Haridwar
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार: आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। सुबह तड़के से ही हर की पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए जुटने लगे। ब्रह्मकुंड पर स्नान करने का विशेष महत्व है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा से सुख-समृद्धि की कामना की।
पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गंगा दशहरा पर गंगा स्नान मौन रहकर करना चाहिए। इससे व्यक्ति के दस प्रकार के दोष शारीरिक, मानसिक और वाचिक दोष समाप्त होते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि यह स्नान मोक्ष की प्राप्ति का माध्यम है।
गंगा दशहरा स्नान को देखते हुए हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। साथ ही ट्रैफिक को भी व्यवस्थित करने के लिए खास प्रबंध किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा का स्नान मुहूर्त आज सुबह 4:07 बजे तक था। इस समय ब्रह्म मुहूर्त चल रहा था। साथ ही सुबह 9:14 बजे तक सिद्धि योग भी बना हुआ था जिसे स्नान और दान के लिए अत्यंत शुभ माना गया।
हरिद्वार में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला जहां लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा के चरणों में अपने पापों से मुक्ति और जीवन में सुख-शांति की कामना की।
#GangaDussehra #HaridwarPilgrimage #HolyBath #HarKiPauri #DevoteesCrowd
Haridwar
हरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा

Haridwar News : जीएसटी में अनियमितता की आशंका के चलते हरिद्वार जिले में राज्य कर विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने रूड़की और हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है।
Table of Contents
हरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन
राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार और रुड़की में पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों में मौजूद स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की भी जांच की। जांच के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर टीम ने जरूरी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए।
जीएसटी की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
जानकारी के अनुसार, राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और ऑडिट इकाई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। टीम ने बृहस्पतिवार शाम रानीपुर मोड़ स्थित बीकानेर, शिवालिक नगर स्थित बीकानेर और सेठी बेकर्स के अलावा रुड़की के मिल्क बार और बीकानेर प्रतिष्ठान में पहुंचकर जांच की।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सामान का मिलान रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक से किया। इसके साथ ही खरीद और बिक्री के बिलों की जांच की गई। अधिकारियों ने आईटीसी से संबंधित आंकड़ों और अन्य जीएसटी रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया।
डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में लेकर टीम ने जांच की शुरू
विभाग के मुताबिक, जांच में कई स्तर पर रिकॉर्ड से जुड़ी विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद टीम ने जीएसटी से संबंधित आवश्यक कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।
उपायुक्त कुलदीप के अनुसार, प्रारंभिक जांच और आकलन के आधार पर पांचों प्रतिष्ठानों से कुल 38.90 लाख रुपये की टैक्स देनदारी सामने आई। कार्रवाई के दौरान ही संबंधित कारोबारियों ने निर्धारित पूरी राशि विभाग के पास जमा करा दी।
Haridwar
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
Table of Contents
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक और युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
इलाज के दौरान दोनों की मौत
दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक और युवती ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। शुरुआती जांच में पुलिस को घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का कारण होने की जानकारी मिली है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
हरिद्वार में पुलिया पर खेल रही थीं दो बच्चियां, अचानक नाले में गिरीं, एक बची, दूसरी लापता

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में सोमवार शाम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कृपाल स्कूल के पास पुलिया पर खेल रहीं दो बच्चियां अचानक उफनते नाले में जा गिरीं। हादसे में सात वर्षीय बच्ची को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि छह वर्षीय बच्ची तेज पानी के बहाव में बह गई।
Table of Contents
पुलिया पर खेलते वक्त अचानक नाले में गिरीं दो बच्चियां
हरिद्वार में दो बच्चियां पुलिया पर खेलती हुई नाले में बह गईं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। इसके बाद नाले में बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
बारिश के कारण नाले का बढ़ गया था जलस्तर
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम रावली महदूद क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। बारिश के कारण नाले का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ गया था। इसी दौरान पुलिया के पास खेल रही हिमानी (7) और विधिका (6) पानी की चपेट में आकर नाले में गिर गईं। स्थानीय लोगों ने हिमानी को बाहर निकाल लिया, लेकिन विधिका तेज बहाव में बह गई।
विधिका बिजनौर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली की रहने वाली थी और वर्तमान में कृपाल नगर, रावली महदूद में रह रही थी।

लापता बच्ची की तलाश जारी
सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों ने नाले के अलग-अलग हिस्सों में बच्ची की खोज शुरू की। बारिश और तेज बहाव के बावजूद टीम ने देर शाम तक सर्च अभियान जारी रखा।
बच्ची के संभावित बहाव क्षेत्र और आसपास के नालों में भी तलाश की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक छह वर्षीय बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया था।
Ramnagar6 hours agoसुबह-सुबह कांग्रेस नेता पर हमला, कार रोककर की मारपीट, लोगों की भीड़ देख भागे बदमाश
Haridwar5 hours agoहरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा
Uttarakhand4 hours agoहेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ में भारी बारिश, चारों ओर छाया कोहरा






































