Haridwar
Constable Death in Uttarakhand: दबिश के दौरान हुआ हादसा, कांस्टेबल धनराज की मौत से गांव में गम का माहौल

Constable Death in Uttarakhand: दबिश के दौरान घायल कांस्टेबल धनराज की मौत, गांव में पसरा मातम और पुलिस ने दी अंतिम सलामी।
लक्सर: Constable Death in Uttarakhand दबिश के दौरान हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कांस्टेबल धनराज की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस खबर के बाद उनके पैतृक गांव रायसी में मातम पसरा हुआ है। मूल रूप से लक्सर तहसील के रायसी गांव के रहने वाले धनराज सिंह वर्ष 2023 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में नानकमत्ता थाने में तैनात थे। बीते 4 जुलाई को एक मामले में दबिश देने गई पुलिस टीम के वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में धनराज गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शव गांव पहुंचने पर माहौल बेहद गमगीन हो गया। परिवार के सबसे छोटे बेटे धनराज की मौत से पिता सतवीर सिंह, मां बबली देवी, भाई मोहित और बहन निधि का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोग भी दुख में साथ खड़े नजर आए।
पुलिस लाइन से पहुंची गार्द ने कांस्टेबल धनराज को अंतिम सलामी दी। इसके बाद गांव में ही गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सीओ नताशा सिंह, कोतवाल राजीव रौथाण सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Haridwar
हरिद्वार में अचानक धंसी सड़क!, महिला गड्ढे में गिरी, CCTV में कैद पूरी घटना

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। ललतारौ पुल के समीप अचानक सड़क धंसने से वहां से गुजर रही एक महिला गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Table of Contents
ललतारौ पुल के पास धंसी सड़क, महिला गड्ढे में गिरी
हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सड़क पर चल रही होती है और अचानक सड़क धंसती है और सड़क गड्ढे में तब्दील हो जाती है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
CCTV में कैद हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि दो महिलाएं होटल से सामान लेकर पैदल गुजर रही थीं। तभी सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया और एक महिला उसमें समा गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के नीचे बिजली की लाइन, सीवर लाइन और गैस पाइपलाइन भी गुजर रही है। ऐसे में ये हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था।

सड़क धंसने के वास्तविक कारणों की जांच की जारी
सूचना मिलते ही नगर निगम, प्रशासन, विद्युत विभाग और जल संस्थान की टीमें मौके पर पहुंचीं और प्रभावित क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर मरम्मत का काम शुरू कराया गया। प्रारंभिक तौर पर लगातार बारिश और पूर्व में हुए सीवर कार्य के कारण सड़क के नीचे की जमीन कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि सड़क धंसने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। कांवड़ मेले के बीच हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पूरे मार्ग का तकनीकी निरीक्षण कराने और स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
big news
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट, 24 घंटे निगरानी पर प्रशासन

Haridwar News : पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब हरिद्वार में भी दिखाई देने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
Table of Contents
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खरते के निशान के पास पहुंच गया है। हालात को देखते हुए सिंचाई विभाग, आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे रखी जा रही नजर
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन लोगों से भी गंगा तटों और निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।

तभी भी खतरे के निशान तक पहुंच सकता है गंगा का जलस्तर
एसडीओ भारत भूषण शर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। यदि इसी तरह लगातार वर्षा जारी रही तो जलस्तर खतरे के निशान को भी छू सकता है।
टीम और संबंधित अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर
एसडीओ ने बताया कि विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और संबंधित अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकारियों से लगातार संपर्क बना हुआ है और जलस्तर की हर अपडेट उच्च अधिकारियों को भी दी जा रही है। हमारी पूरी कोशिश है कि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
Haridwar
कांवड़ मेले से पहले बड़ा खुलासा! केमिकल से बन रहा था मिलावटी पनीर, 50 किलो जब्त

Haridwar News : कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी पनीर बनाने वाली एक डेयरी का भंडाफोड़ किया है।
Table of Contents
कांवड़ मेले से पहले मिलावटी पनीर का भंडाफोड़
संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 50 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कांवड़ मेले के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत श्यामपुर थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांगड़ी क्षेत्र स्थित एक डेयरी पर कार्रवाई की।
केमिकल से बन रहा था नकली पनीर
जांच के दौरान डेयरी परिसर से बिक्री के लिए रखा गया पनीर मिला। पूछताछ में डेयरी संचालक के परिजनों ने बताया कि पनीर तैयार करने में दूध पाउडर और फॉस्फेट का इस्तेमाल किया गया था। मौके से दूध पाउडर के कई खाली पैकेट भी बरामद किए गए।

पुलिस ने 50 किलो नकली पनीर जब्त
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर और दूध के नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेज दिए हैं। नमूना लेने के बाद बचा हुआ करीब 49 किलो पनीर जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित डेयरी रिटेल लाइसेंस के आधार पर ही दुग्ध उत्पादों का निर्माण कर रही थी। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Cricket17 hours agoSL-W vs PAK-W Dream11 Team 1st T20I 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Cricket17 hours agoMSG-W vs TRT-W Dream11 Team Match 14: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips & Winning Prediction
Uttarakhand22 hours agoCM Helpline 1905: शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर सख्त हुए सीएम धामी, दिए ये बड़े निर्देश
Uttarakhand22 hours agoआपदा में फिर ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बने सीएम पुष्कर सिंह धामी: त्वरित निर्णय और ऑन-ग्राउंड लीडरशिप से बनाई अलग पहचान..
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में हाई अलर्ट, प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश
Cricket2 hours agoMO vs TRT Dream11 Team Match 14: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Haridwar1 hour agoहरिद्वार में अचानक धंसी सड़क!, महिला गड्ढे में गिरी, CCTV में कैद पूरी घटना
Cricket1 hour agoEden Gardens Cricket Stadium: History, Records in Hindi







































