Udham Singh Nagar
नानकमत्ता साहिब पहुंचे CM धामी! बच्चों से मिले, की खास बातें…पढ़िए क्या कहा

नानकमत्ता: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान उधमसिंह नगर के पावन नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने गुरुद्वारे में दर्शन कर शांत वातावरण में कुछ समय व्यतीत किया एवं सिख परंपराओं और संतों की शिक्षाओं को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में उपस्थित छोटे बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और शिक्षा व सेवा की भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। बच्चों के चेहरों पर मुख्यमंत्री से मिलने का विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नानकमत्ता साहिब केवल एक तीर्थ स्थल नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक केंद्र है जो सेवा, करुणा और समानता जैसे मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन का अद्वितीय केंद्र बनता जा रहा है, और राज्य सरकार इस दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को हरेला पर्व की शुभकामनाएं भी दीं और प्रदेश को हरित, स्वच्छ एवं विकसित उत्तराखंड बनाने के संकल्प को दोहराया।
मुख्यमंत्री के साथ प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र अभिनंदन किया गया।
big news
लालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Lalkuan News : लालकुआं कोतवाली के अंतर्गत आने वाले टांडा वन रेंज क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
Table of Contents
लालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत
लालकुआं क्षेत्र के आसपास में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है बीते दिनों भालू के हमले में मारे गये व्यक्ति के बाद आज तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज शाह पठानी खत्ते में एक जंगली हाथी ने दो लोगों कुचल दिया।
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, डीएफओ, एसडीओ, रेंजर, इंस्पेक्टर की टीम मौके पर पहुंच गई है।

चौकीदारी का काम करता था मृतक, एक की नहीं हो पाई पहचान
मृतकों में एक की पहचान 75 वर्षीय बांधो प्रजापति निवासी झारखंड के रूप में हुई है। जो लोगों के खेतों में चोकीदारी का कार्य करता था। वहीं दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि बताया जा रहा है कि वो मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति था।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वही वन विभाग ने मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
big news
सितारगंज में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर, 2 बहनों की मौत

Sitarganj Accident : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार ने ओवरटेक के दौरान सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दो बहनों की मौत हो गई।
Table of Contents
सितारगंज में ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर
सितारगंज में रफ्तार के कारण भीषण हादसा सामने आया। एक कार ने ओवरटेक करते समय सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो सगी बहनें हिना और निशा की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत
दर्दनाक हादसे में नया गांव निवासी दो सगी बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हिना और निशा अपने भाई की शादी की निकाह के लिए शॉपिंग करने बाजार गई थी। शॉपिंग के बाद वो वापस लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम
हादसे में एक ही घर की दो बेटियों की मौत से पूरे गांव में मासम पसर गया है। जिस घर में कुछ ही दिनों में शहनाई बजनी थी वहीं इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Kashipur News : काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
Table of Contents
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से रेप मामले का उधम सिंह नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल को पीड़िता की मां ने आईटीआई कोतवाली में बच्ची के साथ दुष्कर्म की तहरीरी दी थी।
महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बच्ची 3 अप्रैल को चैती मेला देखने के लिए गई थी। इस दौरान दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। दोनों नाबालिग को बांसखेड़ा के पास एक ओवरब्रिज के नीचे ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
तहरीर मिलते ही पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने चैती मेले में लगे करीब 120 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके साथ ही आसपास के 150 से ज्यादा सीसीटीवी के साथ ही सैकड़ों मोबाइल नंबरों की जांच की।
जिसके बाद पुलिस ने कज कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद (हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी, पैगा चौकी, कोतवाली आईटीआई) और अरविंद पुत्र महिपाल निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है।
Cricket14 hours agoRR vs DC Dream11 Team Match 43 IPL 2026: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11..
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में बदला मौसम, अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news13 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
Ramnagar10 hours agoगर्जिया मंदिर में दर्शनों पर लगी रोक, अगले एक महीने तक श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन
Breakingnews15 hours agoदेहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली
Haridwar15 hours agoHaridwar News : बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली पहुंची हरिद्वार, हरकी पौड़ी पर किया गंगा स्नान
Haridwar8 hours agoबुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और रूट डायवर्जन लागू
Dehradun7 hours agoवीकेंड के चलते कल देहरादून में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, बिना ट्रैफिक प्लान देखें घर से ना निकलें बाहर







































