Crime
डकैती कांड में फरार मास्टर माइंड के परिवार पर शिकंजा, पुलिस ने पत्नी, चाचा के साथ ताऊ को उठाया !

हरिद्वार: 1 सितंबर को हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक स्थित बहुचर्चित बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े हुई डकैती के मास्टर माइंड सुभाष कराटे के परिवार पर ज्वालापुर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस ने सुभाष कराटे की पत्नी, चाचा और ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है, जिनपर आरोप है कि वे डकैती की योजना में शामिल थे। फिलहाल, सुभाष कराटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
याद दिला दें कि 1 सितंबर को बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने महज 12 मिनट में कड़ोरों के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। इस दौरान शोरूम के मालिक अतुल गुप्ता पर फायरिंग भी की गई थी, जिससे वह घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की थी और बहादराबाद क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान डकैती में शामिल एक आरोपी सतेंद्र उर्फ लकी को मार गिराया था।
सतेंद्र उर्फ लकी के पास से पुलिस ने लूटे गए जेवरात भी बरामद किए थे। अब पुलिस ने सुभाष कराटे के परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना की योजना बनाने और बदमाशों को शरण देने में शामिल थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुभाष कराटे की गिरफ्तारी के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा।
ज्वालापुर पुलिस ने इस मामले को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि यह डकैती बहुत सुनियोजित थी और इसके पीछे सुभाष कराटे का दिमाग था। उन्होंने कहा, “सुभाष कराटे की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
#Robbery, #Mastermind, #JewelryHeist, #PoliceArrest, #SushabhKarate
big news
लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर एक्शन में पुलिस, पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा सत्यापन अभियान

Uttarakhand News : उत्तराखंड में बीते दिनों हुई आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। राजधानी देहरादून ही नहीं अब पूरे प्रदेशभर में व्यापक स्तापन अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Table of Contents
लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर एक्शन में उत्तराखंड पुलिस
उत्तराखंड में बीते एक महीने में क्राइम की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याओं ने जहां सबको दहशत में डाल दिया था। तो वहीं हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी मच गई है।
लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते उत्तराखंड पुलिस ने पूरे प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बड़ा सत्यापन अभियान चलाने की तैयारी की है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्य में संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए व्यापक सत्यापन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा सत्यापन अभियान
डीजीपी दीपम सेठ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए सघन सत्यापन एभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ये विशेष अभियान प्रदेश के सभी जनपदों में सर्किल, थाना और चौकी स्तर पर संचालित किया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत मल्टी स्टोरी अपार्टमेंटस, आश्रम, धर्मशालाएं, किराए के मकान, फ्लैट, पीजी, होम-स्टे, होटल एवं गेस्ट हाउस में निवासरत व्यक्तियों का verification किया जाएगा। प्रॉपर्टी डीलर, रियल एस्टेट एजेंट और ब्रोकर का सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। उनके माध्यम से कराए गए किरायेदारी अनुबंधों की जांच की जाएगी। बिना पुलिस सत्यापन किरायेदारी कराने और संदिग्ध व्यक्तियों को आश्रय देने पर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
होम डिलीवरी और ऑनलाइन सेवाओं की भी होगी जांच
चेकिंग अभियान के दौरान होम डिलीवरी सेवाओं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंटों, सिक्योरिटी एजेंसी स्टाफ, कैब संचालकों तथा इंडस्ट्रियल एरिया में ठेकेदारों का विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। Amazon, Zomato, Blinkit सहित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं से संबद्ध कार्मिकों की पहचान एवं सत्यापन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।
बता दें कि अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु आधुनिक तकनीकी साधनों एवं केंद्रीय डाटाबेस का उपयोग किया जाएगा। National Intelligence Grid (NATGRID), CCTNS, ICJS सहित अन्य केंद्रीय/राज्य सुरक्षा पोर्टलों के माध्यम से सूचना मिलान और सटीक विश्लेषण किया जाएगा।
नागरिकों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा अभियान
डीजीपी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस का ये व्यापक अभियान महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पूरे अभियान की monitoring के साथ-साथ हर स्तर पर जवाबदेही तय की गई है। आपराधिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
Haldwani
Haldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या

हल्द्वानी के गल्ला मंडी में मिले खून से लतपत दो शव, बुरी तरह से कुचले गए चेहरे, नहीं हो पाई शिनाख्त
Haldwani Double Murder: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. जहाँ पर मंडी परिसर के भीतर एक युवक और युवती के लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. सुबह-सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी गल्ला मंडी परिसर में युवक युवती की हत्या
जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी के गल्ला मंडी परिसर में एक युवक और एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया. प्रथम दृष्टया दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. लेकिन पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से हत्या की पुष्टि नहीं की है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर..दिन दहाड़े देहरादून में चली गोली, एक युवक की मौत
मौके की घेराबंदी, पुलिस छानबीन में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई. एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया और सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया.

ये भी पढ़ें- तिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश
पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
पुलिस के मुताबिक,दोनों मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. घटनास्थल से संदिग्ध साक्ष्य और जिस पत्थर से वार किए जाने की आशंका है उसे भी जब्त कर लिया गया है. साथ ही पुलिस मंदी परिसर में व्यापरियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. आशंका ये भी जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग को लेकर आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ हो. लेकिन अभी तक इसकी कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है.
Haldwani Double Murder: युवक से मिली अल्मोड़ा की आईडी
पुलिस के मुताबिक युवक के पास से अल्मोड़ा की एक आईडी बरामद हुई है. जिसके आधार पर युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. जबकि युवती के पास से ऐसी कोई भी आईडी या सबूत प्राप्त नहीं हुए हैं जिससे शिनाख्त की जा सके. अनुमानित तौर पर युवक की उम्र 25 और युवती की उम्र 22 से 23 वर्ष आंकी जा रही है.

ये भी पढ़ें- Rudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
Dehradun
पिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

Dehradun News: बेटी से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने पिता को दोषी करार देकर सुनाई कठोर सजा
मुख्य बिंदु
Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून में एयर फोर्स यूनिट में तैनात एक पिता को अपनी बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में दोषी पाया गया है। जिसके बाद विशेष न्यायाधीश (POCSO) अर्चना सागर की अदालत ने आरोपी को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके आलावा दोषी पर 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।
बेटी से दुष्कर्म मामले में पिता को 20 साल की जेल (Father Gets Jail Term for Raping Daughter)
दरअसल, 20 नवंबर 2023 को एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति एयर फोर्स में तैनात है। जिसमें महिला ने बताया था कि जब उसकी बेटी 5-6 साल की थी, तब से उसका पति बेटी के साथ गलत काम कर रहा था। जब बेटी बड़ी हुई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। पुलिस ने 20 नवंबर 2023 को महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
कई बार दुष्कर्म कर चुका था पिता (Father raped daughter multiple times)
मामले में पीड़िता ने कोर्ट में बयां दिया कि वो तीन भाई बहन हैं। और वो सबसे बड़ी है। उसका दूसरा भाई स्पेशल चाइल्ड है और सबसे छोटा भाई गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। उसने आरोप लगाया कि जब वो छोटी थी तो पिता ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। आरोपी अपनी पत्नी को भी बहुत मारता था। जब वो चौथी कक्षा में थी तब उसके पिता ने उससे छेड़छाड़ की और चॉकलेट देकर उसे ये बात सीक्रेट रखना के लिए कहा। पीड़िता ने पिता की डर से काफी समय तक ये बात किसी को नहीं बताई।
Read: UTTARAKHAND: रिश्ते हुए शर्मशार, नाबालिग बेटी ने लगाए पिता पर गंभीर आरोप
पीड़िता ने बताया कि उसका पिता गुजरात में ट्रांसफर हुआ तब उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। जब वो 12वीं क्लास में गई तब उसकी मां एक सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुई। इस दौरान पीड़िता के पिता ने मौके का फायदा उठा कर फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब पीड़िता की मां भाई का इलाज कराने दिल्ली गई, तो आरोपी ने देहरादून जाकर फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की माँ की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
बार-बार पिता की हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने अपनी माँ को सारी बातें बता दिया। जिसके बाद माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने 20 नवंबर 2023 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अभियोजन पक्ष अधिवक्ता किशोर रावत ने बताया कि कोर्ट में सभी सबूत और बयान पेश करने के बाद पीड़िता के पिता को दोषी करार देते हुए 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके आलावा दोषी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है और अगर वो जुर्माना नहीं देता है तो उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
Read More…
बेटा निकला पिता की हत्या का मास्टरमाइंड, 30 लाख और स्कार्पियो में दी सुपारी
Cricket7 hours agoSL vs ZIM Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
Nainital6 hours agoयमुना व दून घाटी में 7 हजार पेड़ कटान मामले में हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य व केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Dehradun7 hours agoअचानक दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, तीमारदारों से फीडबैक भी लिया
Business7 hours agoGaudium IVF & Women Health IPO : 20 फरवरी से खुलेगा सब्सक्रिप्शन , निवेश करें या बचें? यहाँ देखें Pros & Cons”
Cricket18 hours agoWI vs ITA Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम इटली मैच प्रीव्यू और फैंटेसी टिप्स..
Rudraprayag2 hours agoअपर सचिव लोक निर्माण विभाग पहुंचे रूद्रप्रयाग, केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Haldwani2 hours agoहल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में स्वर्ण शक्ति संगठन का ऐलान, 21 फरवरी को बड़ा आंदोलन
Udham Singh Nagar56 minutes agoयूएस नगर के नवनियुक्त SSP ने ली बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिया सख्त संदेश












































