Politics
कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता के चलते उत्तराखंड में एक भी महिला को नहीं दिया टिकट – सीएम पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री ने डिग्री कॉलेज मैदान, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।
प्रधानमंत्री ने हर पल हर क्षण देशवासियों को किया समर्पित। उसका प्रतिफल, उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देना है : मुख्यमंत्री।
मोदी ने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया है। अब हर उत्तराखंडवासी मोदी का साथ देगा : मुख्यमंत्री।
कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता के चलते उत्तराखंड में एक भी महिला को नहीं दिया टिकट : मुख्यमंत्री।

उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को डिग्री कॉलेज मैदान, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को स्वागत करते हुए कहा कि जनता का समर्थन भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह जी के साथ सीधा प्रधानमंत्री को जाने वाला है। यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। प्रधानमंत्री ने जो हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है उसका प्रतिफल, उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर देना है। माला राज्यलक्ष्मी शाह ने निरंतर क्षेत्र की सेवा की है। आज देश में हर कोई कह रहा है मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग इस बार चुनाव न लड़ने की सिफारिश लगा रहे थे। क्योंकि वो जनता के निर्णय से भली भांति परिचित है। संपूर्ण देश के लोगों ने देखा है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। 10 वर्षों में भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर साइंस और टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। जी – 20 सम्मेलन के बाद दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना है। मोदी ने देश से गरीबी और पिछड़ेपन को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई हर योजना गरीबों किसानों महिलाओं नौजवान युवाओं रोजगार को समर्पित है। आज जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, हर घर जल, जल से नल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ड्रोन दीदी लखपति दीदी जैसी कई योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा ये योजनाएं मोदी जी की गारंटियां है। जो देश के करोड़ों गरीब लोगों के जीवन में खुशहाली ला रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित मे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया गया है। देश में सीएए लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। चुनाव से पूर्व किए वादे को पुरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा एक ओर हम समान नागरिक संहिता लागू कर रहे और दूसरी ओर कांग्रेस घोषणापत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ के नियमों को लागू और बरकरार रखने की बात करती है। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई हुई है। नकल माफियाओ का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। बिना किसी पक्षपात के योग्य, प्रतिभावान युवा सरकारी परीक्षाओं में पास हो रहे हैं। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं। गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल करवाएं जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा हवाई सेवाओं को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। 52 करोड़ से अधिक की लागत से आर्च ब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। 15 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज में भवनों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। ग्राम सभा नाग में माता रेणुका देवी मंदिर में विभिन्न विकास कार्य गतिमान हैं। बहुत जल्द 166 करोड़ से अधिक की लागत से जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण किया जाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार में हर दिन नए-नए घोटाले निकलते थे। पिछले 10 सालों में कांग्रेस को सरकार में आने का अवसर नहीं मिला ,और ना ही कोई घोटाला करने का मौका मिला। कांग्रेस के राज में देश पर आतंकी हमले होते थे, मुंबई के ताज होटल में आतंकी हमला हुआ, लेकिन तब भी कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान पर कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया, जवाबी कार्रवाई के रूप में कुछ नहीं किया। आज देश में मोदी जी के रूप में दृढ़ निश्चयी प्रधानमंत्री है। आज पाकिस्तान, भारत का नाम लेने से भी डरता है। सर्जिकल स्ट्राइक को याद कर पाकिस्तान के आतंकी थर-थर कांपने लगते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति करने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी श्रीराम मंदिर को बनाने की बात भी नहीं की। मोदी जी के कर कमलों से अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया तो कांग्रेस के लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से ही मना कर दिया। भगवान राम को लेकर कांग्रेस के मन में कुंठा भरी पड़ी है। कांग्रेस के लोग अपनी तुष्टिकरण की नीति के कारण सनातन धर्म और संस्कृति को नीचा दिखाने का काम करते हैं। कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता के चलते उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने उत्तराखंड को लगभग दो लाख करोड़ की सौगात दी है। मोदी जी ने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया है। उन्होंने कहा अब हर उत्तराखंडवासी मोदी का साथ देंगे और उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी लोगो से आगामी 19 अप्रैल को टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
big news
16 फरवरी को कांग्रेस करेगी राजभवन घेराव, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर दर्ज करेगी विरोध

Uttarakhand Politics : प्रदेश में भले ही चुनाव अभी दूर हो लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जहां एक ओर बीजेपी फुल चुनावी मोड में नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर नजर आ रही है।
Table of Contents
16 फरवरी को कांग्रेस करेगी राजभवन घेराव
ऋषिकेश में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क से राजभवन तक संघर्ष का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस कमेटी 16 फरवरी को राजभवन घेराव करेगी, जिसमें प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अपराध और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि ये कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर दर्ज करेगी विरोध
हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में है, युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को सीधे जवाबदेह बनाएगी और राजभवन घेराव के जरिए अपना विरोध दर्ज कराएगी।
big news
धामी राज में नौकरी की बरसात !, 4.5 साल में 28 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी मिली है। धामी सरकार ने प्रति माह औसत 518 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। जिस से युवाओं के चेहरे खिल उठे हैं।
Table of Contents
साढ़े 4 साल के कार्यकाल में 28 हजार को मिली सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में अब तक साढ़े 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। इस तरह प्रति माह औसत 518 युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई। सख्त नकल विरोधी कानून के बाद भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता कायम होने से अब युवाओं का चयन एक से अधिक विभागों में हो रहा है। वहीं सरकार ने युवाओं को स्किल डेवलमेंपमेंट के जरिए विदेश में तक रोजगार देने की व्यवस्था की।
प्रति माह औसत 518 युवाओं को मिला रोजगार
धामी सरकार के कार्यकाल में युवा वर्ग सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है। चार जुलाई 2021 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद, धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्किल प्रदान करने पर विशेष तौर पर फोकस किया। पहले और दूसरे कार्यकाल को मिलाकर अब मुख्यमंत्री का कार्यकाल 54 महीने का हो चुका है।

लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चिकित्सा सेवा चयन आयोग के जरिए साढ़े 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में स्थायी रोजगार प्रदान किया गया। यानी प्रति माह 518 युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई। अगले एक साल में भी विभिन्न आयोगों के जरिए, रिकॉर्ड संख्या में भर्तियां सम्पन्न की जाएंगी। इस तरह ये आंकड़ा बढ़ना तय है।
प्रदेश में पारदर्शी तरीके से हो रही भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी
सरकारी भर्तियों में सक्रिय नकल माफिया के कुचक्र को तोड़ने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने फरवरी 2023 से उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय), कानून लागू कर प्रदेश और देश को एक मॉडल नकल विरोधी कानून दिया।
इसके बाद से उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से समय पर बिना बाधा के सम्पन्न हो रही हैं। पहले भर्तियों में औसतन दो से तीन साल का समय लग रहा था। अब औसतन एक साल में ही भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जा रही है। इसके साथ ही प्रतिभाशाली युवा एक से अधिक परीक्षा में चयनित हो रहे हैं।

युवाओं को विदेश में भी मिले रोजगार के मौके
मौजूदा सरकार ने साल 9 नवंबर 2022 से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना शुरु की है, इसके लिए युवाओं को आतिथ्य, नर्सिंग, ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करते हुए जर्मनी और जापान में रोजगार प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत अब तक 154 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जिसमें से 37 को जापान में रोजगार प्रदान किया जा चुका है।
युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध सरकार – सीएम धामी
सीएम धामी का कहना है कि हमारी सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए जहां सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर रिकॉर्ड संख्या में सरकारी नौकरियां प्रदान की गई।
वहीं भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए सख्त नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया। साथ ही सरकार कौशल विकास ओर स्वरोजगार योजनाओं के जरिए भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।
Politics
उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह धवस्त, गणेश गोदियाल ने सरकार पर साधा निशाना

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
Table of Contents
उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह धवस्त
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश की राजधानी देहरादून के मुख्य बाजार में युवती की गला काट कर हत्या की गई उससे राज्य की ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था की पोल खुल कर रह गई है। इस से साबित हो गया है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
गणेश गोदियाल ने सरकार पर साधा निशाना
गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस प्रकार राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिन-दहाड़े युवती की गला काट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। उसने भाजपा के जंगलराज की पोल खोल कर रख दी है। जिस स्थान पर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। उस से कुछ ही दूरी पर राजधानी की मुख्य कोतवाली स्थित है। मुख्य बाजार में चौबीसों घंटे भीडभाड़ रहती है। लेकिन पुलिस आम जनता की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है।

पुलिस झोंक रही है जनता की आंखों में धूल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चाहे महिला सुरक्षा का मामला हो, चाहे आम आदमी की जानमाल की सुरक्षा का राज्य पुलिस हर क्षेत्र में विफल रही है। अपराधी अपराध कर साफ बच रहे हैं और पुलिस द्वारा जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पूर्व में राज्य में हुए अंकिता भण्डारी हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह सुलझाने और वीआईपी का खुलासा करने में भी पुलिस अभी तक नाकाम रही है। इससे ये भी साबित हो चुका है कि पुलिस द्वारा कहीं न कहीं अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।
Breakingnews7 hours agoबागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग
Breakingnews6 hours agoBus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
Cricket8 hours agoIND-A vs Namibia Dream11 Prediction: आज का बेस्ट फैंटेसी गाइड, टीम, पिच रिपोर्ट और एक्सपर्ट टिप्स (2026)
Dehradun6 hours agoपरीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, कहा- स्कूली परीक्षा चुनौती नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव
Breakingnews1 hour agoपिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
Haridwar2 hours agoहरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान, प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
Cricket2 hours agoT20 World Cup 2026: 7 फ़रवरी से शरू होगा क्रिकट का महाकुंभ, 20 टीमों में छिड़ेगी खिताब की जंग…
Accident5 hours agoरामनगर सड़क हादसा: पिकअप और कार की जोरदार भिडंत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल




































