Dehradun
देहरादून: UCC पर आयोजित वर्कशॉप में विधिक और सामाजिक बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा !

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के विषय पर एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया। वर्कशॉप का उद्देश्य समान नागरिक संहिता से संबंधित विधिक और सामाजिक पहलुओं पर चर्चा करना था।

प्रस्तुतिकरण और विधिक जानकारी
कार्यक्रम के दौरान, पुलिस उप महानिरीक्षक और अपर सचिव गृह उत्तराखंड शासन, निवेदिता कुकरेती ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से समान नागरिक संहिता के विभिन्न विधिक बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विवाह, विवाह विच्छेद, सहवासी संबंध, वसीयत और पंजीकरण की अनिवार्यता जैसे मुद्दों की प्रक्रिया और उससे जुड़े दंडात्मक परिणामों की जानकारी दी। इसके साथ ही संहिता के लागू होने की प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया।

सामाजिक समन्वय पर जोर
वर्कशॉप के दौरान, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने संहिता के लागू होने पर उनके सामाजिक अधिकारों और चिंताओं को साझा किया। परिचर्चा में उपस्थित विधिक जानकारों ने सभी प्रश्नों का उत्तर देकर यह स्पष्ट किया कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी धर्म और समुदायों के अधिकारों में सामंजस्य स्थापित करना और समाज में एकरूपता लाना है।

पुलिस महानिदेशक का वक्तव्य
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने कहा कि समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने वर्कशॉप में इस बात पर जोर दिया कि पंजीकरण की अनिवार्यता, विधिक परिणामों और जनता के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की और वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी, ताकि जनता और संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

प्रमुख प्रतिभागी और उनके विचार
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और विभिन्न समुदायों के नेता उपस्थित रहे। इनमें मुफ्ती शमून कासमी (अध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड), गुरबक्श सिंह राजन (प्रधान, श्री गुरु सिंह सभा), गीता खन्ना (अध्यक्ष, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग), प्रोफेसर सत्यव्रत त्यागी (डीएवी पीजी कॉलेज), डॉ. अरुण कुमार रतूडी (डीएवी पीजी कॉलेज), और सुनील मैसोन (दून उद्योग व्यापार मंडल) सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
#UniformCivilCode, #Workshop, #LegalAspects, #CommunityDialogue, #DehradunPoliceHeadquarters
big news
बड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई।
Table of Contents
देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी
रायपुर की भगत सिंह कॉलोनी में नाले के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय पहले वह व्यक्ति उसी स्थान पर घूमता हुआ देखा गया था, जिसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।

फिलहाल नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि उसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
big news
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल

mussoorie accident : देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची।
गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
देहरादून से सामान लेग उत्तरकाशी जा रहा था ट्रक
पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
सड़क हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (पुत्र इलियास अली), निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही जान चली गई, जबकि हेल्पर साजिद (पुत्र रहमत) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गहरी खाई से बाहर निकाला। घायल साजिद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चालक को नींद आने को माना जा रहा हादसे का कारण
मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र चौहान के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मृतक व घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
Breakingnews
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, एक मजदूर मौके पर ही मौत
Dehradun Accident : राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक मजदूर को कुचल दिया।
Table of Contents
कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला
कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मजदूर का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुस्साए लोगों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने विरोध जताते हुए काफी हंगामा किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस मार्ग पर डंपर तेज गति से दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने लापरवाही के आरोप लगाते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की।
बिहार से मजदूरी के लिए देहरादून आया था मृतक
मृतक की पहचान 50 वर्षीय सकल देव साहनी के रूप में हुई है, जो कांवली रोड के निवासी थे। वह रोज की तरह सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को शांत कराने और लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी रही।
Breakingnews20 hours agoचंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…
big news20 hours agoरानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
big news18 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Nainital22 hours agoनैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…
Breakingnews2 hours agoउत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड
Cricket52 minutes agoDC vs KKR Dream11 Team Ipl 2026 Match 51: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और इंजरी अपडेट












































