Dehradun
कैबिनेट से निकलते ही बरसे सीएम धामी: ‘हम विकास कर रहे हैं, विपक्ष हंगामा!

कैबिनेट से निकलते ही बरसे सीएम धामी, विपक्ष पर जमकर बोल हल्ला
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद सीएम धामी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कई अहम घोषणाएं कीं और विपक्ष के रवैये पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार जनहित के हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार थी…लेकिन विपक्ष की मंशा सिर्फ हंगामा और सस्ती राजनीति थी।

युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के लिए जल्द नई नीति
सीएम धामी ने बताया कि कैबिनेट बैठक में युवाओं में नवाचार को बढ़ावा, महिलाओं के स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने, और पूर्व सैनिकों को विभिन्न सेक्टरों में प्रशिक्षण देने को लेकर नई नीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन वर्गों के लिए व्यापक योजना और नई नीति लागू की जाएगी।
आपदा को लेकर नहीं हुई चर्चा, विपक्ष जिम्मेदार: सीएम
सीएम धामी ने कहा आपदा से निपटना हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। इसके बावजूद हमने आपदा के बीच विधानसभा सत्र आयोजित कर दिखाया। सभी तैयारियां पहले से कर ली गई थीं, लेकिन विपक्ष की मंशा पहले दिन से ही सत्र को चलने देने की नहीं थी।
उन्होंने बताया कि सत्र के पहले ही दिन कार्यवाही 8 बार स्थगित करनी पड़ी और प्रश्नकाल पूरी तरह विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया।
आपदा पर चर्चा होनी चाहिए थी, मैंने खुद हवाई सर्वेक्षण किया था, सत्ता पक्ष के विधायक भी चर्चा को तैयार थे, लेकिन विपक्ष को डर था कि अगर यह चर्चा हुई तो उनके पास कहने को कुछ नहीं बचेगा – सीएम
अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण को लेकर बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री ने बताया कि अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। इससे सभी समुदायों को शिक्षा में समान अवसर मिलेगा।
1 जुलाई 2026 तक जो संस्थान मान्यता प्राप्त नहीं करेंगे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा – सीएम धामी
विकास को मिलेगी रफ्तार, अनुपूरक बजट में अहम योजनाएं शामिल
कैबिनेट बैठक में पास हुए 5315 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को लेकर सीएम ने बताया कि इसमें कई विकास योजनाएं शामिल हैं, जिन्हें अब जमीन पर उतारा जाएगा।
उन्होंने यह भी ऐलान किया कि पंतनगर में 188 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण होगा।
भ्रष्टाचार पर सख्त रुख, ‘छोटी-बड़ी मछलियों’ सबको पकड़ेंगे: सीएम
सीएम ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर उनकी सरकार का रुख बिल्कुल साफ है।
“पहले सिर्फ छोटी मछलियों पर कार्रवाई होती थी, लेकिन हमने कहा था – छोटी हो या मगरमच्छ, कोई नहीं बचेगा। अब तक 200 से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है।”
विपक्ष पर तीखा हमला: “सस्ती लोकप्रियता और ड्रामेबाजी
विधानसभा सत्र में विपक्ष के व्यवहार पर सीएम धामी ने कहा विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं था, सिर्फ हंगामे की मंशा से वे सदन में आए थे। मेरे व्यक्तिगत अनुरोध के बाद भी वे अपनी नकारात्मक राजनीति पर अड़े रहे।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के विधायकों ने रातभर सदन में रहकर सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का नाटक किया।
सेमीफाइनल में हार चुका विपक्ष, अब बौखलाया है
सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केदारनाथ उपचुनाव, निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में भाजपा को जनसमर्थन मिला है। विपक्ष को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है और अब वे बौखलाहट में झूठे आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जहां कांग्रेस जीती, वहां उन्होंने कोई धांधली का आरोप नहीं लगाया, लेकिन हार के बाद ही धांधली की बात करना उनके दोहरे रवैये को दर्शाता है।
Dehradun
दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Rishikesh News : ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान नीम बीच पर एक पर्यटक गंगा के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
Table of Contents
दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा
ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में नीम बीच के पास नदी में नहाने के दौरान दिल्ली का एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश शुरू कर दी।
तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम
जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी 20 वर्षीय सौरभ शर्मा अपने एक दोस्त के साथ नीम बीच से आगे घूमने गया था। इसी दौरान दोनों नदी में नहाने लगे। नहाते समय सौरभ अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के साथ बह गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।

अब तक नहीं लग सका कोई सुराग
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी में संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग उपकरणों के जरिए युवक की तलाश की गई, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक सौरभ का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल एसडीआरएफ और अन्य टीमों का सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी है।
Dehradun
4 साल बाद भी अंकिता को न्याय का इंतजार! सड़कों पर उतरे लोग, VIP की पहचान की मांग

Dehradun News : अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार साल पूरे होने पर सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकारों से जुड़े संगठनों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी पार्क में अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रृंखला बनाकर मामले में कथित VIP की पहचान सार्वजनिक करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
Table of Contents
4 साल बाद भी अंकिता को न्याय का इंतजार !
प्रदर्शन में शामिल उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संयुक्त संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश थपलियाल ने कहा कि चार साल बीतने के बाद भी उत्तराखंड की जनता अंकिता को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिवार को अब भी न्याय का इंतजार है।
आज देहरादून में सड़कों पर उतरे लोग
प्रकाश थपलियाल ने आरोप लगाया कि अंकिता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कथित तौर पर VIP को विशेष सेवाएं देने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई थी। उन्होंने मांग की कि इन आरोपों और अंकिता से जुड़े कथित अंतिम बयानों की भी निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए।

VIP की पहचान की मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले में जिस VIP का जिक्र लगातार होता रहा है, उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। यदि जांच में किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो कानून के तहत कार्रवाई की मांग भी वक्ताओं ने की।
इस दौरान अंकिता के अंतिम संस्कार को लेकर भी सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने अंतिम संस्कार के समय और प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक परंपराओं के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाया।
Dehradun
ऋषिकेश में गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Rishikesh News : गंगा किनारे अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Table of Contents
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप
ऋषिकेश में गंगा किनारे दो नवजातों के शव मिलने से सनसनी मच गई। पहली घटना नाव घाट के पास सामने आई है। जबकि दूसरी बच्ची का शव साई घाट के नजदीक बरामद किया गया। दोनों मामलों की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, बच्चियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनके शव गंगा किनारे तक कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के दौरान सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
नाव घाट के पास मिला बच्ची का शव
पहला मामला नाव घाट के आसपास का है। यहां पुलिस को करीब 10 महीने की बच्ची का शव मिला। शुरुआती जांच में यह संभावना सामने आई है कि बच्ची की किसी वजह से मौत हुई होगी और इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के बजाय शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया होगा।

पुलिस इस संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है कि गंगा के तेज बहाव के साथ बच्ची का शव किसी दूसरे स्थान से बहकर ऋषिकेश तक पहुंचा हो। हालांकि, बच्ची की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही चल सकेगा।
साई घाट पर एक दिन की नवजात का शव बरामद
दूसरी घटना साई घाट के पास हुई। यहां गंगा किनारे पुलिस को करीब एक दिन की नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, नवजात की नाल भी कटी हुई नहीं थी। इस वजह से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि बच्ची का जन्म होने के बाद उसकी मौत हुई और फिर उसे गंगा किनारे छोड़ दिया गया, या नवजात को किसी अन्य परिस्थिति में वहां लाकर छोड़ा गया। बच्ची की पहचान और उसके परिवार तक पहुंचने के लिए भी पुलिस संभावित सुराग जुटा रही है। दोनों घटनाओं की जांच अलग-अलग स्तर पर की जा रही है।






































