big news
देहरादून में नामी बिल्डर के ऑफिस में GST की छापेमारी, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा

Dehradun News : देहरादून में राज्य कर विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राज्य कर विभाग की टीम ने एक नामी बिल्डर के ऑफिस में छापेमारी की है। जिसमें 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है।
Table of Contents
देहरादून में नामी बिल्डर के ऑफिस में GST की छापेमारी
देहरादून के एक नामी बिल्डर के ऑफिस पर राज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी। छापेमारी के दौरान ही बिल्डर ने मौके पर ही 48 लाख रुपये का टैक्स जमा कर दिया। साथ ही विभाग ने जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
तीन घंटे तक चली कार्रवाई में हुआ टैक्स चोरी का खुलासा
देहरादून संभाग के संयुक्त आयुक्त अनुराग मिश्रा ने राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देशों के तहत कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम तैयार की। मंगलवार को इस टीम ने राजपुर रोड स्थित एक बिल्डर के कार्यालय पर छापेमारी की।

शुरुआती जांच में सामने आया कि बिल्डर ने अपने रिकॉर्ड में राज्य के अंदर और बाहर की उन फर्मों से सीमेंट व अन्य सामग्री की खरीद दिखाई है, जो वर्तमान में सक्रिय नहीं हैं। इनमें से कई फर्मों का पंजीकरण पहले ही जीएसटी काउंसिल द्वारा रद्द किया जा चुका है।
छापेमारी की कार्रवाई तीन घंटे तक चली जिसमें टीमन ने टैक्स चोरी का खुलासा किया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में बिल्डर ने अपनी गलती मानी। इसके साथ ही बिल्डर ने 48 लाख रुपये की जीएसटी जमा भी कराई है।
big news
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक, स्कूलों में तीन दिन की छुट्टियां, DM ने जारी किए आदेश

Pauri News : पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों को दिन में भी घर से बाहर निकले में डर लग रहा है। लोग बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। जिसे देखते हुए जिले के स्कूलों में अगले तीन दिन तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Table of Contents
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक चलते बंद रहेंगे स्कूल
पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल, मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में दिनांक 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

चार से छह अप्रैल 2026 तक रहेगा अवकाश
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल ने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा०प्रा०वि० तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा और रा०उ०प्रा०वि० तिमली और कण्डूली बड़ी में भी कक्षा एक से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में चार से छह अप्रैल 2026 को अवकाश रहेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ये निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
big news
भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, घटना में पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल

Bhimtal News : उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जंगली जानवरों के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं। भीमताल में देर रात महिला को गुलदार ने शिकार बना लिया।
Table of Contents
भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार
नैनीताल जिले के भीमताल में गुलदार ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला दोपहर को अपने पालतू जानवरों के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। लेकिन देर शाम तक वो वापस घर नहीं लौटी।
जिस पर परिजनों को चिंता हुई और उन्हें आस-पास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की। लंबी तलाश के बावजूद जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दे दी गई।

देर रात जंगल से बरारमद किया गया क्षत-विक्षत शव
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। देर रात जंगल क्षेत्र में महिला का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उस पर गुलदार ने हमला किया, जिसके चलते उसकी जान चली गई।
घटना में पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
घटना के बाद इलाके के लोगों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से गांव के आसपास गुलदार की मौजूदगी बनी हुई है। उन्होंने कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई
big news
धामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…

Uttarakhand Politics : धामी सरकार ने खोली दायित्वों की पोटली, जानें किसे-किसे मिली जिम्मेदारी
Uttarakhand Politics : कैबिनेट के विस्तार के बाद अब धामी सरकार ने अब दायित्वधारियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी के 14 नेताओं को दायित्वों का तोहफा दिए गए हैं।
Table of Contents
धामी सरकार ने 14 नेताओं बांटे दायित्व
उत्तराखंड सरकार ने संगठन से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी देते हुए 14 और नामों पर मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय संतुलन का भी खास ध्यान रखा गया है। गढ़वाल मंडल से जहां 8 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है, वहीं कुमाऊं मंडल के 6 नेताओं को भी अहम पद दिए गए हैं।

देखें दायित्वधारियों की पूरी लिस्ट…
नैनीताल से आने वाले ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी और मीडिया के बीच समन्वय में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए ये जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं चंपावत के मुकेश मेहराना को चाय विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य में चाय उत्पादन और इससे जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। इसके अलावा, टिहरी जिले से जुड़े विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने का उन्हें यह लाभ मिला है।
| क्रम संख्या | नाम | क्षेत्र/जिला | पद | परिषद/समिति का नाम |
|---|---|---|---|---|
| 1 | ध्रुव रौतेला | नैनीताल | उपाध्यक्ष | मीडिया सलाहकार समिति |
| 2 | मुकेश मेहराना | चंपावत | उपाध्यक्ष | चाय विकास सलाहकार समिति |
| 3 | विनोद सुयाल | टिहरी | उपाध्यक्ष | युवा कल्याण सलाहकार परिषद |
| 4 | हरिप्रिया जोशी | चंपावत | उपाध्यक्ष | राज्य महिला आयोग |
| 5 | सोना सजवान | टिहरी | उपाध्यक्ष | जड़ी-बूटी सलाहकार समिति |
| 6 | सीमा चौहान | काशीपुर | उपाध्यक्ष | मत्स्य विकास अभिकरण |
| 7 | गोविंद सिंह | अल्मोड़ा | उपाध्यक्ष | हथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग |
| 8 | प्रेम सिंह राणा | चमोली | उपाध्यक्ष | जनजाति आयोग |
| 9 | खेम सिंह चौहान | टिहरी | उपाध्यक्ष | राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद |
| 10 | भावना मेहरा | — | — | — |
| 11 | कुलदीप बुटोला | देहरादून | उपाध्यक्ष | राज्य स्तरीय खेल परिषद |
| 12 | चारु कोठारी | देहरादून | उपाध्यक्ष | राज्य निर्माण आंदोलनकारी कल्याण परिषद |
| 13 | अशोक वर्मा | देहरादून | — | राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद |
| 14 | बलजीत सोनी | देहरादून | उपाध्यक्ष | अल्पसंख्यक आयोग |
Dehradun24 hours agoबड़ी खबर: देहरादून में मिला एक और शव, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस
Roorkee4 hours agoरुड़की में STF की बड़ी कार्रवाई, 101 LPG सिलेंडर बरामद, महिलाओं ने किया हंगामा
Udham Singh Nagar3 hours agoRudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल
Cricket29 minutes agoNAM vs SCO Dream 11 Team 2026: 7 दमदार खिलाड़ी, पिच रिपोर्ट और जीत की भविष्यवाणी






































