Haridwar
हरिद्वार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी,दो लाख करोड़ के निवेशको पर करार; बेरोजगार युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के असवर।

हरिद्वार – उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके इसको लेकर राज्य और केंद्र सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। आज धर्मनगर हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक निजी होटल में 2023 के तहत आयोजित कांक्लेव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।

कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरिया निशंक विधायक मदन कौशिक और बड़ी संख्या में उद्यमीओ ने प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांक्लेव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर बताया तो वही उत्तरकाशी कि सुरंग में फंसे मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की बात कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अभी तक देश और विदेश में दो लाख करोड़ के निवेशको के करार हो चुके हैं आज हरिद्वार में आयोजित कांक्लेव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कई निवेशको द्वारा करार किए गए हैं। उत्तराखंड राज्य की जीएसटीपी बड़े इसके लिए हमारे द्वारा कार्य किया जा रहा है क्योंकि उत्तराखंड में अगर निवेश बढ़ेगा तो बेरोजगार युवाओं को इससे रोजगार मिलेगा। उत्तराखंड में होने वाला प्लायान भी इससे काम होगा। मुख्यमंत्री का कहना है की जितने भी एमआईयू साइन किए जा रहे है उनका आकलन करके धरातल पर जल्द उतारे जायेगे।
राज्य सरकार द्वारा नक्शे पास करने के लिए उदय ऐप को लांच किया गया है जिसके माध्यम से बीना सरकारी दफ्तर जाए नक्शे पास हो सकते हैं इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि इस ऐप से लोगों को काफी आसानी होगी। हरिद्वार में इस ऐप के माध्यम से 15 नक्शे बनाए गए हैं। हरिद्वार की सफलता के बाद पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। केंद्र और राज्य सरकार रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। हमें उम्मीद है जल्द ही सभी मजदूरों को सुरक्षित सुरंग से बाहर निकला जाएगा।
Haridwar
धर्मनगरी हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद, बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग

Haridwar News : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया जब गंगा तट के पास लगाए गए एक बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों और फिल्म यूनिट के बीच मतभेद पैदा हो गए। विरोध बढ़ने के बाद शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा और प्रशासन को भी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
Table of Contents
हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद
अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म की शूटिंग इन दिनों हरिद्वार के गंगा घाट क्षेत्र में चल रही थी। शूटिंग के लिए लगाए गए सेट पर एक ‘रेस्टोरेंट एंड बार’ का बोर्ड दिखाई दिया, जिस पर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय निवासियों ने आपत्ति दर्ज कराई।
बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग
विरोध करने वालों का कहना था कि गंगा किनारे इस प्रकार का बोर्ड लगाना धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के अनुकूल नहीं है। उनका आरोप था कि इससे गलत संदेश जा सकता है और पवित्र स्थल की गरिमा प्रभावित हो सकती है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और फिल्म यूनिट से इस संबंध में जवाब मांगा गया।

प्रशासन ने प्रोडक्शन टीम से मांगा लिखित स्पष्टीकरण
स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद मामले को शांत कराया गया। जांच में सामने आया कि शूटिंग के लिए जारी अनुमति में ऐसे बोर्ड के उपयोग का स्पष्ट उल्लेख नहीं था।
विवाद बढ़ने के बाद फिल्म यूनिट ने संबंधित बोर्ड को हटा दिया और शूटिंग की गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। प्रशासन ने प्रोडक्शन टीम से पूरे मामले में लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा है।
big news
उत्तराखंड में यहां चल रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट, पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
Table of Contents
हरिद्वार में रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट
कनखल क्षेत्र के बैरागी कैंप से अपहृत तीन वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल बरामद करने के साथ ही पुलिस ने दिल्ली से चोरी किए गए एक अन्य बच्चे को भी मुक्त कराया है। इस मामले में दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
जांच में सामने आया है कि गिरोह बच्चों को चोरी कर निसंतान दंपतियों को लाखों रुपये में बेचता था। एसएसपी नवनीत सिंह की निगरानी में पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने, डंप डाटा विश्लेषण और लगातार छापेमारी के बाद इस बड़े नेटवर्क तक पहुंच बनाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण के साथ मानव तस्करी की धाराएं भी बढ़ाई हैं।

6 जून को बैरागी कैंप तीन साल की मासूम हुई थी चोरी
6 जून को बैरागी कैंप निवासी विनोद सोलंकी की तीन वर्षीय बेटी राधिका के अपहरण की सूचना मिलने पर कनखल पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फिरौती के बजाय बच्चा चोरी गिरोह की संलिप्तता की आशंका पर काम किया। लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

डेढ़ लाख रुपये में करते थे बच्चे का सौदा
पुलिस कार्रवाई से घबराए गिरोह के अन्य सदस्य अपहृत बच्ची को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए, जहां से पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह ने 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक अन्य बच्चे का अपहरण कर उसे डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था।
पुलिस ने उस बच्चे को भी बदायूं से सुरक्षित बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में बच्चों की खरीद-फरोख्त और मानव तस्करी के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
Haridwar
हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ नाम को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़क पर उतरकर ठेलों, रेहड़ियों और दुकानों पर बिक रहे ‘वेज बिरयानी’ के नाम को बदलकर ‘वेज पुलाव’ करने की मांग तेज कर दी है।
Table of Contents
हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस
धर्मनगरी हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी‘ शब्द को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर रेडी-पटरी और ठेलों पर बिक रही वेज बिरयानी के नाम को बदलकर ‘वेज पुलाव’ करने की मुहिम शुरू कर दी है।
संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान
हाथों में पोस्टर लेकर कार्यकर्ता और संत शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंच रहे हैं तथा ठेलों और दुकानों पर ‘वेज पुलाव’ के पोस्टर चिपका रहे हैं। उनका कहना है कि बिरयानी शब्द पारंपरिक रूप से एक अलग व्यंजन से जुड़ा हुआ है, इसलिए शुद्ध शाकाहारी व्यंजन को ‘वेज पुलाव’ के नाम से ही बेचा जाना चाहिए।

मुहिम को मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन
इस अभियान को अब कुछ मुस्लिम संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। राष्ट्रीय सूफी संत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद अली ने खुलकर संतों और सामाजिक संगठनों की इस पहल का समर्थन किया है।
संतों का कहना है कि हरिद्वार देश-दुनिया में सनातन आस्था और धार्मिक संस्कृति की राजधानी के रूप में पहचान रखता है, इसलिए यहां की मान-मर्यादाओं और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है। उनका दावा है कि अधिकांश दुकानदार भी इस मांग से सहमत हैं और स्वेच्छा से अपने बोर्डों एवं ठेलों पर ‘वेज पुलाव’ लिखने के लिए तैयार हो रहे हैं।
Cricket22 hours agoENG-W vs SL-W Dream11 Team Match 1 ICC Wt20 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Nainital20 hours agoकैंची धाम मेले को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 13 जून से 16 जून की रात तक रूट डायवर्ट, देखें प्लान
Cricket20 hours agoIND vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: आज की बेस्ट विनिंग टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news21 hours agoहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
big news23 hours agoशूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
Dehradun20 hours agoPOP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत
Pithoragarh18 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत, 20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत
Nainital15 hours agoनैनीताल में बड़ा हादसा! बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला, मची अफरा-तफरी






































