Politics
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत विकसित संकल्प यात्रा में वर्चुअल माध्यम से किया प्रतिभाग, पीएम मोदी ने की प्रशंसा।

खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तय कार्यक्रम के तहत आज अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने सीमांत ग्रामीण क्षेत्र घोसीकुआ में आयोजित की जा रही भारत विकसित संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया और आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री एवं स्थानीय लाभार्थियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं एवं उन योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कार्य कर रही उत्तराखंड सरकार एवं लगातार विकास कार्य में जुटे हुए स्वयं सेवा समूहो एवं अन्य लाभार्थियों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु ऑर्गेनिक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, स्टे होम योजना, तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम, पर्यटन एवं संस्कृतिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा करी। संवाद कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीमांत सुरई वन क्षेत्र में स्थित भारमल बाबा की समाधि के दर्शन हेतु रवाना हो गए।
big news
बड़ी खबर : हरदा ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान !, क्या कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान ?

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में एक ओर जहां कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक पार्टियां विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां कर रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने ऐसा ऐलान किया जिस से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
Table of Contents
हरदा ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राजनीति से ब्रेक का ऐलान किया है। हरदा ने सोशल मीडिया के जरिए राजनीति से 15 दिन का ब्रेक लेने की बात कही है। जिस के बाद से चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं कि हरदा पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
15 दिनों के लिए राजनीति से लिया ब्रेक
सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने एक पोस्ट कि है जिसमें उन्होंने लिया है कि “मैं अगले 15 दिनों तक कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करूंगा, लेकिन मैं विवाह समारोह और ईद के कार्यक्रमों में सम्मिलित रहूंगा। इसमें मेरी प्रस्तावित प्रेस वार्ता भी सम्मिलित है। मां, शक्ति दो कि मैं अगले 15 दिनों तक राजनीतिक कार्यों से विरत रह सकूं और कुछ पीछे की ओर देखकर, आगे के लिए अपनी सोच को विकसित कर सकूं।”

हरदा के बयान से अब सियासों गलियारों में तूफान
हरदा के बयान से उत्तराखंड के सियासी गलियारों में तूफान देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर उनकी इस पोस्ट को कांग्रेस के भीतर चल रही कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि इस उम्र में हरीश रावत को शायद मौन और व्रत की आवश्यकता है। इसलिए उन्होंने ऐसा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वो पार्टी के बड़े हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी के साथ रहेगा।
क्या कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान ?
कांग्रेस भले ही हरदा की बढ़ती उम्र के चलते उन्हें आराम की आवश्यकता बताते हुए इस पोस्ट को जस्टिफाई कर रही है। लेकिन उत्तराखं की राजनीति में तो जैसे अफवाहों की बाढ़ सी आ गई है। लोगों का कहना है कि हरीश रावत नाराज हैं इसीलिए उन्होंने ब्रेक लेने की बात कही है।
कुछ तो इसे कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान बता रहें हैं। क्योंकि हरीश रावत हाल ही में दिल्ली में हुए सदस्यता ग्रहण के कार्यक्रम में भी नजर नहीं आए थे। इस कार्यक्रम से एक दिन पहले ही उन्होंने ये ऐलान किया था। जिसके बाद अफवाहों के बाजार को और भी हवा मिल गई है।
big news
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की सियासों गलियारों में इन दिनों हलचल देखने को मिल रही है। शनिवार को बीजेपी के छह नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिसके बाद बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार को लेकर कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
Table of Contents
बीजेपी के छह नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार को अपना कुनबा बढ़ाते हुए 6 बड़े नेताओं को कांग्रेस में शामिल कर लिया है। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, पूर्व विधायक नारायण पाल, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ज्वाइनिंग के दौरान बड़ा दावा किया है। जिसके बाद से उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल देखने को मिल रही है।

दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कुमारी शैलजा ने कहा कि ये कैबिनेट विस्तार दल-बदल के डर से किया गया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि जैसे ही बीजेपी को इस बात की भनक लगी कि कुछ नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं तो आनन-फानन में ये कैबिनेट विस्तार किया गया है।
उत्तराखंड में बैकफुट पर है बीजेपी
कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं में अत्याचार हुए हैं जिस कारण लोगों में भारी रोष है। उन्होंने दावा किया कि आज की कांग्रेस पहले वाली कांग्रेस नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे दलबल के साथ इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है और आने वाले समय में उत्तराखंड में बदलाव देखने को मिलेगा।
Breakingnews
Uttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार
महेंद्र भट्ट के बयान से सियासी पारा हाई, कांग्रेस ने साधा निशाना
UTTARAKHAND POLITICS: उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. शनिवार को भाजपा के 6 पूर्व विधायकों ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा. इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उन्हें बेकार माल कहने पर उत्तराखंड में एक नया राजनितिक घमासान शुरू हो गया है.
मुख्य बिंदु
अपने बयान से फिर चर्चाओं में महेंद्र भट्ट
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर चर्चाओं में है. कल शनिवार को दिल्ली में भाजपा के छः पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हुए. इस पर बीजेपी प्रदेश ने उन नेताओं को बेकार मटिरियल और ख़राब करार दिया. उनके इस बयान से उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को कहा “बेकार माल”
महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, बीजेपी के अन्दर अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं को पार्टी ने बाहर निकाला, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमारा निकाला हुआ बेकार माल कहीं सिफ्ट हो रहा है तो इस पर हम क्या कर सकते हैं. कांग्रेस को भी ऐसे नेताओं को दल में शामिल करने से पहले सोचना चाहिए था.

गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर निशाना साधा है. गोदियाल ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ये भाजपा की स्तरहीन राजनीति का उदाहरण है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आज ये पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को माल लगते हैं तो मौजूदा सरकार में जो विधायक हैं वो भी माल होंगे. साथ ही गोदियाल ने कहा कि जो भाजपा देशभर में संस्कार का गुणगान करती है, उसके प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा बयान शर्मनाक है.
आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी
एक बयान से शुरू हुआ ये घमासान थमने का नहीं ले रहा है गणेश गोदियाल के बयान पर फिर महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी भाषा बदलता हूँ पर जिन लोगों ने भाजपा के अन्दर अनुशासनहीनता की है, पार्टी के कार्यों में सहभागिता नहीं निभाई ऐसे लोगों को पार्टी ने निष्काषित किया है.अब कांग्रेस उन नेताओं को अपने दल में संभाल कर रखे.
Cricket11 hours agoPBKS vs GT Dream11 Prediction Match 4 IPL 2026
big news10 hours agoदेहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
big news10 hours agoयहां नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
big news8 hours agoबड़ी खबर : कल से बदल जाएंगे ये नियम, LPG, UPI से लेकर ATM तक जानें क्या-क्या बदलेगा ?
Cricket11 hours agoISL vs PES Dream11 Prediction Match 7 PSL 11
Udham Singh Nagar9 hours agoउत्तराखंड में यहां खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, धमाके में मां-बेटे समेत तीन घायल
Rishikesh5 hours agoअच्छी खबर : ऋषिकेश में अब जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन को मिली मंजूरी





































