Politics
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस कार्यालय में हंगामा…गिरफ्तारी की मांग।

रुद्रपुर – कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। कांग्रेसियों ने शर्मा से मारपीट करने वाले बाहरी लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार सुबह पुलिस कार्यालय पर धरना देने की घोषणा की। आवेश में आए शर्मा ने रविवार दोपहर 12 बजे आत्मदाह की चेतावनी दी है।

शनिवार दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान सीओ पंतनगर तपेश कुमार वहां पहुंचे और कांग्रेसियों से वार्ता की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि काॅलोनी में घुसकर शर्मा के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं की गई है जबकि सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करने वाले साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज होने के बाद भी पुलिस सत्ता के दबाव में गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इस दौरान सीओ से नोकझोंक के बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद फिर से सीओ ने वार्ता की। कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई और इनमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। रविवार सुबह दस बजे तक वे जांच कर स्टेटस बताएंगे।
कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह तक गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना देने की घोषणा की। वहीं शर्मा ने कहा कि अगर उनसे मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे पुलिस कार्यालय पर दोपहर 12 बजे आत्मदाह करेंगे। साथ ही कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।
वहा पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरू, संदीप चीमा, मोहन खेड़ा, ममता नारंग, सुनील आर्य आदि मौजूद रहे।
इधर, सीओ तपेश कुमार ने कहा कि दबाव में जांच के आरोप गलत हैं। दोनों पक्षों ने मारपीट के साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच हो रही है और सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। इसके बाद केस दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।
सीओ तपेश कुमार से वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता एक दूसरे को ही चुप कराते नजर आए। हरीश पनेरू ने माहौल को गर्म करने के साथ ही सीओ से बेहद तल्खी से बात कही। यही नहीं एक बार सीओ से वार्ता विफल होने पर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम… भजन गाया। सीओ से वार्ता हुई तो हरीश ने कह दिया कि दोनों पक्षों ने जातिसूचक शब्दों से गाली की झूठी बात कही है। पुलिस जांच कर ले। इस दौरान दूसरे कार्यकर्ताओं ने उनको टोका तो वे बिफर गए। यहां तक कह दिया कि या तो उनको बोलने दें या फिर वह चले जाते हैं। ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ था।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के साथ हुई घटना के बाद भी संगठन मेंं एका का अभाव रहा। कांग्रेस का एक धड़ा महानगर अध्यक्ष के साथ पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन करता रहा जबकि दूसरे धड़े ने दूरी बनाए रखी। उन्होंने मामले में पड़ना तो दूर शर्मा का स्वास्थ्य का हाल जानने की जहमत तक नहीं उठाई। यहीं नहीं कार्यकर्ता पुलिस कार्यालय पर गरजे तो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यस्त रही।
इधर शर्मा ने बताया कि उनको फोन कर प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष ने हाल चाल जानने के साथ ही घटना की जानकारी ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि इस मामले को मुखर ढंग से उठाया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी करके ही पार्टी दम लेगी। बताया कि रविवार को होने वाले धरना प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी शामिल होंगे।
Uttarakhand
कांग्रेस ने घोषित की नई सोशल मीडिया टीम, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी आने वाले महीनों में कई बड़े नेताओं के दौरे कराने की तैयारी में है। इसी बीच कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश की सोशल मीडिया टीम में भी नई नियुक्तियां की हैं।
Table of Contents
कांग्रेस ने घोषित की नई सोशल मीडिया टीम
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी साझा की। जारी नियुक्तियों के मुताबिक, अभिनव थापर को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग का चेयरपर्सन बनाया गया है।

इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को को-चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का मानना है कि नई टीम के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठन की गतिविधियों और पार्टी के मुद्दों को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जाएगा।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन स्तर पर लगातार बदलाव कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पार्टी की चुनावी रणनीति को धार देने के लिए संगठन में कुछ और महत्वपूर्ण नियुक्तियां और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Politics
रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

Uttarakhand Politics : रामलीला मैदान में कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण का मामला एक बार फिर गरमा गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस अब राज्यपाल के दरबार में पहुंची है और इस पर कार्रवाई की मांग की है।
Table of Contents
शुद्धीकरण विवाद पर कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर मंच के शुद्धीकरण किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस मामले में राज्य सरकार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।
रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तत्कालीन भाजपा नेताओं द्वारा रामलीला मैदान के मंच का शुद्धीकरण किया गया। कांग्रेस ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे संविधान की भावना और कानून के विपरीत बताया।

आश्वासन के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले को लेकर राज्यसभा में भी आवाज उठाई गई थी। उस दौरान सदन के नेता जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया था कि इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मांग की कि वे राज्य सरकार को निर्देशित कर मामले में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगल इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी।
Uttarakhand
SIR के विरोध में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर सामने आ रही गंभीर शिकायतों और अनियमितताओं के विरोध में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास किया।
Table of Contents
SIR के विरोध में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन
SIR के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन किया। आयोग कार्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की तथा वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के बाद कुमारी शैलजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल का प्रतिवेदन आयोग के गेट के बाहर ही स्वीकार किया गया।

गेट पर नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर प्रेस वार्ता कर SIR से जुड़े मुद्दों और अपनी चिंताओं को जनता के समक्ष रखा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता का अधिकार लोकतंत्र की ताकत है और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
Rudraprayag22 hours agoदेवप्रयाग में बड़ा हादसा ! केदारनाथ से लौट रही कार तोताघाटी में खाई में गिरी
Chamoli23 hours agoकुरुड़ से नंदा देवी की बड़ी जात यात्रा शुरू, मां नंदा की डोली कैलाश के लिए हुई रवाना
Nainital19 hours agoदूध की 5 कंपनियों के सैंपल हुए फेल, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं इनका इस्तेमाल
Dehradun36 minutes agoसीएम आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग





































