Politics
सीएम धामी ने शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग, जनता-जनार्दन से अपना अमूल्य मत देने की अपील।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसदीय क्षेत्र शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता-जनार्दन से भाजपा को अपना अमूल्य मत देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “अबकी बार 400 पार” के संकल्प को साकार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दौरान शिमला की जनता से मिले असीम स्नेह और प्रेम से मन अभिभूत है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ साल से कांग्रेस का शासन है। इस समयांतराल में ही जनता कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है। जनता इस बार कांग्रेस की तुष्टिकरण और देशविरोधी मानसिकता को नकारते हुए आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।
big news
BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान, पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी, देखें वीडियो

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में भले ही इन दिनों मौसम सर्द बना हुआ है लेकिन यहां राजनीति देहरादून में सियासी उबाल देखने को मिल रहे हैं। नेताओं के बयानों से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच अक्सर चर्चाओं में रहने वाले पुरोला से बीजेपी विधायक दुर्गेश्वक एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं।
Table of Contents
BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान
उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर भाजपा के भीतर मची ऊहापोह एक बार फिर सामने आ गई है। इस बार मौजूदा विधायक ने पूर्व विधायक को मंत्री का चपरासी बता दिया। जिसके बाद से ही चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं। बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से बीजेपी में सियासी घमासान की स्थिति देखने को मिल रही है।
पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी
दरअसल पुरोला विधानसभा से पूर्व विधायक मालचंद को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा प्रतिनिधि बनाए जाने पर मौजूदा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कटाक्ष किया है। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मंत्री गणेश जोशी और पूर्व विधायक मालचंद को आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अच्छा होता किसी सामान्य कार्यकर्ता को प्रतिनिधि बनाया जाता, लेकिन दो बार के पूर्व विधायक मालचंद को प्रतिनिधि बनाया जाना समझ से परे है।
पूर्व विधायक को चपरासी बनाया गया जो समझ से परे
बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि एक पूर्व विधायक को चपरासी बनाया गया है। जबकि विधायक की अपनी एक गरिमा होती है चाहे वो पूर्व क्यों ना हो। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा है कि हो सकता है मंत्री जी से कोई गलती हुई हो।
विधायक जी के बयान ने भाजपा को किया असहज
पुरोला विधायक के द्वारा पूर्व विधायक मालचंद को मंत्री का चपरासी कहना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुरोला विधायक के इस बयान से भाजपा असहज नजर आ रही है। हालांकि इस मामले को आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ये खींचतान विधानसभा चुनाव से पहले टिकट की दावेदारी से जुड़ी हो सकती है।
big news
विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने तेज की तैयारियां, कांग्रेस समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन

Uttarakhand Politics : विधानसभा चुनावों में भले ही अभी लंबा समय बाकी है लेकिन राजनैतिक दलों ने अभी से अपनी कमर कस ली है। इसी बीच कार्यकर्ताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज कांग्रेस समेत तमाम दलों के कई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा।
Table of Contents
कांग्रेस समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन
भाजपा कार्यालय में आज कांग्रेस समेत सपा, बसपा, यूकेडी और निर्दलीय कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। पौड़ी से नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी समेत कई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों, सैनिकों ने भाजपा का दामन थामा। इसी के साथ कांग्रेस के युवा प्रवक्ता और युवा नेता अमनप्रीत ने भी भाजपा से प्रेरित होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा।
इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिस तरीके से भाजपा सरकार काम कर रही है इसी से प्रेरित होकर कांग्रेस के अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम रहे हैं और इसकी संख्या भी बढ़ाने वाली है।

विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने तेज की तैयारियां
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारीयां तेज़ कर दी हैं। राज्य से जुड़े बड़े राजनितिक मामले, गठबंधन, प्रमुख अभियानों की दिशा और संगठनात्मक प्राथमिकताओं के मंथन के लिए व मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों की भूमिकाओं की चर्चा के लिए देहरादून में भजापा की कोर कमेटी की बैठक होनी सुनिश्चित हुई है।
14 फरवरी को होगी कोर कमेटी की बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आगामी 14 फरवरी को कोर कमेटी की बैठक की जाएगीउन्होने बताया की कमेटी में आगामी विधानसभा के चुनावों को मध्यनज़र रखते हुए कार्यक्रमों को तय किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राये भी निकाली जाएगी।
Uttarakhand
स्वामी दर्शन भारती का आरोप, अंकिता हत्याकांड की आड़ में स्वार्थी देवभूमि का माहौल कर रहे खराब

Uttarakhand News : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर से सुर्खियों में है। जहां आज एक ओर देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए महापंचायत का आयोजन किया गया। तो वहीं दूसरी ओर स्वामी दर्शन भारती ने पीसी कर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
अंकिता हत्याकांड की आड़ में स्वार्थी देवभूमि का माहौल कर रहे खराब
देहरादून में स्वामी दर्शन भारती ने पत्रकार वार्ता के दौरान अंकिता हत्याकांड की आड़ में कुछ स्वार्थी तत्वों पर देवभूमि का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नेपाल की तरह उत्तराखंड के युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं।
सीबीआई जांच के कारण कुछ लोग बौखलाए
स्वामी दर्शन भारती ने ये भी आरोप लगाया कि उन्होंने उर्मिला सनावर को सामने लाने के लिए अपने संपर्कों का उपयोग किया था, लेकिन अब अगर उर्मिला सनावर को कुछ होता है, तो साक्ष्य मिटाने का आरोप भी लगेगा।

स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि सरकार ने जनता की इच्छा के अनुसार सीबीआई जांच कराई है, लेकिन कुछ लोग इससे बौखला गए हैं और सीबीआई जांच का भी इंतजार नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग जांच के नतीजे का इंतजार नहीं कर रहे हैं और केवल माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। स्वामी दर्शन भारती ने मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Cricket14 hours agoNED vs Namibia Dream11 Team Today – मैच प्रेडिक्शन, फैंटेसी टिप्स, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
Champawat4 hours agoचंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कार
Accident4 hours agoRoorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
Dehradun24 hours agoमुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक, नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां लेने के निर्देश
Cricket5 hours agoPAK vs USA Dream11 Prediction: क्या पाकिस्तान करेगा दमदार वापसी या USA फिर करेगा उलटफेर?
Cricket3 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Kotdwar23 hours agoKOTDWAR: रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी ने सौतेले पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप
Dehradun24 hours agoCBFC के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने सीएम धामी से की मुलाकात, सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा





































