Haridwar
सीएम धामी का बड़ा बयान: UCC से बाबा साहब के सपनों को किया साकार, वक्फ बिल पर बंगाल हिंसा को बताया गुंडागर्दी…

हरिद्वार: हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उत्तराखंड से शुरू होना ही बाबा साहब के सपनों को साकार करना है। साथ ही वक्फ बिल को लेकर पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को उन्होंने सीधी गुंडागर्दी करार दिया है।
हरिद्वार के भेल हैलीपैड पर पहुंचते ही पत्रकारों से मुखातिब हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने हमें ऐसा संविधान दिया जिसमें सभी को गौरव और बराबरी से जीने का अधिकार मिला। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान की उस भावना को जमीनी हकीकत में बदला जा रहा है।
सीएम धामी ने जोर देकर कहा कि उत्तराखंड वो पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता लागू कर बाबा साहब के अनुच्छेद 44 को अमल में लाया गया, और यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।वहीं पश्चिम बंगाल में वक्फ बिल के खिलाफ हो रही हिंसा पर मुख्यमंत्री धामी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह गुंडागर्दी है, क्योंकि अब भू-माफिया और अवैध कब्जाधारी बेनकाब हो रहे हैं। वक्फ की जमीनों पर बरसों से कब्जा जमाए बैठे लोगों में खलबली मची है और अब वे हिंसा का सहारा ले रहे हैं।
#UCCUttarakhand #AmbedkarJayanti #CMDhamiStatement #WaqfBillViolence #ConstitutionalEquality
Haridwar
हरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़

makar sankranti special : मकर संक्रांति का त्यौहार कल यानी 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में भारी संख्या में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
Table of Contents
Haridwar में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर
धर्मनगरी हरिद्वार में बुधवार को होने वाले मकर संक्रांति के गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। साल के पहले गंगा स्नान के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कसली है। मंगलवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में गंगा स्नान की ड्यूटी में लगी पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गई।
गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
मकर संक्रांति पर स्नान के लिए अभी से लोग Haridwar पहुंचने लगे हैं। जिस से गंगा घाटों पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है। जिसके चलते प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। डीएम और एसएसपी ने ड्यूटी में लगे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

8 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया मेला क्षेत्र
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे मेला क्षेत्र को 8 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं यातायात प्रबंधन के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। मेला अवधि के दौरान भारी वाहनों पर भी Haridwar में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ पीएससी के जवानों की तैनाती भी की गई है।
Haridwar
कूड़ा फेंकने को लेकर लिखी अभद्र चेतावनी, देखकर हैरत में पड़े लोग, नगर आयुक्त दिए जांच के निर्देश

Haridwar : खुले में कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए अक्सर सरकार और प्रशासन द्वारा चेतावनी दी जाती है। इसके लिए दीवारों या सड़कों के किनारे पर स्लोगन भी लिखे जाते हैं। लेकिन हरिद्वार में ऐसी अभद्र चेतावनी लिखी गई जो चर्चाओं का विषय बन गई। मामले ने तूल पकड़ा तो नगर आयुक्त को मामले में जांच विठानी पड़ी।
Table of Contents
कूड़ा फेंकने को लेकर लिखी अभद्र चेतावनी चर्चाओं में
Haridwar के कनखल में रविवार सुबह राहगीर दीवार पर कूड़ा ना डालने को लेकर लिखी अभद्र चेतावनी को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। दरअसल कनखल के लाटोवाली में एक दीवार पर उस स्थान पर कूड़ा ना डालने को लेकर एक चेतावनी अभद्र भाषा में लिखी गई थी। देखते ही देखते ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अभद्र चेतावनी को देखकर हैरत में पड़े लोग
अभद्र चेतावनी को देखकर लोग हैरन में पड़ गए। इस भी बड़ी हैरानी की बात तो ये है कि चेतावनी नगर निगम हरिद्वार के हवाले से लिखी गई थी। जिसके बाद इस अभद्र चेतावनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसे लेकर चर्चाएं होने लगी। जिसके बाद देर शाम नगर निगम हरिद्वार की ओर से स्पष्ट किया गया कि ये चेतावनी नगर निगम हरिद्वार की ओर से नहीं बल्कि किसी अज्ञात के द्वारा लिखी गई है।

नगर आयुक्त दिए जांच के निर्देश
नगर निगम के स्पष्टीकरण के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर तुरंत अभद्र भाषा वाली चेतावनी को पेंट से मिटाया गया। छुट्टी के बावजूद कर्मचारी पहुंचे और स्लोगन को दोबारा से पेंट किया। इस पूरे मामले में नगर आयुक्त नंदन कुमार का कहना है कि सार्वजनिक रूप से अभद्र चेतावनी लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं।
Haridwar
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ व्यापारियों का हल्लाबोल, हिल बाईपास मार्ग पर भ्रष्टाचार के आरोप

Haridwar News : हरिद्वार में मनसा देवी हिल बाईपास मार्ग और पैदल मार्ग के पुनर्निर्माण में धांधली को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
Table of Contents
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ व्यापारियों का हल्लाबोल
हरिद्वार में आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले आज लोगो ने सड़कों पर उतरकर कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को ठेंगा दिखाते हुए अधिकारी और ठेकेदार मिलकर जनता के टैक्स के पैसों की बंदरबांट कर रहे हैं।

Haridwar के हिल बाईपास मार्ग पर भ्रष्टाचार के आरोप
Haridwar के हिल बाईपास मार्ग पर करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद विकास के नाम पर केवल ‘खानापूर्ति’ की जा रही है। वरिष्ठ समाजसेवी जे.पी. बडोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और ब्यूरोक्रेट्स की मिलीभगत से पुराने पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है और मानक विहीन कार्य हो रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग के पास नहीं है तकनीक
व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पहाड़ों से गिरी मिट्टी को वैज्ञानिक तरीके से हटाने के बजाय उसे पास की खाई में डाला जा रहा है। जो आने वाले मानसून में शहर के लिए बड़ी तबाही का कारण बन सकता है। व्यापारियों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के पास इस पहाड़ को संभालने की तकनीक नहीं है।
Blog16 hours agoमकर संक्रांति पर कुमाऊं में मनाया जाता है घुघुतिया त्यौहार, कौवों को भी जाता है बुलाया, जानें क्यों है ये खास
Rudraprayag15 hours agoरुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
Job11 hours agoउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 365 पदों भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन जानिए पूरी डिटेल्स…
Dehradun19 hours agoदेहरादून के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, दो बार असफल होने के बाद मिली सफलता
Uttarkashi19 hours agoउत्तरकाशी के युवाओं के लिए खुशखबरी, जिले में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Haridwar12 hours agoहरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
Udham Singh Nagar17 hours agoदुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
Dehradun18 hours ago18 जनवरी को SSP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज करने की है मांग











































