Politics
सीएम धामी ने नमो नवमतदाता सम्मेलन में किया प्रतिभाग, बोले मतदाता ही देश का भाग्य विधाता।

रूडकी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने सभी नव मतदाताओं से अपील की कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और सबको मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व होता है। मतदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जो मताधिकार के प्रयोग के लिए योग्य हो चुके हैं, अपना पंजीकरण कर मतदान करने का अधिकार लें। मतदान करने का पवित्र कार्य सभी को करना चाहिए। हमारी सोच होनी चाहिए कि पहले मतदान, फिर जलपान। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है, इसके परिणामस्वरूप मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। हमारे युवाओं को भी स्कूल, कॉलेजों, संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने होंगे।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
big news
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की सियासों गलियारों में इन दिनों हलचल देखने को मिल रही है। शनिवार को बीजेपी के छह नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिसके बाद बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार को लेकर कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
Table of Contents
बीजेपी के छह नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार को अपना कुनबा बढ़ाते हुए 6 बड़े नेताओं को कांग्रेस में शामिल कर लिया है। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, पूर्व विधायक नारायण पाल, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ज्वाइनिंग के दौरान बड़ा दावा किया है। जिसके बाद से उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल देखने को मिल रही है।

दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कुमारी शैलजा ने कहा कि ये कैबिनेट विस्तार दल-बदल के डर से किया गया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि जैसे ही बीजेपी को इस बात की भनक लगी कि कुछ नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं तो आनन-फानन में ये कैबिनेट विस्तार किया गया है।
उत्तराखंड में बैकफुट पर है बीजेपी
कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं में अत्याचार हुए हैं जिस कारण लोगों में भारी रोष है। उन्होंने दावा किया कि आज की कांग्रेस पहले वाली कांग्रेस नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे दलबल के साथ इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है और आने वाले समय में उत्तराखंड में बदलाव देखने को मिलेगा।
Breakingnews
Uttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार
महेंद्र भट्ट के बयान से सियासी पारा हाई, कांग्रेस ने साधा निशाना
UTTARAKHAND POLITICS: उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. शनिवार को भाजपा के 6 पूर्व विधायकों ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा. इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उन्हें बेकार माल कहने पर उत्तराखंड में एक नया राजनितिक घमासान शुरू हो गया है.
मुख्य बिंदु
अपने बयान से फिर चर्चाओं में महेंद्र भट्ट
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर चर्चाओं में है. कल शनिवार को दिल्ली में भाजपा के छः पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हुए. इस पर बीजेपी प्रदेश ने उन नेताओं को बेकार मटिरियल और ख़राब करार दिया. उनके इस बयान से उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को कहा “बेकार माल”
महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, बीजेपी के अन्दर अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं को पार्टी ने बाहर निकाला, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमारा निकाला हुआ बेकार माल कहीं सिफ्ट हो रहा है तो इस पर हम क्या कर सकते हैं. कांग्रेस को भी ऐसे नेताओं को दल में शामिल करने से पहले सोचना चाहिए था.

गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर निशाना साधा है. गोदियाल ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ये भाजपा की स्तरहीन राजनीति का उदाहरण है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आज ये पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को माल लगते हैं तो मौजूदा सरकार में जो विधायक हैं वो भी माल होंगे. साथ ही गोदियाल ने कहा कि जो भाजपा देशभर में संस्कार का गुणगान करती है, उसके प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा बयान शर्मनाक है.
आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी
एक बयान से शुरू हुआ ये घमासान थमने का नहीं ले रहा है गणेश गोदियाल के बयान पर फिर महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी भाषा बदलता हूँ पर जिन लोगों ने भाजपा के अन्दर अनुशासनहीनता की है, पार्टी के कार्यों में सहभागिता नहीं निभाई ऐसे लोगों को पार्टी ने निष्काषित किया है.अब कांग्रेस उन नेताओं को अपने दल में संभाल कर रखे.
Breakingnews
उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट

Uttarakhand Politics : शनिवार दोपहर बाद उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में उत्तराखंड भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर
उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा से जुड़े कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस घटनाक्रम को राज्य की सियासत में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य के 6 बड़े चेहरों ने थामा कांग्रेस का दामन
आज दिल्ली में प्रदेश के छह बड़े चेहरों ने कांग्रेस का दामन थामा है। ये सभी छह नेता बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस के खेमे में शामिल हो गए हैं। बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, पूर्व विधायक नारायण पाल, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।
2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस बनाएगी सरकार
बीजेपी के छह बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश के बड़े भाजपा के चेहरों के कांग्रेस का दामन थामने से साफ संदेश गया है कि उत्तराखंड में अब बीजेपी के दिन लद चुके हैं। कांग्रेस का कहना है कि अब बीजेपी नेता भी मानने लगे हैं कि बीजेपी का जहाज उत्तराखंड में डूबने वाला है और साल 2027 में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।
Uttarakhand7 hours agoDEHRADUN TRAFFIC PLAN: कल देहरादून में ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
Breakingnews8 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?
big news12 hours agoऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार
Cricket13 hours agoMI vs KKR Dream11 2nd Match IPL 2026 – 29 March 2026
big news11 hours agoअल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए
Dehradun11 hours agoदेहरादून: पुलिस कस्टडी में PRD जवान की मौत से हड़कंप, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Breakingnews8 hours agoUttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार






































