Dehradun
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में वन पंचायत समिति गठन को लेकर बैठक…

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज शाम कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में वन पंचायत समिति गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में वन पंचायतों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उप जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में वन पंचायतों का गठन नहीं हुआ है, उन क्षेत्रों में शीघ्र वन पंचायतों का गठन किया जाएगा। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित डीएफओ (वन विभाग अधिकारी) से अभिलेख प्राप्त करके वन पंचायतों के सदस्यों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक करें।
इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने कहा कि वन पंचायत के सदस्यों को उनके अधिकारों और आमदनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया कि वन पंचायतों के गठन के बाद एक वृहद अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनपद की सभी पंचायतें और वन पंचायतें भाग लेंगी।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि वन एवं वन संपदा की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है, और इसे एक संगठित और व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करना जिला प्रशासन का कार्य है।
इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, देहरादून सदर कुमकुम जोशी, गौरव चटवाल, विकासनगर विनोद कुमार, चकराता योगेश मेहरा, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार एवं सभी तसीलदार उपस्थित रहे।
#DistrictMagistrate, #ForestPanchayatCommittee, #RuralAreas, #AwarenessProgram, #ForestResourcesProtection
Dehradun
बैरागीवाला में तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Dehradun News : देहरादून के बैरागीवाला हत्याकांड में जान गंवाने वाले भाजपा नेता विनोद कश्यप का पोस्टमार्टम के बाद आज तीसरे दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Table of Contents
तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार
हत्या के तीसरे दिन भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार हुआ। विनोद कश्यप की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में शोक, आक्रोश और भावनाओं का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। लोगों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
भाजपा नेता विनोद कश्यप के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। हजारों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

अंतिम यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भावुक रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं समर्थकों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला।
बैरागीवाला में हुए खूनी संघर्ष में हुई थी मौत
बैरागीवाला में हुए खूनी संघर्ष के बाद विनोद कश्यप की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से ही लोग विनोद के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के दौरान भी लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को दोहराया।
Breakingnews
देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट

Dehradun News : देहरादून में रविवार रात पटेल नगर के बुड्ढी गांव में हुई वकील की हत्या मामले का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जिस वारदात को घर में घुसकर की गई हत्या बताया जा रहा था, उसकी सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या उसके अपने छोटे भाई ने की थी।
Table of Contents
देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा
बुड्डी गांव में रविवार रात सोहेल हारून की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जानकारी में परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के घर में घुसकर वारदात करने की बात कही थी। लेकिन पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
सीसीटीवी फुटेज में घटना के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के घर में आने-जाने के सबूत नहीं मिले। वहीं घर की तलाशी के दौरान बाथरूम से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस का शक मृतक के छोटे भाई शाहिद पर गया।

छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
पूछताछ में शाहिद ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक गलत आदतों और फिजूलखर्ची को लेकर बड़े भाई द्वारा बार-बार टोके जाने से वो नाराज था।
कुछ दिन पहले पिता के खाते से पैसे निकालने को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश में शाहिद ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावरों की कहानी गढ़ दी।
Dehradun
अंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज

Ankita murder case : प्रकरण से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपों को और गंभीर मानते हुए संबंधित धाराओं में संशोधन किया है।
Table of Contents
अंकिता हत्याकांड मामले में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
पुलिस का आरोप है कि सुरेश राठौर पर कथित तौर पर दबाव बनाकर लाभ प्राप्त करने की मंशा से कार्रवाई करने के आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले से जुड़े ऑडियो और वीडियो सार्वजनिक किए गए, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत पक्ष में कहा कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम को देखते हुए विस्तृत जांच की आवश्यकता है।
हरिद्वार और देहरादून में दर्ज हैं कई मुकदमे
इस प्रकरण में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून के विभिन्न थानों में अलग-अलग शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे ऑडियो और वीडियो प्रसारित किए गए, जिनमें कुछ राजनीतिक नेताओं के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई थी।

जमानत अर्जी भी हुई खारिज
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इन सामग्रियों के सार्वजनिक होने से उनकी प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए विभिन्न थानों में शिकायतें दर्ज कराई गईं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों, रिकॉर्डिंग्स तथा अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर तय होगी।
Dehradun23 hours agoहनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस
Cricket23 hours agoENG-W vs IRE-W Dream11 Team Match 8 T20 WC 2026:फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट टीम..
Breakingnews21 hours agoदेहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
Dehradun22 hours agoअंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज
Champawat19 hours agoChampawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
National20 minutes agoTelegram Ban इन इंडिया: भारत में क्यों लगी टेलीग्राम पर पाबंदी? जानें क्या है पूरा मामला और छात्रों पर इसका असर
Cricket48 minutes agoIND vs AFG Dream11 Team 2nd ODI 2026 | भारत बनाम अफगानिस्तान फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिव्यू
Dehradun1 hour agoबैरागीवाला में तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब











































