Nainital
सीएम धामी ने रा.ई.का. मैदान लम्बगाँव की जनसभा में किया प्रतिभाग, कहा पहले मतदान फिर जलपान।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रा.ई.का. मैदान लम्बगाँव, टिहरी में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सेम मुखेम नागराजा, कोटेश्वर महादेव, देवी देवताओं की पावन धरती है। यह प्रताप नगर प्राचीन विरासत और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा की पांचों सीटों के लिए राज्य में मतदान होना है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाना है, जिसके लिए इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में बढ़ चढ़कर वोट करना होगा। माला राज्यलक्ष्मी शाह ने विकास के अनेक कार्यों को आगे बढ़ाया है। टिहरी क्षेत्र में जनसेविका की भावना से निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनता का एक वोट बीते 10 सालों में देश में बड़े परिवर्तन लाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की तकदीर बदली है। दुनिया में देश का मान सम्मान स्वाभिमान बड़ा है। दुनिया में भारतवासी का सर गर्व से ऊंचा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना काल के दौरान हर एक देशवासी का अभिभावक के तौर पर ख्याल रखा। कोरोना के बाद फ्री में वैक्सीन लगाई गई। गरीबों को मुफ्त में राशन देने का काम किया गया है। 2014 के बाद अब तक 14 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 74 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य हुआ है। रेलवे स्टेशन का विकास कार्य जारी है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में CAA लागू हुआ है। कश्मीर से धारा-370 का अंत हुआ है। जिससे कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। देवभूमी में हर कोई राष्ट्रीय भक्त के साथ राम भक्त भी है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नरेंद्रनगर में G – 20 की 2 बैठकों का अयोजन किया गया। भारत निरंतर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। स्वदेश में ही आधुनिक हथियार तैयार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सैनिकों की लंबी मांग वन रैंक वन पेंशन को पूरा किया गया है। उन्हीं के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक सहित विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिससे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। मेहनत करने वाले युवाओं को उनका असली हक मिल रहा है। राज्य में नकल का खेल खत्म हो गया है। बड़े-बड़े नकल माफियाओं को जेल में डाला गया है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान 3.5 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए गए। उसमे से 81 हज़ार करोड़ निवेश की ग्राउंडिंग हो रही है। इससे राज्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हमारा लक्ष्य है कि सभी के सहयोग से आने वाले 10 सालों में जीएसडीपी को दोगुना करेंगे। टिहरी लोकसभा में विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। टिहरी झील के सौंदर्यकरण पर मास्टर प्लान आगे बढ़ाया जा रहा है। टिहरी झील को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। लगभग 3400 करोड़ की लागत से टिहरी बांध के चारों ओर रिंग रोड एवं मूलभूत सुविधाओं को विकसित किए जाने का काम गतिमान है। इससे 173 गांव को सीधा लाभ मिलेगा। टिहरी बांध प्रभावित 415 परिवारों के विस्थापन का कार्य किया गया है। पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण कार्य शुरु किया गया है। नागराजा मंदिर में लगने वाले वार्षिक मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया है। रोड, रेल, एयर कनेक्टिविटी पर प्राथमिकता से कार्य हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमजोर नेतृत्व, बिना रोडमैप की भ्रष्टाचारी और घोटालेबाजों की कांग्रेस ने हमेशा काले कारनामे किए हैं। 2014 से पहले हर दिन कोई ना कोई घोटाला सामने आया करता था। आज घोटालेबाजों पर सख्त एक्शन हो रहा है। वर्तमान में देश में भ्रष्टाचारी या तो जेल में है या फिर बेल पर हैं। कांग्रेस पार्टी को चलाने का काम एक ही परिवार के लोगों ने किया है। देश की जनता की कमाई को लूट कर अपनी तिजोरी भरने का काम किया है। कांग्रेस के राज में दंगाइयो, पत्थरबाजों के हौसले बुलंद थे। कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति कर राष्ट्रीय हित को बलि चढ़ाने का काम किया है। इनके लिए देश नहीं अपितु अपना स्वार्थ प्राथमिकता पर रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब परिवारवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद, झूठ, और दूसरो को गुमराह करने से है। आगामी चुनाव में जनता के आशीर्वाद से बची हुई कांग्रेस का भी अंत हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 अप्रैल को पहले मतदान फिर जलपान करना है। भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक वोट देकर इस क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दिलवानी है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Nainital
उत्तराखंड में यहां पति ने की पत्नी की हत्या, फिर हुआ फरार, बेटे के पड़ोसियों को बताने पर हुआ खुलासा

Nainital News : उत्तराखंड के नैनीताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बेटे ने पड़ोसियों को बताया कि उसकी मां सुबह से उठ नहीं रही है।
Table of Contents
नैनीताल में पति ने की पत्नी की हत्या
नैनीताल जिले के दूरस्थ ओखलकांडा ब्लॉक के तल्ला ओखलकांडा में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में घर पहुंचे पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई है।
शराब के नशे में में आरोपी और मृतका का हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक तल्ला ओखलकांडा निवासी 36 वर्षीय भीम सिंह उर्फ मोनू 21 अगस्त की रात मजदूरी करके घर लौटा था। आरोप है कि उस समय वो शराब के नशे में था। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उसका अपनी 28 वर्षीय पत्नी डिंकी देवी से विवाद हो गया।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट में डिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया।

बेटे के पड़ोसियों को बताने पर हुआ खुलासा
मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब दंपती के बेटे ने आसपास रहने वाले लोगों को बताया कि उसकी मां सुबह से नहीं उठी है। इसके बाद पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खनस्यूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। 22 अगस्त को फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से जरूरी भौतिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेज दिया।
घटना के बाद से आरोपी पति फरार
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Nainital
अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों की जमानत हुई ख़ारिज, हाईकोर्ट में हुई लंबी बहस

Nainital News : उत्तराखंड हाईकोर्ट में बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के तीनों अभियुक्तों पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता की जमानत पर हुई लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी।
Table of Contents
अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों की जमानत हुई ख़ारिज
आज कोर्ट में चली लंबी सुनवाई पर तीनों अभियुक्तों की ओर से अपना पक्ष रखा गया और बचाव में कई तर्क रखे गये। जिन्हें कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। आपकों बता दे कि कोटद्वार की तत्कालीन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत ने पिछले साल 30 मई को तीनों अभियुक्तों को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट में हुई लंबी बहस
पुलकित आर्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 354 (ए) के तहत आजीवन कारावास जबकि रिसॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता को भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 302 और 201 के तहत आजीवन कारावास और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार दिया गया है।
फैसले के खिलाफ तीनों ने अपील की है दायर
तीनों अभियुक्तों की ओर इसके फैसले के बाद निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर की गई है। अपील पर सुनवाई लंबित है। बता दें कि वर्ष 2022 में अंकिता हत्याकांड सामने आया था। अंकिता ऋषिकेश के पास मौजूद वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्सनिष्ट के पद पर तैनात थी। वो 18 सितम्बर, 2022 को संदिग्ध हालात में लापता हो गयी थी। 24 सितम्बर को उसका शव चीला बैराज से बरामद हुआ था।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Uttarakhand8 hours agoउत्तराखंड में आज इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, एक सितंबर तक नहीं थमने वाला बारिश के आसार
Breakingnews6 hours agoरूड़की में खूनी खेल! दो परिवार भिड़े, इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
Cricket4 hours agoGLG vs DNG Dream11 Prediction Match 5 ETPL 2026: Pitch Report, XI & Fantasy Tips
Cricket4 hours agoSA vs ZIM Dream11 Prediction Match 2 Tri-Series 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips in Hindi
Uttarakhand8 hours agoरक्षाबंधन पर उत्तराखंड में उत्साह, राज्यपाल और सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
Dehradun7 hours agoउत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी होगी और मजबूत, 13 संवेदनशील झीलों पर सरकार की नजर
Dehradun4 hours agoरक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का लाभ ले रहीं महिलाएं, कल भी रोडवेज में होगा मुफ्त सफर
Udham Singh Nagar2 hours agoरुद्रपुर में मौलाना को भड़काऊ बयान देना पड़ा भारी, मुदकमा दर्ज, विधायक ने भी दिया जवाब





































