Politics
सीएम धामी ने प्रत्याशी राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में पुरोला की जनसभा में किया प्रतिभाग, ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील।

उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सांई मंदिर मैदान, पुरोला (उत्तरकाशी) में टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा में उपस्थित महिलाओं, बुजुर्गों युवाओं का स्वागत एवं देवी-देवताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि टिहरी लोकसभा क्षेत्र को मां गंगा और यमुना के साथ विभिन्न धामों, देवस्थानों का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने पिछली बार विधानसभा चुनाव में सारे मिथक तोड़े हैं। विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता ने पुनः भाजपा की सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का काम किया है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि विकसित और अग्रणी उत्तराखंड के सपने को साकार करने हेतु टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को बढ़ चढ़कर वोट देकर ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश तेज़ी से आगे बढ़ा है। भारत का दुनियां के अंदर मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। विकास की गंगा तेजी से बही है। देश के अंदर विकास और इनोवेशन पर कार्य निरंतर जारी है। मोदी के कुशल नेतृत्व और सफल कूटनीति की वजह से दुनियां में भारत नई शक्ती के तौर पर सामने आया है। उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तब देश और तेज़ गति से आगे बढ़ेगा। उत्तराखंड सहित संपूर्ण भारत में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी को अपने परिवार का सदस्य मानकर काम किया है। देशवासियों के जीवन को सुखद और समृद्ध बनाने का हरसंभव प्रयास किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जन-धन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं को लॉच किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आय़ोजित हुए ऐतिहासिक जी-20 सम्मेलन भारत में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। विकास के साथ ही केंद्र सरकार ने देशहित में कई कड़े फैसले उठाए। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया। तीन तलाक को खत्म किया गया, देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू किया गया है। प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति से अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर बन चुका है। सैकड़ों वर्षों के इंतजार के बाद भगवान राम अपने भवन में विराजमान हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व में किए वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। नकल माफियाओं को जेल भेजकर पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। प्रदेश में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। सख्ती से सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 3.5 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए , जिसमें से 81 हज़ार करोड़ के एमओयू पर काम शुरु हो गया है। इससे रोजगार के कई अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में 207 प्रकार की पैथोलॉजी जांचें मुफ्त करवाई जा रही हैं। साथ ही महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना, वृद्धा पेंशन, गैस रिफिल योजना शुरू की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड में विकास की गंगा बहाने का कार्य कर रही है। राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान को ध्यान में रखते हुए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के मूल मंत्र पर चलते हुए गांव से लेकर शहर तक विकास की नई गाथा को आगे बढ़ा रही है । सड़क, पुल, स्कूल, अस्पताल और जल एवं विद्युत परियोजनाओं का वृहद स्तर पर निर्माण कार्य हो रहा है। कई सालों से लंबित लखवाड़ योजना को स्वीकृति मिल गई है। सोंग बांध, जमरानी बांध परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान हो गई है। दशकों से लटके काम पूरे हो रहे हैं। उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों का पुनर्विकास कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार को बढ़ाने पर कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूहों से बहनों को रोज़गार मिल रहा है। उत्तराखंड के उत्पादों को विश्व में नई पहचान मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरोला क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। हाल ही में उत्तरकाशी जिले में ₹ 291 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था। जून 2023 में जिले की तीनों विधानसभाओं हेतु ₹ 350 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था। विकास कार्यों से पूरे जिले में सड़क, स्कूल और पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। घोषणा के अनुरुप पुरोला को नगरपालिका का दर्जा मिल गया है। डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के हृदय में उत्तराखंड बसता है। बीते 10 वर्षों में उत्तराखंड के लिए 1 लाख 50 हजार करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। उन्होंने कहा निश्चित ही पुरोला सहित टिहरी लोकसभा क्षेत्र की जनता आगामी 19 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह जी को भारी मतों से विजयी बनाकर आदरणीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, रमेश चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
big news
बड़ी खबर : हरदा ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान !, क्या कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान ?

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में एक ओर जहां कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक पार्टियां विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां कर रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने ऐसा ऐलान किया जिस से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
Table of Contents
हरदा ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राजनीति से ब्रेक का ऐलान किया है। हरदा ने सोशल मीडिया के जरिए राजनीति से 15 दिन का ब्रेक लेने की बात कही है। जिस के बाद से चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं कि हरदा पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
15 दिनों के लिए राजनीति से लिया ब्रेक
सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने एक पोस्ट कि है जिसमें उन्होंने लिया है कि “मैं अगले 15 दिनों तक कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करूंगा, लेकिन मैं विवाह समारोह और ईद के कार्यक्रमों में सम्मिलित रहूंगा। इसमें मेरी प्रस्तावित प्रेस वार्ता भी सम्मिलित है। मां, शक्ति दो कि मैं अगले 15 दिनों तक राजनीतिक कार्यों से विरत रह सकूं और कुछ पीछे की ओर देखकर, आगे के लिए अपनी सोच को विकसित कर सकूं।”

हरदा के बयान से अब सियासों गलियारों में तूफान
हरदा के बयान से उत्तराखंड के सियासी गलियारों में तूफान देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर उनकी इस पोस्ट को कांग्रेस के भीतर चल रही कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि इस उम्र में हरीश रावत को शायद मौन और व्रत की आवश्यकता है। इसलिए उन्होंने ऐसा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वो पार्टी के बड़े हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी के साथ रहेगा।
क्या कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान ?
कांग्रेस भले ही हरदा की बढ़ती उम्र के चलते उन्हें आराम की आवश्यकता बताते हुए इस पोस्ट को जस्टिफाई कर रही है। लेकिन उत्तराखं की राजनीति में तो जैसे अफवाहों की बाढ़ सी आ गई है। लोगों का कहना है कि हरीश रावत नाराज हैं इसीलिए उन्होंने ब्रेक लेने की बात कही है।
कुछ तो इसे कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान बता रहें हैं। क्योंकि हरीश रावत हाल ही में दिल्ली में हुए सदस्यता ग्रहण के कार्यक्रम में भी नजर नहीं आए थे। इस कार्यक्रम से एक दिन पहले ही उन्होंने ये ऐलान किया था। जिसके बाद अफवाहों के बाजार को और भी हवा मिल गई है।
big news
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की सियासों गलियारों में इन दिनों हलचल देखने को मिल रही है। शनिवार को बीजेपी के छह नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिसके बाद बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार को लेकर कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
Table of Contents
बीजेपी के छह नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार को अपना कुनबा बढ़ाते हुए 6 बड़े नेताओं को कांग्रेस में शामिल कर लिया है। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, पूर्व विधायक नारायण पाल, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ज्वाइनिंग के दौरान बड़ा दावा किया है। जिसके बाद से उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल देखने को मिल रही है।

दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कुमारी शैलजा ने कहा कि ये कैबिनेट विस्तार दल-बदल के डर से किया गया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि जैसे ही बीजेपी को इस बात की भनक लगी कि कुछ नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं तो आनन-फानन में ये कैबिनेट विस्तार किया गया है।
उत्तराखंड में बैकफुट पर है बीजेपी
कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं में अत्याचार हुए हैं जिस कारण लोगों में भारी रोष है। उन्होंने दावा किया कि आज की कांग्रेस पहले वाली कांग्रेस नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे दलबल के साथ इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है और आने वाले समय में उत्तराखंड में बदलाव देखने को मिलेगा।
Breakingnews
Uttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार
महेंद्र भट्ट के बयान से सियासी पारा हाई, कांग्रेस ने साधा निशाना
UTTARAKHAND POLITICS: उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. शनिवार को भाजपा के 6 पूर्व विधायकों ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा. इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उन्हें बेकार माल कहने पर उत्तराखंड में एक नया राजनितिक घमासान शुरू हो गया है.
मुख्य बिंदु
अपने बयान से फिर चर्चाओं में महेंद्र भट्ट
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर चर्चाओं में है. कल शनिवार को दिल्ली में भाजपा के छः पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हुए. इस पर बीजेपी प्रदेश ने उन नेताओं को बेकार मटिरियल और ख़राब करार दिया. उनके इस बयान से उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को कहा “बेकार माल”
महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, बीजेपी के अन्दर अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं को पार्टी ने बाहर निकाला, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमारा निकाला हुआ बेकार माल कहीं सिफ्ट हो रहा है तो इस पर हम क्या कर सकते हैं. कांग्रेस को भी ऐसे नेताओं को दल में शामिल करने से पहले सोचना चाहिए था.

गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर निशाना साधा है. गोदियाल ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ये भाजपा की स्तरहीन राजनीति का उदाहरण है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आज ये पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को माल लगते हैं तो मौजूदा सरकार में जो विधायक हैं वो भी माल होंगे. साथ ही गोदियाल ने कहा कि जो भाजपा देशभर में संस्कार का गुणगान करती है, उसके प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा बयान शर्मनाक है.
आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी
एक बयान से शुरू हुआ ये घमासान थमने का नहीं ले रहा है गणेश गोदियाल के बयान पर फिर महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी भाषा बदलता हूँ पर जिन लोगों ने भाजपा के अन्दर अनुशासनहीनता की है, पार्टी के कार्यों में सहभागिता नहीं निभाई ऐसे लोगों को पार्टी ने निष्काषित किया है.अब कांग्रेस उन नेताओं को अपने दल में संभाल कर रखे.
Cricket24 hours agoLSG vs DC Dream11 Team Match 5 IPL 2026
Rudraprayag24 hours agoRUDRAPRAYAG NEWS: गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
big news20 hours agoदेहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
big news22 hours agoउत्तराखंड में आज से पानी हुआ मंहगा, पानी के बिलों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितना आएगा बिल
Breakingnews21 hours agoदेहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…
Dehradun17 hours agoचारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
Breakingnews17 hours agoबड़ी खबर: सिक्किम में उत्तराखंड का लाल शहीद, विकास कुमार की शहादत की खबर से शोक की लहर
Dehradun23 hours agoप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम धामी सख्त, अपराधियों के खिलाफ चलाया जाएगा “ऑपरेशन प्रहार”






































