Dehradun
सीएम धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड निवास का किया उद्घाटन, सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेगा नया अतिथि गृह l

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड निवास का उद्घाटन किया। इस अतिथि गृह का उद्देश्य दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों को ठहरने की सुविधा प्रदान करना है। इस भवन का डिज़ाइन राज्य की सांस्कृतिक विविधताओं और वास्तुकला पर आधारित है, जो उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है।

निवास का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अतिथि गृह दिल्ली में उत्तराखंड के लोगों के लिए एक सम्मानजनक और सुविधाजनक आवास प्रदान करेगा। यह उत्तराखंड राज्य के सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने के साथ-साथ दिल्ली में राज्य के नागरिकों के लिए एक घर जैसा माहौल तैयार करेगा।

राज्य स्थापना दिवस पर सादगी से मनाए जाएंगे कार्यक्रम
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस वर्ष के कार्यक्रमों को सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “अल्मोड़ा के मरचूला में हुए हादसे ने राज्य के लोगों को गहरा शोक पहुंचाया है, और हम शोक में डूबे हुए हैं। इसलिए, इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।”
इस निर्णय के बाद, मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ नवंबर को आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। इसके स्थान पर राज्यभर में सेवा और स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, राज्य स्थापना दिवस के दौरान आयोजित होने वाले शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
विकास और परिवहन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश
राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों के बीच, मुख्यमंत्री ने सचिवालय में रोडवेज अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, ताकि इन क्षेत्रों में यात्रा करने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में परिवहन की समस्या को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे हल करने के लिए रोडवेज विभाग को अतिरिक्त बसें चलाने का आदेश दिया।
#CMDhami, #UttarakhandNiwas, #CulturalHeritage, #GuestHouse, #Inauguration
big news
ऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Rishikesh News : ऋषिकेश में एक स्कूल के पास जंगल किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस खबर के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
ऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
ऋषिकेश हरिपुर कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश हरिपुर कलां में एक स्कूल के पास जंगल के किनाारे एक युवक का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।
big news
Delhi-Dehradun Expressway के खुलने की तारीख आई सामने, अप्रैल के महीने में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

Delhi-Dehradun Expressway को लेकर बड़ी अपडेट, अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही इस एक्प्रेस-वे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पीएम मोदी इसका उद्धाटन करने के लिए आएँगे
Table of Contents
अप्रैल में खुल जाएगा Delhi-Dehradun Expressway
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अप्रैल में उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसी दौरान वो इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने वाले दिन उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून से दिल्ली
बता दें कि दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे के खुल जाने से देहरादून से दिल्ली का सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। जबकि अभी दिल्ली जाने में साढ़े छह से सात घंटे का समय लगता है। इसके खुल जाने से लोगों को

210 किलोमीटर लंबा है दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे
दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे करीब 210 किलोमीटर लंगा है जो कि देहरादून से अक्षरधाम तक जाता है। ये एक्सप्रेसवे 6 लेन का है। जो कि कुल 13,000 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
दिल्ली में इस एक्सप्रेसवे का एलिवेटेड सेक्शन सीधे दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। जिससे राजधानी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सड़क यात्रा पहले से अधिक तेज और सुगम हो गई है।
Dehradun
देहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में स्टूडेंट्स के बीच गैंगवार, वर्चस्व की लड़ाई बनी मौत की वजह
PREMNAGAR CRIME NEWS: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है. जहाँ पर प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत केहरी गाँव में कुछ छात्रों के बीच आपसी मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने मृत्यु के प्रकरण में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. सभी आरोपी प्रेमनगर स्थित एक निजी कॉलेज के छात्र हैं. जिन पर अब आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.
मुख्य बिंदु
प्रेमनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट
पुलिस के मुताबिक, बीते सोमवार की रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसके बाद युवक को उसके साथियों द्वारा उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल CHC प्रेमनगर पहुँचे. जहाँ पर घायल युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर किया.
पढ़ें ये भी_ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत
प्रेमनगर अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को पुलिस के सरकारी वाहन से दून अस्पताल लाया गया, इसी दौरान घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद परिजन भी दून अस्पताल पहुंचे. दून अस्पताल में घायल युवक की उपचार के दौरान देर रात में मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखा है, वहीँ परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में BNS की धाराओं 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) में मामला दर्ज किया गया है.
मृतक छात्र की पहचान
- दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी, उम्र – 22 वर्ष, ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०, हाल – प्रेमनगर, देहरादून
कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश
प्रारंभिक जांच में पता चल कि दोनों पक्षो के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी कॉलेज के छात्र है. छात्रों के बीच कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते सोमवार रात को दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिन पर आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पढ़ें ये भी_ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हिरासत में लिए गए छात्रों की पहचान
- युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 20 वर्ष ( BBA 2nd year का छात्र)
- मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र -19 वर्ष (b.tech 3rd ईयर का छात्र)
- शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष (b.tec 3rd ईयर का छात्र)
big news24 hours agoDelhi-Dehradun Expressway के खुलने की तारीख आई सामने, अप्रैल के महीने में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
big news23 hours agoधामी सरकार के 4 साल ‘बेमिसाल’ नहीं बल्कि रहे ‘बेहाल’, कांग्रेस बोली- प्रदेश के हालात हो रहे बद से बदतर
big news39 minutes agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Haridwar45 minutes agoHARIDWAR NEWS: फर्जी जमानत कांड के आरोपी ने कोर्ट पेशी से पहले तोड़ा दम, पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप









































