Dehradun
देहरादून पुलिस का स्ट्रीट क्राइम पर बड़ा एक्शन, स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं का खुलासा — तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार |

देहरादून : पटेलनगर क्षेत्र में हाल ही में हुई स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं का देहरादून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए मोबाइल फोन, पर्स तथा चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
घटनाएं और एफआईआर का विवरण
पहली घटना 11 मई को उस समय घटी जब वादिनी श्रीमती पूजा खुराना अपने बच्चे को स्कूल से लेने जा रही थीं। कारगी चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया, जिसमें मोबाइल फोन और नगदी मौजूद थी। इस संबंध में मु0अ0सं0-206/2025, धारा 309(4) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।
दूसरी घटना भी 11 मई को ही हुई, जब श्रीमती मकेश कौर निरंजनपुर मंडी में सब्जी खरीद रही थीं। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका पर्स, जिसमें एक आईफोन और नकदी थी, चोरी कर लिया। इस पर मु0अ0सं0-209/2025, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्यवाही
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पुराने अपराधियों से मिलान करते हुए संदिग्धों की पहचान की। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और अलग-अलग जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी
12 मई को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:
अश्वनी पुत्र जय प्रकाश और आशीष सक्सैना पुत्र खुशालीराम को पाम सिटी के पास से
विकास चौहान पुत्र विनोद चौहान को लालपुल क्षेत्र से
गिरफ्तार आरोपियों से छीने गए मोबाइल फोन, नगदी तथा तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए। पुलिस ने खुलासा किया कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और उसी की पूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे। अपराधों में प्रयुक्त बाइक भी नेहरु कॉलोनी क्षेत्र से चोरी की गई थी।
बरामद सामान का विवरण
भियुक्त अश्वनी व आशीष से:
एक ओप्पो मोबाइल
मोटरसाइकिल (UK07BM-4605) – थाना नेहरु कॉलोनी
स्कूटी एक्टिवा (UK07AZ-1989) – थाना नेहरु कॉलोनी
स्प्लेंडर बाइक (बिना नंबर) – थाना रायवाला
अभियुक्त विकास चौहान से:
एक मोबाइल iPhone X
नकद ₹14,500
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
अश्वनी (26 वर्ष) पुत्र जय प्रकाश, निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून
आशीष सक्सैना (21 वर्ष) पुत्र खुशालीराम, निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून
विकास चौहान (22 वर्ष) पुत्र विनोद चौहान, निवासी लोहियानगर, पटेलनगर, देहरादून
पूछताछ में खुलासे
अश्वनी ने कबूल किया कि उन्होंने अपने साथी आशीष के साथ मिलकर महिला से पर्स छीना था, जिसमें मोबाइल और कुछ नगदी मिली थी, जिसे नशे पर खर्च कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वाहन नेहरु कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों से चोरी किए गए थे और उन्हें दूसरे राज्यों में बेचने की योजना थी।
पुलिस टीमों की सराहनीय भूमिका
टीम 1:
उ0नि0 मुकेश थलेड़ी
हे0का0 मनोज कुमार
कानि0 विपिन कुमार
कानि0 अरविंद बर्त्वाल
कानि0 आबिद अली
टीम 2:
उ0नि0 प्रमोद शाह (चौकी प्रभारी, बाजार)
अ0उ0नि0 बिजेंद्र सिंह
कानि0 राजीव कुमार
कानि0 जितेन्द्र सिंह
Dehradun
हनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस

Mussoorie News : हनीमून पर आई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…
Mussoorie News : मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में ठहरी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
Table of Contents
हनीमून के लिए मसूरी आई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
दिल्ली से एक जोड़ा हनीमून के लिए मसूरी आया था। यहां वो एक होमस्टे में रूके हुए थे जहां पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र की निवासी थीं। वो अपने पति के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड आई थीं। दंपती 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और इसके बाद 14 जून की रात मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर स्थित एक होमस्टे में रुके थे।
मृतक के मुंह से निकल रहा था खून
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक देर रात दोनों अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। सुबह जब पति की नींद खुली तो उन्होंने पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। बताया जा रहा है कि महिला के मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, जहां कुछ खून के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
नवंबर 2025 में हुई थी मृतका की शादी
जानकारी के अनुसार दोनों की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। पति और पत्नी आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए थे और अलग-अलग शहरों में कार्यरत थे। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जो उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Breakingnews
देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन

Dehradun News : राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुड्ढी गांव में बदमाशों ने एक वकील की घर में घुसकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या
देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुड्ढी गांव में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सोहेल अपने कमरे में ही थे। जबकि उनका भाई दूसरे कमरे में खाना खा कर रहा था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब परिजन बाहर पहुंचे तो सोहेल फर्श पर पड़ा था और घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को शिमला बाईपास रोड पर रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा कर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
वहीं, सड़क जाम और प्रदर्शन के दौरान हुई गतिविधियों को लेकर पुलिस कानूनी पहलुओं की भी समीक्षा कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Breakingnews
देहरादून : बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को बुलडोजर से किया धवस्त

Dehradun News : देहरादून जिले के विकासनगर स्थित बैरागीवाला में हुई भाजपा नेता की हत्या मामले में लोगों का आक्रोश कम होने का ही नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया। जांच और लगातार दबिश के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

एसएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
एसएसपी देहरादून द्वारा आमजन से अपील की गई कि कृपया शान्ति व्यवस्था बनाये रखें, उक्त प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के लिये दून पुलिस प्रतिबद्ध है।
प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ उन्हें मां0 न्यायालय से भी सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने के लिये प्रभावी पैरवी की जाएगी।
big news24 hours agoविकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
big news3 hours agoकैंची धाम स्थापना दिवस मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिर परिसर से लेकर सड़क तक लगी कई किलोमीटर लंबी लाइनें
Breakingnews2 hours agoदेहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन
Breakingnews20 hours agoदेहरादून : बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को बुलडोजर से किया धवस्त
Cricket2 hours agoNZ-W vs SL-W Dream11 Team Match 7 T20 WC 2026: न्यू जीलैंड बनाम श्रीलंका फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Dehradun17 minutes agoहनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस
Cricket10 minutes agoENG-W vs IRE-W Dream11 Team Match 8 T20 WC 2026:फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट टीम..












































