Haridwar
हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए लोगों की उमड़ रही भीड़, 38 डिग्री पारे के बीच शहर से हाईवे तक लग रहा जाम।

हरिद्वार – भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए देशभर से लोग हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, 38 डिग्री पारे के बीच शहर से हाईवे तक जाम ही जाम है। शहर के अंदर भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे।
भीषण गर्मी के कारण लोगों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार पहुंची भीड़ के कारण वाहनों से शहर की अधिकांश पार्किंगें भी फुल रही। पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ा।
यही हाल ऋषिकेश में भी है। शहर में भारी जाम के कारण नेपाली फार्म से भानियावाला भेजे गए वाहनों को बड़कोट बैंड से नरेंद्रनगर भेजा जा रहा है। हरिद्वार से ऋषिकेश का सफर कई घंटों में पूरा हो रहा है।
इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। जिससे रोजाना हजारों यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ रही है। शहर के अधिकांश होटल-धर्मशालाएं फुल चल रही हैं। सुबह से ही दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ आदि से वाहनों के जरिये लोग पहुंचने शुरू हो गए।
दिन चढ़ने के साथ ही हरिद्वार में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। दबाव बढ़ने के कारण हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कई जगहों पर बार-बार जाम लग रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण जाम में फंसने से वाहनों में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के अंदर रेलवे रोड, पोस्ट ऑफिस के आसपास भी जाम की समस्या बन रही है। वहीं, रेलवे स्टेशन से लेकर वाल्मीकि चौक तक ज्यादा समस्या बनती रही।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि यात्रा सीजन के चलते भीड़ उमड़ रही है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात किए गए हैं।
Uttarakhand
HARIDWAR NEWS: NHAI पर कमर्शियल गैस दुरुपयोग के आरोप, पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

हरिद्वार में आमजन परेशान, NHAI पर गैस दुरुपयोग का आरोप
Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में NHAI पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं. जहाँ एक ओर देशभर में गैस की कमी से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है वहीँ इस बीच ये मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. आम लोगों को लंबे इंतजार के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, तो वहीँ आरोप है कि NHAI निर्माण कार्यों में इनका खुलेआम इस्तेमाल कर रहा है.
मुख्य बिंदु
NHAI पर कमर्शियल गैस दुरुपयोग के आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक, चारधाम यात्रा को देखते हुए सरकार ने गैस आपूर्ति पर कुछ सीमाएं तय की हैं, लेकिन इसके बावजूद NHAI द्वारा गैस कटिंग और अन्य निर्माण कार्यों में सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें करीब 25 दिनों में एक बार सिलेंडर मिल रहा है, जबकि NHAI को कम समय में कई सिलेंडर उपलब्ध कराए गए. इससे गैस वितरण व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें_ नैनीताल में पूर्ति विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और टीम ने पकड़ा कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन
NHAI को नियम विरुद्ध सप्लाई के आदेश
आरोप है कि NHAI को 3 फरवरी से लेकर 24 मार्च के बीच में आठ सिलेंडर दे दिए जाते हैं. हैरानी की बात ये है कि जिला पूर्ति अधिकारी को इसकी जानकारी ही नहीं थी. महज 6 दिन पहले ही नया आवंटन शुरू हुआ, लेकिन उसके पहले से ही NHAI इसका इस्तेमाल कर रहा था. जब पूरे देश में गैस संकट है, तो NHAI को अतिरिक्त गैस कहां से मिल रही है!
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में यहां गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस पूरे मामले में जिला पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है. जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने कहा कि विभाग समय-समय पर जांच करता है, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में गैस का उपयोग कैसे हुआ, ये जांच का विषय है. फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और अब ये देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है.
Haridwar
कुंभ मेला नियंत्रण भवन की इमारत का होगा विस्तार, सरकार ने 50 करोड़ रुपए का बजट किया जारी

Haridwar News : हरिद्वार में कुंभ मेले की व्यवस्था को संभालने वाली मेला नियंत्रण भवन के विस्तार के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। इसके लिए 50 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।
Table of Contents
कुंभ मेला नियंत्रण भवन की इमारत का होगा विस्तार
चार कुंभ नगरियों में से हरिद्वार एक है। धर्मनगरी में 12 साल में कुंभ मेले और छह साल में अर्धकुंभ होता है। जिसके चलते करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार हैं। इसके अलावा साल भर गंगा स्नान और कांवड़ लेने भी भक्त हरिद्वार पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मेला नियंत्रण भवन के विस्तार किया जा रहा है।
स्थाई कंट्रोल रूम बनाने की हमेशा से थी जरूरत
कुंभ मेले और अर्धकुंभ के साथ ही सालभर आने वाली भीड़ के चलते हरिद्वार में स्थाई कंट्रोल रूम बनाए जाने की जरूरत सालों से थी लेकिन इसके लिए कोई योजना नहीं बन सकी। साल 2004 में हर की पैड़ी के पास कुंभ और अन्य व्यवस्थाओं के संचालन के लिए आधुनिक मेला नियंत्रण भवन बनाया गया था। तब से लेकर अब तक सभी मेला के संचालन में यही भवन मेला संचालन में अहम भूमिका निभा रहा है।

पुरानी बिल्डिंग के बगल में ही बनाया जा रहा भवन
व्यवस्थाओं के सफल संचालन के लिए पुरानी बिल्डिंग के बगल में ही नया भवन बनाया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। नई इमारत को हेलीपैड युक्त बनाया जा रहा है। इसके लिए 50 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। बता दें कि नई इमारत सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें कमांड कंट्रोल सेंटर, सर्विलेंस सिस्टम, भीड़ नियंत्रण के लिए तमाम उपकरण भी होंगे।
big news
हरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के रुड़की में विजिलेंस टीम ने एक आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक आंगनबाड़ी सहायिका से पदोन्नति दिलाने के बदले ये रकम मांगी थी। शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल विजिलेंस विभाग मामले की आगे की जांच में जुटा हुआ है।

प्रमोशन करवाने के एवज में मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून से रूड़की पहुंची विजिलेंस की टीम ने बाल विकास अधिकारी कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
राखी सैनी ने आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन के नाम पर ये रिश्वत मांगी थी। सहायिका की शिकायत पर ही विजिलेंस की टीम ने ये कार्रवाई की है। टीम ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर सुपरवाइजर राखी सैनी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Uttarakhand21 hours agoUTTARAKHAND PRE SIR: 1 अप्रैल से चलेगा सघन मैपिंग अभियान, एक क्लिक पर बुक होंगे BLO
Uttarakhand20 hours agoEarth Hour 2026: उत्तराखंड में 28 मार्च को एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें, जानिए क्या है Earth Hour
National23 hours agoप्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा
big news5 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला शुरू, राजकुमार ठुकराल समेत 6 बड़े चेहरे आज कांग्रेस में होंगे शामिल
Cricket4 hours agoRCB vs SRH Dream11 1st Match IPL 2026 – 28 March 2026
Dehradun4 hours agoउत्तराखंड में जून में शुरू हो सकता है SIR, वोटर लिस्ट में नाम को लेकर है कोई भी कन्फ्यूजन तो ऐसे करें दूर
big news3 hours agoउत्तराखंड में आज होगा एक घंटे ब्लैक आउट !, एक घंटे तक अंधेरे में डूबेगा पूरा प्रदेश, जानें वजह ?
Cricket5 hours agoMUL vs ISL Dream11 Match 4 PSL 11(28-March-2026)






































