Breakingnews
Dehradun journalist Pankaj Mishra : देहरादून में पत्रकार की मौत नहीं, हत्या? FIR होते ही 2 गिरफ्तार

Dehradun journalist Pankaj Mishra : देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार 52 वर्षीय पंकज मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत मामले में उनके भाई ने हत्या सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद अब इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
Dehradun journalist Pankaj Mishra मौत मामले में दो गिरफ्तार
देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की संदिग्ध मौत ने पत्रकार जगत में हलचल मचा दी है। सोमवार रात को Pankaj Mishra (52) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके भाई अरविंद मिश्रा और पत्नी ने कई आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। देहरादून पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद आरोपी अमित सहगल और उसके अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
Pankaj Mishra के भाई ने लगाए थे हत्या के आरोप
पकंज मिश्रा के भाई अरविंद मिश्रा ने उनकी हत्या होने के आरोप लगाए हैं। उनके भाई ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अमित सहगल के खिलाफ हत्या, लूट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया था कि अमित सहगल एक अन्य व्यक्ति के साथ जाखन स्थित पंकज के घर पहुंचा और वहां Pankaj Mishra के साथ बेरहमी से मारपीट की।
अरविंद ने बताया कि झगड़े के दौरान भाभी ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू किया था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और फोन छीनकर फरार हो गए थे। मारपीट के कुछ ही घंटों बाद Dehradun journalist Pankaj Mishra की मौत हो गई थी।
FAQs: Dehradun Journalist Pankaj Mishra Death Case
Q1. पंकज मिश्रा कौन थे?
पंकज मिश्रा देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार थे। उनकी उम्र 52 वर्ष थी और वे लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे।
Q2. पंकज मिश्रा की मौत कब और कैसे हुई?
सोमवार रात पंकज मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। शुरुआत में मामला संदिग्ध बताया गया, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।
Q3. पंकज मिश्रा मौत मामले में FIR किसने दर्ज कराई?
इस मामले में पंकज मिश्रा के भाई अरविंद मिश्रा ने पुलिस में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
Q4. किन आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है?
अरविंद मिश्रा की तहरीर पर हत्या, लूट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Q5. इस मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Q6. गिरफ्तार आरोपियों के नाम क्या हैं?
गिरफ्तार आरोपियों में अमित सहगल और उसका एक अन्य साथी शामिल है।
Q7. परिजनों ने आरोपियों पर क्या आरोप लगाए हैं?
परिजनों का आरोप है कि आरोपी पंकज मिश्रा के जाखन स्थित घर पहुंचे और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हुई।
Q8. क्या घटना का कोई वीडियो मौजूद है?
आरोप है कि झगड़े के दौरान पंकज मिश्रा की पत्नी ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया था, जिस पर आरोपियों ने फोन छीन लिया।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Breakingnews
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। जबकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
Table of Contents
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम में उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाये गये हैं। जिसमें से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल हैं। लिस्ट में से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का नाम शामिल है। इसके साथ ही गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। बलूनी को लगातार तीसरी बार ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही उत्तराखंड के आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है। जबकि महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Breakingnews22 hours agoदेहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल
Cricket21 hours agoSLK vs GUY Dream11 Prediction Match 11 CPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
Cricket16 hours agoSMP vs ITT Dream11 Prediction : Match 23 TNPL 2026 Fantasy Tips
Rudraprayag23 hours agoमद्महेश्वर धाम की यात्रा आज से फिर होगी शुरू, ट्रॉली संचालन का बदला समय
big news21 hours agoश्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर जारी! आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Cricket21 hours agoSL vs IND 1st Test 2026: गॉल में भारत का बजा डंका, श्रीलंका को 165 रनों से रौंदकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
Tehri Garhwal18 hours agoग्रामोत्थान परियोजना से बदली भैंसकोटी की महिलाओं की जिंदगी, बेकरी उद्यम से बनीं आत्मनिर्भर







































