big news
डोईवाला के लालतप्पड़ में चलती बस बनी आग का गोला, मौके पर मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

Dehradun News : देहरादून के डोईवाला में लालतप्पड़ के पास अचानक रोडवेज की चलती बस में आग लग गई। बस में आग लगने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आग के कारण पूरी बस जलकर खाक हो गई। ड्राइवर की सूझबूझ से यात्रियों की जान बच गई।
Table of Contents
डोईवाला के लालतप्पड़ में चलती बस बनी आग का गोला
Dehradun के डोईवाला के लालतप्पड़ के पास रोडवेज की चलती बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और पूरी बस जलकर खाक हो गई। बस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
यात्री सुरक्षित निकल गए थे बाहर
मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने की जानकारी पर सभी यात्री बस से सुरक्षित बाहर निकल गए थे। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

बस में 15 यात्री थे सवार
बताया जा रहा है कि बस में चालक समेत 15 यात्री सवार थे। बस चंपावत जिले के लोहाघाट से Dehradun आ रही थी। रोडवेज की बस में आग लगने की जानकारी भी स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
big news
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

Haldwani News : हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसे में शहर के एक कारोबारी की मौत हो गई। एक ई-रिक्शा ने सड़क पार कर रहे कारोबारी को टक्कर मार दी। जिस से उनकी मौत हो गई। ये घटना सड़क किनारे लगी सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
हल्द्वानी में ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत
हल्द्वानी में ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी नरेश चंद्र तिवारी की मौत हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नवाबी रोड चौराहे के पास कारोबारी नरेश चंद्र तिवारी सड़क क्रॉस कर रहे थे कि अचानक ई रिक्शा ने उन्हें तेज टक्कर मार दी जिसमें वो सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
हादसे के बाद से ई-रिक्शा चालक फरार
टक्कर लगने के बाद नरेश चंद्र तिवारी को तत्काल बेस हॉस्पिटल इलाज के लिए लाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ई-रिक्शे ने उन्हें कितनी तेज टक्कर मारी है। हादसे के बाद से ही ई-रिक्शा चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

परिजनों में मचा कोहराम
मृतक कारोबारी की पत्नी मीना पांडे हल्द्वानी एलआईयू में तैनात है। इस पूरे मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
big news
भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी, अब 17 अप्रैल से होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

Uttarakhand Politics : बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी, नहीं दिखे पूर्व मुख्यमंत्री भी
Uttarakhand Politics : 4 साल में भाजपा की पहली बार कोर ग्रुप की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम नदारत रहे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही प्रदेश कोर ग्रुप के 14 सदस्य मौजूद रहे।
Table of Contents
भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी
सालों बाद शनिवार को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। लेकिन इस बैठक से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम नदारद नजर आए। इसके साथ ही उत्तराखंड भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भी बैठक में नहीं दिखे।
बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 2027 के चुनाव को लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई जिसमें मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम निर्धारित किए गए।
बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि सरकार और संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इसी कड़ी में 7 से 14 मार्च तक मंडल स्तर पर प्रशिक्षण तय किया गया। जबकि 17 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
17 अप्रैल से होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला
कार्यशाला में सरकार के चार वर्षो के कार्यों पर मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। इसके साथ ही एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे, इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी प्रत्येक लोकसभावार समीक्षा करेंगे जिसमें विधायक मौजूद रहेंगे।
big news
देहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया पदभार, गिनवाईं अपनी प्राथमिकताएं

Dehradun News : प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त एसएसपी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनवाईं।
Table of Contents
देहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया पदभार
देहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। अपनी प्रथमिकताएं गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर करना और यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किया जाना उनकी प्राथमिकता है। इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किए जाएंगे।

सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी ने पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान एसएसपी द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
big news20 hours agoहल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर
Roorkee24 hours agoLaksar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लक्सर में युवक की सड़क हादसे में मौत
big news23 hours agoभाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी, अब 17 अप्रैल से होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला
Breakingnews57 minutes agoकेदारनाथ धाम के नए रावल की घोषणा को लेकर विवाद, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उठाए गंभीर सवाल
Dehradun19 hours agoसुरक्षित होली की पहल, ग्रामीण महिलाओं के हर्बल रंगों से महकेगी होली, रायपुर–सहसपुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग
Cricket21 hours agoIND VS PAK, T20 WORLD CUP 2026 LIVE: अभिषेक शर्मा की होगी वापसी ! यहाँ देखिए PRE-MATCH रिपोर्ट, बारिश….
Breakingnews23 hours agoरूड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दो युवकों की मौत
Roorkee44 minutes agoपिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल






































