Dehradun
सीएम धामी ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गोष्ठी में किया प्रतिभाग, कहा 2019 के सारे रिकॉर्ड 2024 में तोड़ेंगे।

देहरादून – मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के आशीर्वाद, प्रेम एवं उत्साह से काम करने के लिए नई उर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में मातृशक्ति वन्दन कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया, महिलाओं ने कार्यक्रम में आकर हमें अपना आशीर्वाद दिया है। प्रदेशवासियों ने जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उनकी अपेक्षा और आकांक्षाओ पर सरकार बीते दो सालों में खरा उतरी है। आज देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम बड़ा है। देश-दुनिया भर से लोगों ने उत्तराखंड आने के लिए अपनी जिज्ञासा प्रकट की है। ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट के माध्यम से 3.5 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए गए हैं। जिसके सापेक्ष अब तक 81 हजार करोड से अधिक़ की ग्राउण्डिंग हो चुकी है। सरकार ने कई विकास के कार्य किए हैं। कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के साथ सदैव खड़े हैं, अब हमारा कर्तव्य है कि हम पुनः मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने में अपना अमूल्य योगदान दें। आगामी 19 अप्रैल को हमारे राज्य में लोकसभा का चुनाव होगा। हम भाजपा के सभी पाँचों प्रत्याशियों को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी बनाएंगे और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि हम 2019 के सारे रिकॉर्ड 2024 में तोड़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 वर्ष पहले किए गए वादों एवं संकल्प को पूरा करने में हमारी सरकार सफल रही है। हमारा प्रदेश चहुंमुखी विकास की एक नई उड़ान भर रहा है। हजारों करोड़ों की लागत से विकास कार्य हो रहे है। राज्य में कड़े कानून बनाकर भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, पेपरलीक और दंगा-फसाद को जड़ से खत्म किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को पूरे विश्व में देवभूमि के नाम से जाना जाता है। हमारे प्रदेश में दंगाईयों के लिए कोई जगह नहीं है। राज्य स्थापना के बाद उत्तराखंड में विकास कार्यों को सबसे तेज गति वर्तमान सरकार में मिली है। सरकार विकल्प रहित संकल्प को मूल मंत्र मानकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेशभर में 18000 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यस किया गया है। प्रदेश भर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। चारधाम यात्रा के साथ ही सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के गांवों में भी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। चार धाम एवं मानसखंड यात्रा को और सुगम एवं सुरक्षित बनाए जाने पर कार्य जारी है। प्रदेश के अंदर 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत मात्र एक रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। 207 प्रकार की पैथेलॉजिकल जांच बिल्कुल मुफ्त में की जा रही है। आयुष्मान योजना के तहत 50 लाख से अधिक लोगों को 5 लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। बच्चे के जन्म पर महालक्ष्मी किट देकर शिशु और माता का बेहतर स्वास्थ्य एवं भविष्य सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य की सरकारी नौकरी में प्रदेश की महिलाओं हेतु 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया है। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के लक्ष्य अनुसार हम प्रदेश की महिलाएं को लखपति दीदी बनाने पर तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जनपद – दो उत्पाद योजना से स्थानीय उत्पादों की ख्याति विदेशों तक पहुंच रही है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल रहा है। आज उत्तराखंड की महिलाएं मल्टी नेशनल कम्पनी से भी अच्छे उत्पाद बना रहीं हैं। हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा करवाया गया है। राज्य सरकार ने वादे के अनुसार समान नागरिक संहिता विधेयक लागू किया है। जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस रिफिल योजना प्रदान करवाई जा रही है। छात्रवृत्ति योजना, बालिकाओं के लिए साइकिल वितरण योजना, वृद्धा पेंशन योजना, होम स्टे योजना और कृषि मशीनरी बैंक योजना सहित कई योजनाओं पर कार्य जारी है। यूसीसी लागू करने के बाद बड़ी संख्या में आज मुस्लिम बहनें यूसीसी हेतु सरकार के इस कदम पर धन्यवाद दे रही हैं। यह धन्यवाद उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता को जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी का जबरन या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाते पकड़ा जाएगा तो उसे सीधे 10 साल की कैद होगी। लैंड जेहाद के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्रवाई की और सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से सरकार ऐतिहासिक काम कर रही है। बीते दस वर्षो में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग कनेक्टिविटी, इनोवेशन के क्षेत्र में नई उंचाईयो को छूआ है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर विश्व के सामने आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस की सरकार में हर महीने कोई ना कोई बड़ा घोटाला सामने आता था। प्रधानमंत्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 10 सालों में एक भी घोटाला नहीं हुआ। जम्मू कश्मीर से धारा 370 का खात्मा और अयोध्या में दिव्य और भव्य राम मन्दिर का निर्माण हो सका। CAA का कानून लागू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। वो मन की बात में भी उत्तराखंड का हमेशा जिक्र करते हैं। उत्तराखंड को एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में केंद्र हर तरह से सहयोग दे रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक खजान दास, विनोद चमोली, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, दायित्वधारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों ने प्रतिभाग किया।
Dehradun
दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, कुछ देर में छात्रों के साथ करेंगे संवाद

Rahul Gandhi Dehradun Visit : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
Table of Contents
दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी
देहरादून पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
अमर मेहता का जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति
अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन को कांग्रेस ने संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

गौरतलब है कि हाल ही में देहरादून में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान एक हादसा हो गया था। कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर स्ट्रक्चर लगाया जा रहा था, तभी एल्युमिनियम का एक खंभा गिरने से 65 वर्षीय अमर मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
कुछ ही देर में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी इसी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करेंगे और उनके साथ सीधा संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम के लिए विशेष मंच तैयार किया गया है, जहां राहुल गांधी छात्रों के सवाल सुनेंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हालांकि बारिश के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन राहुल गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे हैं।
Dehradun
कल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

Dehradun News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार, 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
Table of Contents
कल देहरादून आएंगे राहुल गांधी
कल होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। पार्टी का कहना है कि राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र, युवा और अभिभावक इसमें शामिल होने के लिए देहरादून पहुंच रहे हैं।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े अपने विचार, समस्याएं और सुझाव सीधे राहुल गांधी के सामने रख सकें। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, रोजगार के अवसर, युवाओं का पलायन और करियर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम में छात्रों को बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के खुलकर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस का मानना है कि इस संवाद के माध्यम से युवाओं की आवाज को व्यापक स्तर पर उठाने का प्रयास किया जाएगा।

गोदियाल ने की कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से छात्रों और अभिभावकों के आने की लगातार जानकारी मिल रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की।
गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां छात्रों की बात सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- KFL vs DS Dream11 Team Match 2 LPL 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, Playing XI, Fantasy Tips
- दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, कुछ देर में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
- ‘मक्का ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स का पूरा इतिहास और रोमांचक रिकॉर्ड्स..
- उत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर
- टेस्ट-टी20 के बाद अब क्या वनडे से भी संन्यास ले रहे हिटमैन? जाने पूरा करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां…
Udham Singh Nagar20 hours agoकोर्ट में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब नाजिर, 3500 की रिश्वत ने पहुंचाया जेल!
Haridwar19 hours agoहरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
Cricket19 hours agoटेस्ट-टी20 के बाद अब क्या वनडे से भी संन्यास ले रहे हिटमैन? जाने पूरा करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां…
Breakingnews22 hours agoEarthquake : उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
Cricket3 hours agoKFL vs DS Dream11 Team Match 2 LPL 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, Playing XI, Fantasy Tips
Accident22 hours agoरूद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौके पर ही मौत
Breakingnews18 hours agoउत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर
Cricket17 hours ago‘मक्का ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स का पूरा इतिहास और रोमांचक रिकॉर्ड्स..






































