Politics
सीएम धामी ने राजस्थान में कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए कर रही गठबंधन।

राजस्थान – राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न जनसभाओं को शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया। विराटनगर, सांगानेर एवं झोटवाड़ा में आयोजित अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है। उसे इस चुनाव में राजस्थान की जनता सजा देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में जब भाजपा का शासन था तब यहां तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां आयोजित परिवर्तन यात्रा में भी उन्होंने भाग लिया था, लोग कह रहे थे कि बीते पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने केंद्र के काम को रोकने का काम किया। यहां की सरकार ने केंद्र के पैसे को जनता तक आने ही नहीं दिया। इतनी बुरी स्थिति है कि कई क्षेत्रों में सात-सात दिन तक यहां पानी नहीं आ रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भाजपा का कार्यकाल भी आपने देखा और अभी कांग्रेस का भी। कांग्रेस ने पहले हुए सारे कामों को रोकने का कार्य किया। कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है। कांग्रेस को इस महापाप की सजा अब जनता देगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का दुनिया में आज तेजी से मान बढ़ा है। पिछले दिनों वे इंग्लैंड की यात्रा पर गये थे, वहां बहुत से लोगों से उनकी मुलाकात हुई। वहां के लोग प्रधानमंत्री और हमारे देश की प्रशंसा कर रहे थे। ये ऐसे देश हैं, जिन्होंने कभी हम पर शासन किया, लेकिन आज वे हमारी विकास की गति से चकित हैं। ये सब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारी नेतृत्व से संभव हो सका।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल में जी-20 का समेलन भारत में संपन्न हुआ। इस दौरान भारत के अनेक शहरों में हमारे विदेशी मेहमान गए। उन्होंने हमारी तरक्की की रफ्तार देखी। आज भारत तेजी से विकास कर रहा। भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही। कोरोना जैसी महामारी में भी हमारे पीएम ने देश के 140 करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित कराया। कोरोना में भी किसी को भूखे पेट नहीं सोना पड़ा। आज देश के 80 करोड़ लोगों को 5 किलो राशन व अन्य अन्न मिल रहा। अगले 5 साल तक यह योजना चलेगी। इस दौरान जहां भारत में मुफ्त में वैक्सीन लगाई गई तो दूसरे देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत के पीछे दुनिया खड़ी है। वर्ष 2014 के पहले भारत विश्व के बड़े मंचों पर अपनी बात नहीं कह पाता था। आज का भारत नया भारत है। रूस-यूक्रेन के युद्ध के समय हमारे बच्चे वहां फंस गए थे। हमारे पीएम ने दोनों राष्ट्र अध्यक्ष से बात की। परिणाम स्वरूप 4 घंटे तक युद्ध रुका और हमारे बच्चे वहां से निकले ही, साथ ही तिरंगा लेकर अन्य देशों के बच्चे भी वहां से निकले है। यह आज के नये भारत की ताकत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस छोटे दलों से गठबंधन कर रही है और मिलावट की सरकार बनाने के प्रयास में है, लेकिन ये सब वो अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये सब महमिलावट का हिस्सा हैं। ये वो सब लोग हैं जो कभी एक दूसरे को फूटी आंख नहीं देख पाते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने लाल डायरी का कारनामा किया, उदयपुर का कारनामा हुआ। कन्हैया भाई का गला यहां रेत दिया गया। त्योहार भी राजस्थान में मनाने की छूट नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की जनता को कांग्रेस की लाल डायरी को पढ़ने के बाद प्रण लेना चाहिए कि यहां कांग्रेस का एक भी प्रत्याशी नहीं जीतना चाहिए। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि कांग्रेस यहां से पूरी तरह साफ हो जाएगी। एक भी बूथ से कांग्रेस का खाता नहीं खुलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा की राजस्थान में नकल का खेल खूब चला, माताओं बहनों से धोखा हुआ है। कांग्रेस बस एक परिवार की चिंता करती हैं, जनता की नहीं। हमारे प्रधानमंत्री के लिए आप सब एक परिवार हैं। आज इस प्रदेश को कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के अंदर जो काम रुके थे उन्हें पीएम मोदी ने पूरा करने का काम किया। अयोध्या तो आप सब जानते हैं। देश का हर रामभक्त और राष्ट्रभक्त हमेशा से चाहता था कि राम मंदिर बने। वहां जल्द राम लला विराजमान होने वाले हैं। कश्मीर से धारा 377 को भी समाप्त कर दिया गया है। देश में आज विकास की बयार बह रही है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों की विराट जीत का आह्वान किया।
big news
कुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर, विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा

Uttarakhand Politics : सदन में अमर्यादित भाषा विवाद कुपोषण पर सियासत जोर पकड़ते हुए नजर आ रही है। विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा है।
Table of Contents
कुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर
विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर ससंदीय कार्यमंत्री द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। बता दें कि सवाल के जवाब देने के दौरान आवाज ना आने पर कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन द्वारा कहा गया कि जनता तो कुपोषित है ही क्या अब मंत्री भी कुपोषित हो गए हैं जिस पर संसदीय कार्यमंत्री द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था।

विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा
ससंदीय कार्यमंत्री द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग मामले में कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा है कि हाल ही में सरकार द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के 329वें पेज पर कुपोषित बच्चों की संख्या करीब तीन गुना बड़ी है।
उत्तराखंड में 2998 बच्चे हैं कुपोषित
साल 2022 में जहां 932 बच्चे कुपोषित थे तो वहीं 2026 में ये आंकड़ा बढ़कर 2998 पहुंच गया है। उन्होंने केंद्र सरकार का हवाला देते हुए कहा कि संसद में एक रिपोर्ट सामने आई है कि उत्तराखंड में 5 साल से कम उम्र के 25% बच्चे कुपोषित हैं। जबकि 15 से 49 साल की 56% महिलाएं कुपोषित बताई गई हैं।
big news
Uttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र का चौथा दिन आज, सीएम धामी ने दिए सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 4 : गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में उत्तराखंड के पांच दिवसीय बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है।
Table of Contents
बजट सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई शुरू
उत्तराखंड के विधानसभा सत्र की चौथे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने प्रदेश में भर्तियों और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। इस मुद्दे पर चर्चा होने की मांग की जा रही है।
बढ़ाई जा सकती है विधानसभा सत्र की अवधि
विधानसभा के बजट सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। इस बात के संकेत खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए हैं। सीएम धामी ने कहा है कि विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे।

विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। इसके साथ ही सीएम ने कहा है कि रविवार को अवकाश कर सोमवार को भी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि बजट सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
Breakingnews
नमामि गंगे की ऑडिट रिपोर्ट को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन मे लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड विधानसभा में नमामि गंगे की ऑडिट रिपोर्ट को लेकर सियासत गरमा गई है। रिपोर्ट में गंगा सफाई और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मॉनिटरिंग और गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। विपक्ष सरकार पर आंकड़ों की बाजीगरी का आरोप लगा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष का कहना है कि यह रिपोर्ट ही बताती है कि मॉनिटरिंग सिस्टम लगातार काम कर रहा है।
Table of Contents
नमामि गंगे की ऑडिट रिपोर्ट को लेकर गरमाई सियासत
नमामि गंगे योजना की शुरुआत साल 2014 से केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई और संरक्षण के लिए की थी। इस मिशन के तहत गंगा में गिरने वाले सीवर को रोकने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, घाटों का विकास और नदी के पानी को प्रदूषण रहित करना था। इसके लिए हजारों करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसकी ऑडिट रिपोर्ट जैसे ही विधानसभा पटल पर रखी गई जिसको लेकर अब विधानसभा में सवाल खड़े हो गए हैं।
कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने सरकार को घेरते हुए कहा कि नमामि गंगे की ऑडिट रिपोर्ट में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कई जगह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मॉनिटरिंग तय मानकों के अनुसार नहीं हो पाई। रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि कई एसटीपी में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं हुआ और जिन लैब्स से पानी की जांच कराई जा रही है उनकी विश्वसनीयता पर भी सवाल उठे हैं।

हरिद्वार में गंगा का जल अभी भी बी श्रेणी में दर्ज
रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर गंगा के जल की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और हरिद्वार में गंगा का जल अभी भी बी श्रेणी में दर्ज किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार गंगा की सफाई को लेकर केवल आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है, जबकि जमीनी हालात अलग हैं।
सरकार गंगा की स्वच्छता को लेकर गंभीर – विधायक मुन्ना सिंह चौहान
वहीं सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को खारिज किया है। बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि ऑडिट रिपोर्ट का मतलब यही है कि मॉनिटरिंग सिस्टम सक्रिय है और लगातार एसटीपी की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि जब भी कोई रिपोर्ट सामने आती है तो उसी के आधार पर सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है और सरकार गंगा की स्वच्छता को लेकर गंभीर है।
Cricket6 hours agoरॉयल राइडर पंजाब बनाम इंडिया टाईगर्स : बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और ड्रीम 11 टिप्स…
Haridwar6 hours agoहरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
big news7 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र का चौथा दिन आज, सीएम धामी ने दिए सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत
Cricket7 hours agoTIT vs KZL Dream11 Prediction 16वां मैच , CSA Provincial One-Day Challenge 2026..
big news7 hours agoअच्छी खबर : उत्तराखंड के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान
Chamoli5 hours agoप्रदेश में गैस आपूर्ति को लेकर बोले सीएम धामी, प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में अफवाहों पर ध्यान ना दें लोग
big news2 hours agoकुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर, विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा
big news1 hour agoउत्तराखंड में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं, हर महीने एक हफ्ते का चलेगा विशेष अभियान






































