dream11 Team Warm Up ICC T20 WC 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, बेस्ट कैप्टन चॉइस और पिच रिपोर्ट
Cricket4 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 1ST ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग XI
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश के आसार
big news4 hours agoकेशव नेगी की गिरफ्तारी पर क्यों भड़का उत्तराखंड?, आम जनता से लेकर नेताओं तक ने उठाए सवाल
Dehradun5 hours agoमसूरी में युवक कार की छत पर बैठकर मचा रहा था उत्पात, पुलिस ने काटा चालान, कार भी की सीज
Dehradun6 hours agoउत्तराखंड में आज से आज से शुरू हुआ SIR, घर-घर जाकर मतदाताओं को बाटेंगे गणना फार्म
Dehradun2 hours agoदेहरादून में शिक्षकों से मारपीट के आरोप में दरोगा निलंबित, बेटे पर लगा था नकल का आरोप
almora1 hour agoशहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आँखों से दी अंतिम विदाई, अल्मोड़ा में किया गया अंतिम संस्कार






































