Politics
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लुधियाना, पंजाब में प्रबुद्धजन एवं व्यापारियों के साथ किया संवाद।

मुख्यमंत्री धामी ने लुधियाना, पंजाब में प्रबुद्धजन एवं व्यापारियों के साथ किया संवाद
उद्योग जगत, व्यापारियों ने भी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है : सीएम धामी
पंजाब सरकार के काम बस विज्ञापनो में, धरातल में कोई काम नहीं हो रहा : सीएम धामी
लुधियाना/ पंजाब – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लुधियाना, पंजाब में प्रबुद्धजन एवं व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोकतंत्र के महायज्ञ में भाग लेने वाले हैं। उद्योग जगत, व्यापारियों ने भी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री ने हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है। मोदी के संकल्प एवं नेतृत्व अनुसार एनडीए गठबंधन 140 करोड़ देशवासियों के लिए काम करता है। मोदी ने केवल और केवल देश के लिए काम किया है। 10 सालों का कालखंड भारत को आगे बढ़ने का कालखंड रहा है। हर भारतीय का पूरे विश्व में मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। विदेश में रहने वाले भारतीय भी आज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आज विश्व में भारत की बात को गंभीरता से सुना जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में छोटे से छोटा व्यापारी भी डिजीटल पेमेंट करता है। पहले विपक्ष डिजिटल ट्रांजेक्शन को लेकर भ्रम में डालता था, पर आज भारत दुनिया का सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश बन गया है। कोरोना काल के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। मोदी के नेतृत्व में हम सभी विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। देश और पंजाब में बुनियादी ढांचों का ऐतिहासिक निर्माण हुआ है। देश में नए एम्स, आईआईटी, आईआईएम, हवाई अड्डों का तेजी से निर्माण हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी के लोग वोट मांगने आएं, तो तब उनसे पूछना चाहिए कि 1984 के दंगों का दोषी कौन था..? उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया गया है। पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन पवित्र प्रतियाँ पूरे सम्मान के साथ अफगानिस्तान से भारत लाई गई। गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादाें के नाम पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उनका इतिहास भारत और दुनिया के सामने लाया गया है। जिन भी राज्यों में डबल इंजन की सरकार है वहां विकास तेजी से आगे बढ़ा है। आज पंजाब में ड्रग्स माफिया हावी हैं, पंजाब सरकार के बड़े बड़े विज्ञापन अख़बार में छपते हैं पर धरातल में कोई काम नहीं हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी, कांग्रेस पार्टी और अकाली दल ने भ्रष्टाचार के सिवा कोई काम नहीं किया। पंजाब के संसाधन सीएम केजरीवाल की भेट चढ़ गए हैं। पंजाब सरकार का प्लेन दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए जाता है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर देशवासियों को ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा हरियाणा, दिल्ली में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की टीम में जाकर भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना लोकसभा की सेवा करने का काम करेंगे। रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना की पहचान को बरकरार रखने का काम करेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू, सुनील मेहरा, विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
big news
विधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला शुरू, राजकुमार ठुकराल समेत 6 बड़े चेहरे आज कांग्रेस में होंगे शामिल

Uttarakhand Politics : विधानसभा चुनावों में भले ही अभी समय बाकी है लेकिन उत्तराखंड में राजनीतिक उलटफेर अभी से देखने को मिल रहा है। चुनावों से पहले दलबदल का सिलिसिला शुरू हो गया है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत छह बड़े चेहरे कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं।
Table of Contents
विधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला शुरू
उत्तराखंड की हवा अब सियासी हो चली है। जहां एक ओर बीजेपी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है और बीजेपी के बड़े नेताओं की रैलियां उत्तराखंड में करवा रही है। तो वहीं अब कांग्रेस भी पीछे नजर नहीं आ रही है। चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपना कुनबा बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है।
राजकुमार ठुकराल समेत 6 बड़े चेहरे आज कांग्रेस में होंगे शामिल
मिली जानकारी के मुताबिक आज नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में उत्तराखंड से कई बड़े चेहरे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इन नामों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भीमलाल आर्या समेत छह नेता कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।

बता दें कि साल 2022 में रुद्रपुर सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नाराजगी जताते हुए भाजपा की सदस्यता छोड़ दी थी। लेकिन अब वो कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। वहीं हरी जिले के घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य भी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।
पूर्व विधायक नारायण पाल भी हो सकते हैं शामिल
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व विधायक भीमलाल आर्य के अलावा पूर्व विधायक नारायण पाल भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि नारायण पाल ने बसपा के बाद कांग्रेस का ही दामन थामा था। लेकिन साल 2022 में टिकट ना मिलने के कारण उन्होंने दूरी बना ली थी। अब वो एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।
Uttarakhand
UTTARAKHAND PRE SIR: 1 अप्रैल से चलेगा सघन मैपिंग अभियान, एक क्लिक पर बुक होंगे BLO

85% मैपिंग हो चुकी है पूरी, कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस
UTTARAKHAND PRE SIR: देहरादून में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस कर आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की तैयारियों और प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य बिंदु
1 अप्रैल से चलेगा प्री SIR में मैपिंग का सघन अभियान
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जोगदंडे ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत प्री-एसआईआर फेज में 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी अप्रैल माह से प्रदेश में और भी सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस करते हुए मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के कम में प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची तैयार की जा रही है ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य और गहनता से किया जा सके।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सख्त, जिलाधिकारियों को एक्शन प्लान के निर्देश
एक क्लिक पर अपने BLO के लिए बुक करा सकते हैं फोनकॉल
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” के फीचर से मतदाता एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-NET मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा।
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में Pre-SIR के तहत 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 1 फरवरी से शूरू होगा दूसरा चरण
राजनैतिक दलों ने अब तक की 19 हजार BLA’S नियुक्ति
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने राजनैतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 11733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष सभी दलों द्वारा 19116 बीएलए की ही नियुक्ति हुई है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9276, कांग्रेस पार्टी द्वारा 9506, सीपीआई (एम) द्वारा 217, बीएसपी द्वारा 117 बीएलए की नियुक्ति की गई है।
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में PRE- SIR को लेकर तैयारियां तेज़, प्रत्येक मतदाता तक पहुँच अभियान शुरू
big news
अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, देहरादून से फूकेंगे 2027 के चुनावों का बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधित

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए सियासी बिसात बिछने लगी है। बीजेपी फुल चुनावी मोड में नजर आ रही है। जहां एक ओर गृह मंत्री और रक्षा मंत्री दो जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। तो वहीं अब पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
Table of Contents
अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगल महीने यानी कि अप्रैल में उत्तराखंड आ सकते हैं। पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों के लिए हलचल देखने को मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल के पहले सप्ताह में उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी
पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने तैयारियों के लिए रूपरेखा बनानी भी शुरू कर दी है। पीएम के दौरे के मद्देनजर सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार को जनसभा स्थल के चयन के लिए चंद्रबनी क्षेत्र का जायजा भी लिया।

देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का पीएम करेंगे शुभारंभ
पीएम मोदी के दौरा अब तक अधिकारिक रूप से तय नहीं है। लेकिन जानकारी मिल रही है कि पीएम मोदी अपने प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का शुभारंभ कर करेंगे। जिसके चलते शासन व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
चुनावी रणनीति को लेकर पूरी तरह एक्टिव
पीएम मोदी के दौरे को बीजेपी के 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे के बाद अब पीएम मोदी की जनसभा होने जा रही है। इस से पहले गृह मंत्री अमित शाह भी उत्तराखंड पहुंचे थे। पार्टी के शीर्ष नेताओं के ताबड़तोड़ उत्तराखंड दौरे से ये साफ नजर आ रहा है कि बीजेपी चुनावी रणनीति को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो गई है।
Uttarakhand18 hours agoUTTARAKHAND PRE SIR: 1 अप्रैल से चलेगा सघन मैपिंग अभियान, एक क्लिक पर बुक होंगे BLO
Uttarakhand17 hours agoEarth Hour 2026: उत्तराखंड में 28 मार्च को एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें, जानिए क्या है Earth Hour
National20 hours agoप्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा
Nainital24 hours agoNAINITAL BUS ACCIDENT: भवाली रोड पर बस हादसा, एक की मौत कई घायल
big news2 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला शुरू, राजकुमार ठुकराल समेत 6 बड़े चेहरे आज कांग्रेस में होंगे शामिल
Uttarakhand23 hours agoमुख्यमंत्री धामी ने PM मोदी से की मुलाकत, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
Cricket2 hours agoMUL vs ISL Dream11 Match 4 PSL 11(28-March-2026)
Dehradun39 minutes agoउत्तराखंड में जून में शुरू हो सकता है SIR, वोटर लिस्ट में नाम को लेकर है कोई भी कन्फ्यूजन तो ऐसे करें दूर








































