Uttarakhand
खतरा: हर्षिल के बाद यमुना नदी पर स्याना चट्टी में बनी झील, कस्बे पर मंडराए खतरे के बादल

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के स्याना चट्टी क्षेत्र में अचानक बनी झील का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाला और झील से प्रभावित सभी गांवों को एहतियातन खाली करवा लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झील के पास स्थित एक स्कूल, पुलिस चौकी और पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। झील का जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते लोगों के मन में डर और अनिश्चितता बढ़ती जा रही है।
मौके पर मौजूद हैं सभी एजेंसियां
स्थिति की नजाकत को देखते हुए प्रशासन, NDRF, SDRF और अन्य तकनीकी विभागों की टीमें मौके पर तैनात हैं। झील के जलस्तर को नियंत्रित करने और संभावित खतरे को टालने के लिए विशेषज्ञ झील को खोलने के विकल्पों पर गहन अध्ययन कर रहे हैं।
खतरे की आशंका, जिला प्रशासन सतर्क
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं मौके के लिए रवाना हो चुके हैं, और जिलेभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सरकारी निर्देशों का पालन करें।
ग्रामीणों में डर का माहौल
गांव खाली कराए जाने के बाद भी स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग लगातार अपने घरों और खेतों की सलामती को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन की ओर से राहत और पुनर्वास के इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं।
स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि मौसम और परिस्थितियों ने साथ दिया, तो झील को सुरक्षित तरीके से खाली करने की कार्रवाई जल्द शुरू हो सकती है।
Uttarakhand
अल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान

अल्मोड़ा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित हुआ “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम
अल्मोड़ा के विकासखंड हवलबाग में कृषि विभाग द्वारा “खेत बचाओ अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “खेत बचाओ अभियान” अब जनभागीदारी से जुड़कर जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने किसानों से अपनी कृषि भूमि, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

ग्लोबल वार्मिंग को लेकर बोले सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के दौर से गुजर रही है, ऐसे में हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर खेती करनी होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके खातों को बैंक अकाउंट से जोड़ा गया है, जिससे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है और बीच के बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तभी सफल होती है जब किसान सरकार के साथ मिलकर काम करें।

“खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में 6 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है और किसान इसका लाभ भी ले रहे हैं। उन्होंने अल्मोड़ा में “तारबाड़ योजना” के लिए 6 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं और किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ा जा रहा है। वहीं राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी को देवभूमि के लिए संवेदना होती तो वे देहरादून भी आ सकते थे, लेकिन उनके लिए अंडमान-निकोबार जाना ज्यादा महत्वपूर्ण था।
Uttarakhand
मुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) अपने दो दिवसीय मुनस्यारी भ्रमण पर पहुंचे। मुनस्यारी पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष सिंह नबियाल तथा 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट रामभरत सिंह कुशवाहा सहित अन्य अधिकारियों ने भी राज्यपाल का स्वागत किया। इसके उपरांत पुलिस के जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर जवानों का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनके अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नंदा देवी मंदिर में की पूजा
अपने भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकसित पर्यटन सुविधाओं, स्थानीय उत्पादों और महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की सराहना की।
राज्यपाल ने सरमोली ग्राम पंचायत का भी भ्रमण किया, जिसे ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ का सम्मान प्राप्त है। उन्होंने यहां के होमस्टे मॉडल और सामुदायिक पर्यटन को सतत विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी में पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय आजीविका का अनूठा संगम देखने को मिलता है, जो क्षेत्र को नई पहचान दिला रहा है।
big news
हरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !

Uttarakhand Politics : कांग्रेस नेता राहुल गांधी का गुरूवार को उत्तराखंड दौरा था। राहुल गांधी की अल्मोड़ा में विशाल जनसभा होनी थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर पाया और वो अल्मोड़ा नहीं पहुंचे। ऐसे में उन्होंने फोन से अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया और ना पहुंचने पर माफी भी मांगी।
Table of Contents
राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
राहुल गांधी के अल्मोड़ा में जनसभा में ना पहुंचने से कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिली। हालांकि उन्होंने इसके लिए माफी मांगी और दोबारा आने का वादा भी किया लेकिन जैसे ही उनके ना पहुंचने की खबर मिली कई कार्यकर्ता जनसभा छोड़कर चले गए।
अब इस मामले को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब उसी मौसम और उड़ान मार्ग पर अन्य हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे थे, तो राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर पंतनगर से क्यों नहीं उड़ पाया ?

जब दूसरे हेलीकॉप्टर उड़ रहे थे तो राहुल गांधी का क्यों नहीं ?
हरीश रावत पूछा है कि जिस वायु मार्ग से सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर आए हैं, तो हमारा डबल इंजन हेलीकॉप्टर कैसे नहीं आ सका? कहीं न कहीं या तो हेली कंपनी, या डीजीसीए, या यूकाडा में से किसी को जवाब देना चाहिए। देश के प्रतिपक्ष के नेता अल्मोड़ा क्यों नहीं पहुंच पाए? उनका हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया? जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर उसी वायु मार्ग से उड़ान भर पाए हैं और संचालित हुए हैं।
राहुल गांधी के अल्मोड़ा ना पहुंच पाने पर गर्म हुए चर्चाओं के बाजार
हरीश रावत ने कहा है कि पायलट और हेली सर्विसेज इन्हीं संस्थाओं के द्वारा संचालित होती हैं। ये गंभीर प्रश्न आम लोगों के दिमाग में उठ रहा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि जब दूसरे हेलीकॉप्टर उड़ रहे थे उसी मार्ग पर तो राहुल गांधी को अनुमति ना मिलना कई सवाल खड़े करता है। इस पूरे वाक्ये के बाद सवाल तो कई उठ रहे हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ये केवल खराब मौसम के कारण हुआ या इसके पीछे कोई और कारण था।
- Dehradun News: पटेलनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा
- अल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान
- भारतीय क्रिकेट का नया ‘सुपर किड’: Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
- मुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
- India vs Afghanistan Dream11 team One-Off Test 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Cricket15 hours agoभारतीय क्रिकेट का नया ‘सुपर किड’: Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Uttarakhand14 hours agoअल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान
Uttarakhand15 hours agoमुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Breakingnews13 hours agoDehradun News: पटेलनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा






































