Breakingnews
देहरादून में कानून व्यवस्था हुई धड़ाम, बेखौफ घूम रहे बदमाश !, 14 दिन में 4 हत्याओं से दहशत का माहौल

Dehradun crime : देहरादून जो कभी अपने शांत वातावरण के लिए देशभर में मशहूर था, आज वहीं दिनदहाड़े भरेबाजार हत्याएं हो रही हैं। जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। देहरादून में 14 दिनों में चार हत्याओं से जहां एक ओर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। तो वहीं दसूरी ओर लोगों में डर साफ-साफ देखा जा सकता है।
Table of Contents
देहरादून 14 दिन में 4 हत्याओं से दहशत का माहौल
राजधानी देहरादून में बुधवार को एक युवक की भरेबाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये हत्या शहर के बीचोबीच और सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में की गई। तिब्बती मार्केट में टेनिस खेलकर वापस लौट रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। लेकिन ये इकलौती ऐसी घटना नहीं है। इस पहले लगातार एक के बाद कई हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

शहर में महज 14 दिनों के भईतर चार हत्याओं को अंजाम दिया गया है। 29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र में एक छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसका शव अगले दिन घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला था। इस घटडना के दो दिन बाद ही 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की उसके लिव-इन-पार्टनर ने हत्या कर कर दी थी। इस घटना के एक दिन बाद ही दो फरवरी को दूल्हा बाजार में हुए गुंजन हत्याकांड से सनसनी मच गई थी। इसके 9 दिन बाद ही बुधवार को कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
देहरादून में कानून व्यवस्था हुई धड़ाम
महज 14 दिनों के भीतर हुई इन हत्याओं ने देहरादून की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बल्कि इन घटनाओं ने खाकी को दागदार किया है। जिस तरीके से शहर के बीचो-बीच गुंजन हत्याकांड और तिब्बती मार्केट हत्याकांड को अंजाम दिया गया इसने पुलिस की नाकामी को उजागर कर दिया है।

गुंजन हत्याकांड में आरोपी ने मच्छी बाजार में कोतवाली से कुछ ही मीटर दूरी पर हत्या को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी कितना बेखौफ इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हत्या के बाद वो भागा नहींबल्कि चापड़ लहराते हुए निकला। ठीक इसी तरह तिब्बती मार्केट हत्याकांड में भी बदमाशों ने अर्जुन को गोली मारने से पहले फुरसत से बीड़ी पी और फिर उसे गोली मारकर आसानी से निकल गए।

खुलेआम घूम रहे बदमाश, नहीं बचा पुलिस का खौफ
तिब्बती मार्केट में हुए अर्जुन हत्याकांड के बाद आरोपी भाग निकले और उन्हें पकड़ने में पुलिस को 24 घंटे लग गए। ये हत्याकांड शहर के बीचोबीच हुआ था और आरोपियों को शहर के बाहर से एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया है। ये घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। कैसे शहर के बीचोबीच घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश इतनी दूर तक निकल गए और दिनभर कैसे पुलिस की नजरों से बचे रहे ?, इसके साथ ही सवाल ये भी उठता है कि क्या बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया जो दिनदहाड़े राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
राजधानी में बीते 14 दिनों में हुई ये वारदातें पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। जब प्रदेश की राजधानी में इस तरीके से वारदातें हो रही हैं तो पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा।
Breakingnews
अच्छी खबर : अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस, जानें क्या रहेगा टाइम ?

Kotdwar News : शहर की जनता की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की सुविधा से जुड़ी मांग को अब बड़ी राहत मिली है। गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की बस सेवा का कोटद्वार से देहरादून तक विस्तार किए जाने को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में शासन स्तर से निर्णय लिया गया है।
Table of Contents
अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूरी भूषण ने कोटद्वार की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीएमओयू की बसों का संचालन देहरादून तक किए जाने का विषय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई और स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था।
इस समयपर चलेगी बस
अब जीएमओयू की बस सेवा कोटद्वार से देहरादून तक संचालित होगी। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रातः 07:00 बजे — कोटद्वार से देहरादून,दोपहर 02:00 बजे — देहरादून से कोटद्वार इस बस सेवा के शुरू होने से कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को देहरादून आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न कार्यों से देहरादून जाने वाले नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

कोटद्वार की जनता को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
ऋतु खण्डूरी भूषण ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार की जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष रखा जाएगा। जीएमओयू बस सेवा का देहरादून तक विस्तार कोटद्वार की जनता के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Breakingnews
PCS परीक्षा-2026 का ऐलान! डिप्टी कलेक्टर-पुलिस उपाधीक्षक समेत 67 पदों पर निकली भर्ती

Uttarakhand News : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 67 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड और वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
Table of Contents
डिप्टी कलेक्टर-पुलिस उपाधीक्षक समेत 67 पदों पर निकली भर्ती
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में सबसे अधिक 14 पद पुलिस उपाधीक्षक के रखे गए हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर के 10 पद शामिल हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
आयोग के विज्ञापन के अनुसार अलग-अलग विभागों में पदों का विवरण इस प्रकार है—
| क्रम संख्या | पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | पुलिस उपाधीक्षक | 14 |
| 2 | डिप्टी कलेक्टर | 10 |
| 3 | सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा | 8 |
| 4 | सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी | 5 |
| 5 | वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी | 4 |
| 6 | सहायक निदेशक/उपसचिव, संस्कृत शिक्षा | 4 |
| 7 | जिला कमांडेंट, होमगार्ड | 2 |
| 8 | सहायक निदेशक, कारखाना/बॉयलर | 2 |
| 9 | सहायक आयुक्त, राज्य कर | 1 |
| 10 | सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 | 1 |
| 11 | उद्यान विकास अधिकारी श्रेणी-2 | 1 |
| 12 | उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी | 1 |
| 13 | सहायक श्रम आयुक्त | 1 |
| कुल | कुल पद | 54 |

29 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
UKPSC PCS परीक्षा-2026 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 29 सितंबर 2026 की निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आयोग के भर्ती विज्ञापन में दी गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से देखना होगा।
कुल मिलाकर, उत्तराखंड PCS परीक्षा-2026 के जरिए 67 पदों पर भर्ती की जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर है।
Breakingnews
उत्तराखंड में बारिश का दौर धीमा, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 14 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बारिश का दौर अब कुछ कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। मौसम खुलने के साथ कई जगह जनजीवन सामान्य होने लगा है, लेकिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। बारिश के बीच अब पहाड़ों में ठंड ने भी दस्तक दे दी है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बारिश का दौर धीमा, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
सुबह कई इलाकों में धूप खिली, तो बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। इसी बदलते मौसम के बीच बद्रीनाथ धाम के आसपास स्थित नीलकंठ पर्वत पर ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। वहीं, हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बदले मौसम का यह नजारा जहां बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है, वहीं तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर भी महसूस होने लगा है।
10 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 10 सितंबर को उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा प्रदेश के सभी 13 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कम समय के भीतर बारिश के तेज से बेहद तेज दौर आने की आशंका बनी हुई है।
11 सितंबर को बढ़ेगा बारिश का दायरा
11 सितंबर को प्रदेश में बारिश का असर और अधिक क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है। देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अलावा रुद्रप्रयाग और चमोली में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वालों को मौसम और सड़क की स्थिति पर नजर बनाए रखने की जरूरत होगी।

12 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश के आसार
12 सितंबर को भी मौसम से राहत पूरी तरह मिलने की उम्मीद नहीं है। देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। अन्य इलाकों में भी बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
13 और 14 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
13 और 14 सितंबर को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं प्रदेश के बाकी पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यानी अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड के मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर रहने वाला नहीं है। एक ओर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ रही है, तो दूसरी ओर कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
big news4 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, ग्रेड-पे से लेकर मानसून सत्र तक बड़े फैसलों पर नजर
big news22 hours agoबड़ी खबर : कल से तीन दिन देश में बंद रहेंगे बैंक, जानें क्यों और कहां रहेगी बैंकों की छुट्टी ?
Dehradun20 hours agoखेल विभाग के पोर्टल में बड़ा खेल !, 3.50 लाख खिलाड़ियों के डाटा चोरी होने का डर
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल और परसों ऐसा रहेगा मौसम
Roorkee3 hours agoरुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील
Dehradun2 hours agoस्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, आंकड़ा पहुंचा 400 पार, महिलाओं से ज्यादा पुरुष ज्यादा चपेट में









































