Dehradun
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के दिए निर्देश, सख्त करवाई करने के भी दिए निर्देश।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी नैनीताल से निरंतर समन्वय बनाकर रखें । उन्होंने एडीजी कानून व्यवस्था और जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा आगजनी और पथराव करने वाले एक – एक दंगाई की पहचान कर उन पर करवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त करवाई की जाय।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव/ एडीजी अमित सिन्हा, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव जे. सी कांडपाल उपस्थित थे।
Dehradun
#DhamiKe4SaalBemisaal: सोशल मीडिया पर छाया उत्तराखंड मॉडल, मुख्यमंत्री धामी के चार साल जनता ने सराहे

देहरादून: 4 जुलाई 2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे हुए। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर #DhamiKe4SaalBemisaal दिनभर ट्रेंड करता रहा। हजारों यूज़र्स, युवाओं, पत्रकारों, राजनीतिक विश्लेषकों और आम नागरिकों ने इस टैग के साथ धामी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
जनता का विश्वास, सोशल मीडिया पर दिखा उत्साह
लोगों ने ट्वीट्स के माध्यम से बताया कि कैसे मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने राजनीतिक स्थिरता, प्रशासनिक पारदर्शिता और सांस्कृतिक चेतना का नया युग देखा है। कुछ प्रमुख विषय जिन पर यूज़र्स ने ट्वीट किए:
UCC कानून लागू कर देशभर में नई मिसाल
चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु और व्यवस्थागत सुधार
भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती परीक्षाएं और युवाओं का बढ़ता विश्वास
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रभावी योजनाएं
औद्योगिक निवेशऔर Ease of Doing Business में सुधार
राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की भी सराहना
केवल आम जनता ही नहीं, कई राजनीतिक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस ट्रेंड में भाग लिया और मुख्यमंत्री धामी की निर्णायक नेतृत्व शैली और “कम बोलो, ज्यादा काम करो” वाली कार्यशैली की प्रशंसा की।
क्यों बना यह ट्रेंड खास?
यह ट्रेंड केवल एक राजनीतिक प्रचार नहीं था, बल्कि जनता के उस विश्वास का प्रतीक था जो उन्होंने धामी सरकार में देखा। यह दिखाता है कि उत्तराखंड की जनता केवल वादों में नहीं, कार्यों में विश्वास करती है — और धामी सरकार ने इन 4 वर्षों में निरंतर कार्य कर जनता के भरोसे को मजबूत किया है।
#DhamiKe4SaalBemisaal sirf एक हैशटैग नहीं बल्कि उत्तराखंड की नई पहचान, संकल्प और बदलाव का प्रतीक बन गया। यह ट्रेंड दर्शाता है कि धामी सरकार के 4 साल न केवल संकल्प और सेवा के रहे, बल्कि सुशासन, संस्कृति और विकास के भी रहे।
Dehradun
उत्तराखंड को मिलेगी नई उड़ान! नागर विमानन सम्मेलन में सीएम धामी ने रखे बड़े सुझाव

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन-2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू और उत्तर भारत के नागर विमानन मंत्रियों का स्वागत किया।
#CivilAviationConferenceDehradun #PushkarSinghDhamiAviationPolicy #HeliServicesinUttarakhand
Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने चार साल के सफर पर लिखा भावुक पोस्ट, पढ़िए उनके दिल की बातें…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर “मुख्यसेवक” चार साल पूरे होने पर सोशल मीडिया के ज़रिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट में इन चार वर्षों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद को समर्पित बताया। उन्होंने इसे उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव कहा और सुशासन, सुरक्षा, विकास व पारदर्शिता जैसे मोर्चों पर सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मिडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि आप सभी के स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद से आज मुख्यसेवक के रूप में 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से ये 4 वर्ष देवभूमि उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के हमारे प्रयासों को समर्पित रहे हैं। इन 4 वर्षों में हर मोर्चे पर आपसे मिला अपार समर्थन मेरे लिए न केवल हर्ष का विषय रहा है बल्कि यह एक ज़िम्मेदारी का एहसास भी था जो दिन-रात देवतुल्य जनता की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहा है।
#Dhamiemotionalpost #UttarakhandCM4yearsservice #PushkarSinghDhami
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…