Kotdwar
कोटद्वार लाभार्थी सम्मान समारोह में सीएम धामी ने की शिरकत, 43 लाभार्थियों को वितरित किए चेक, पुल की घोषणा।

कोटद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में लाभार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना पौड़ी, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, समाज कल्याण और नगर निगम के 43 लाभार्थियों को लाभार्थी चेक वितरित किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में लगातार कार्य कर रही है तथा इसके छोर के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए कृत संकल्पित हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हमारे नागरिक अनेक तरह से लाभान्वित हुए हैं और पिछले 10 वर्षों में भारत का ऐसा कोई भी नागरिक नहीं होगा जो किसी – न- किसी योजना से लाभान्वित ना हुआ हो।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम लगभग 4 करोड लोगों को आवास योजना का लाभ दे चुके हैं। 80 करोड़ से अधिक लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। 10 करोड़ से अधिक उज्जवला गैस कनेक्शन दिए हैं। इंद्रधनुष योजना के अंतर्गत सभी बच्चों का लगातार टीकाकरण करवा रहे हैं। कहा कि 370 हटाने से लेकर सेना के आधुनिकीकरण, सीमाओं की सुरक्षा, हथियार निर्यातको के रूप में पहचान बनाते जा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सबका साथ, सबका विकास तथा एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान को साकार किया है। प्रधानमंत्री के ही प्रयासों से आज हमारे प्रवासी नागरिक भी गर्व महसूस करते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि इस देवभूमि और वीरभूमि के सपूतों ने हमेशा देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व ने अर्पित किया है। कहा कि बाबा सिद्धबली की कृपा से हम प्रदेश के लिए आगे भी बेहतर काम करते रहेंगे तथा अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का और विकास कार्यों का लाभ पहुंचते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार में आपदा के दौरान हमने बाढ़ सुरक्षा कार्य और सड़क, विद्युत, पेयजल से संबंधित कनेक्टिविटी को बाहर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए।
हमारी जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) दुगनी हों, हम आदर्श राज्य के रूप में विकसित हों, इसी लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।
कहा कि मा. प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। समान नागरिक संहिता का लाभ हर व्यक्ति को मिलेगा और आने वाले समय में अन्य राज्य भी इसका लाभ लेंगे।
सख्त नकल विरोधी कानून लाकर हमने युवाओं का योग्यता आधार पर चयन सुनिश्चित किया है।
प्रदेश में किसी भी तरह का धर्मांतरण ना हो पाए इसके लिए हमने सख्त कानून का प्रावधान किया है। संसाधनों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध हमने सख्त कार्रवाई करते हुए दंगा निरोधक कानून बनाया है। जिसके अंतर्गत संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वाले से ही उसकी वसूली की जाएगी।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कोटद्वार स्थित गब्बर सिंह कैंप के पास पुल निर्माण कराने की घोषणा की।
साथ ही कहा कि आज वर्चुअल माध्यम से समस्त जनपदों के विकास कार्यों से संबंधित 17 विभागों की कुल 8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसमें जनपद पौड़ी गढ़वाल से संबंधित 828 करोड़ की योजनाएं भी शामिल हैं।
लाभार्थी कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व माननीय मुख्यमंत्री का काफिला कोटद्वार में महाराज वेडिंग पॉइंट से बद्रीनाथ मार्ग पर झंडा चौक तक होते हुए नगर निगम से समीप मोंटेसरी स्कूल पहुंचा। और इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ उनके स्वागत और अभिनंदन में विशाल जैन समुदाय उमड़ पड़ा।
कार्यक्रम स्थल पर मत्स्य, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, उद्यान, ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना, जलागम, डेयरी,पशुपालन, निर्वाचन, सहकारिता, समाज कल्याण, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आदि विभागो के स्टॉल लगाए गए थे जिससे लोगों ने अपनेआप को लाभान्वित किया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से ही कोविड काल जैसी विकट परिस्थितियों से निपटने में सक्षम हुए और न केवल भारत की जनता को टीकाकरण और राशन उपलब्ध करवाया बल्कि विदेश तक भी कोविड वैक्सीन पहुंचाई।
उन्होंने कहा कि आज सभी बहनों के घर गैस चूल्हा है और अब धुएं की बीमारी से महिलाएं मुक्त रहेगी। उन्होंने कहा देश- प्रदेश के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा उसके लिए हमारी सरकार प्रयासरत रहेगी।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का स्वाभिमान लौट आया है। उन्होंने सबको साथ लेते हुए देश के लिए जो काम किया है उसे हमारा देश चहुंमुखी विकासपथ पर अग्रसर हो रहा है।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विधायक कोटद्वार रितु खंडूरी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा कोटद्वार में आई आपदा के दौरान त्वरित गति से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य संपन्न करवाए। प्रदेश की वर्तमान सरकार महिला और बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वतंत्रता के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं।
कार्यक्रम के मुख्य स्थल पर पहुंचने से पहले माननीय मुख्यमंत्री द्वारा महाराज वेडिंग पॉइंट से बद्रीनाथ मार्ग झंडा चौक होते हुए नगर निगम के समीप मोंटसरी स्कूल तक रोड शो किया गया।
इस अवसर पर विधायक लैंसडाउन दिलीप सिंह रावत व विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित था।
Uttarakhand
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत विकास कार्यों का किया निरीक्षण….

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) द्वारा वित्त पोषित पेयजल एवं आधारभूत अवसंरचना परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों के क्रियान्वयन का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने कोटद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है और इसके पूर्ण होने के बाद कोटद्वार की पेयजल व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो। साथ ही, निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का भी पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि एडीबी परियोजना पूर्ण होने के बाद वार्ड संख्या 04 से 26 सहित पूरे नगर क्षेत्र के हजारों नागरिकों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। पुरानी एवं जर्जर पाइपलाइन की समस्याओं से राहत मिलेगी, जल आपूर्ति अधिक सुचारु होगी, पानी की बर्बादी कम होगी तथा भविष्य की बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मजबूत पेयजल व्यवस्था विकसित होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना कोटद्वार के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कर उन्हें शीघ्र लाभान्वित किया जाए।
इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक जतिन सिंह सैनी, सहायक अभियंता (AE) सुमित कुमार, कनिष्ठ अभियंता (JE) विश्रुत, डीएससी मैनेजर नरेंद्र सिंह तथा ठेकेदार प्रतिनिधि दीपक व्यास , विधायक प्रतिनिधि महेश नेगी ( मुन्ना फौजी ) , कमल नेगी , दीपक गौड़ आदि उपस्थित रहे।
Kotdwar
लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को कोर्ट से मंजूरी, 18 गांवों के 40 हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ

लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग से हटाई गई रोक, ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर
Laldhang Chillarkhal Road: उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग परियोजना को लेकर बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने सड़क निर्माण पर लगी रोक हटा दी है, जिससे वर्षों से अटकी इस अहम परियोजना के फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद से ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर है.
मुख्य बिंदु
Laldhang Chillarkhal Road परियोजना को कोर्ट से मंजूरी
इस दौरान, सुनवाई में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इंटरवेंशन एप्लीकेशन दायर कर क्षेत्रीय जनहित का पक्ष मजबूती से रखा. वहीं, नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने उनके अधिवक्ता के रूप में अदालत में प्रभावी पैरवी की. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने निर्माण पर लगी रोक समाप्त कर दी.
लम्बे समय से बाधित था निर्माण कार्य
दरअसल, लगभग 11.5 किलोमीटर लंबी इस मोटर मार्ग परियोजना का करीब 4.7 किलोमीटर हिस्सा सेंट्रल फॉरेस्ट एरिया से होकर गुजरता है. इसी वजह से, पर्यावरणीय स्वीकृतियों और आपत्तियों के कारण निर्माण कार्य लंबे समय तक बाधित रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को वर्षों तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
कोटद्वार से हरिद्वार की दूरी होगी कम
वहीं,ये सड़क कोटद्वार क्षेत्र को सीधे लालढांग से जोड़ती है, जिससे हरिद्वार और मैदानी इलाकों तक पहुंच काफी सुगम हो जाती है. फिलहाल, लोगों को लंबे और घुमावदार रास्तों से गुजरना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है. बरसात के मौसम में हालात और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं.
काफी समय से चल रही थी सड़क निर्माण की मांग
लंबे समय से, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण इस सड़क को ऑल वेदर रोड के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि सड़क के अभाव में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार तक पहुंच प्रभावित होती है, जबकि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में गंभीर दिक्कतें आती हैं.
18 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
इस फैसले से, करीब 18 गांवों और 40 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. सड़क बनने से व्यापार, कृषि, दुग्ध उत्पादन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इसी कड़ी में, कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए जीवन रेखा है और उनके निरंतर प्रयासों से आज यह सकारात्मक परिणाम सामने आया है.
Kotdwar
KOTDWAR: रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी ने सौतेले पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म के आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुख्य बिंदु
KOTDWAR RAPE CASE: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. जहाँ पर एक नाबालिग की गुमशुदगी ने ऐसे राज खोले हैं जिससे मानवता भी शर्मसार हो जाए. नब्लिग़ ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- रिश्ते हुए शर्मसार , पिता ने बेटी को ही बना दिया हवस का शिकार |
पीड़िता की माँ ने कोतवाली में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, कोटद्वार कोतवाली में 6 फरवरी को एक महिला ने उसकी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें पीड़िता की माँ ने बताया था कि उसकी बेटी 6 फरवरी की सुबह 7 बजे से घर से लापता हो गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर खोजबीन के निर्देश दिए.
पुलिस को CCTV से मिले अहम सुराग, नाबालिग सकुशल बरामद
पुलिस ने मामले की छानबीन के करते हुए CCTV फुटेज खंगाले जिस से अहम् सुराग हाथ लगे. पीडिता अपनी नानी के घर बीएल रोड चली गई थी. पुलिस जब नानी के घर पहुंची तो नानी ने बताया कि बच्ची बहुत दरी हुई थी. उसने अपने माता-पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया था. नानी ने उसे सिगड़ी क्षेत्र में किसी परिचित के घर छोड़ दिया था.
ये भी पढ़ें- रुड़की: सगी माँ ने अपने दूसरे शौहर से अपनी ही बेटी का करवाया यौन शोषण
KOTDWAR RAPE CASE, पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप
पुलिस ने बच्ची को सकुशल अपने कब्जे में लेकर जब पूछताछ की तो उसका बयान रोंगटे खड़े कर देने वाला था. बच्ची ने बताया कि 5 फरवरी की रात सोते समय उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिससे डरकर सुबह बच्ची घर से भाग निकली.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी पर BNS और POCSO अधिनियम के तहत मुकादम दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को भी 7 फरवरी को नजीमाबाद रोड से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
uttarakhand weather22 hours agoउत्तराखंड में पूरे हफ्ते होगी बारिश, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Rudraprayag23 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर मचा हड़कंप, पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण महिला की मौत
Dehradun21 hours agoमसूरी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चार दुकानें ध्वस्त
Dehradun24 hours agoसीएम आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
Nainital15 hours agoशुद्धिकरण केस में कांग्रेस के दावों पर सवाल! हाईकोर्ट ने याचिका की निस्तारित
big news17 hours agoनैनीताल के ज्योलीकोट में दूषित पानी से 2 की मौत, 200 से भी ज्यादा लोग हुए बीमार





































