Dehradun
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी की पत्रकार वार्ता, सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल पर दी जानकारी…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस तीन सालों में सरकार ने कई ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए हैं, और राज्य को विकास की दिशा में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीन वर्षों में सरकार ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए धरातल पर काम किया। उन्होंने कहा, “कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है, ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव है। इन्वेस्टर समिट के जरिए प्रदेश में निवेश लाने का काम किया गया है, जिसमें 3.5 लाख करोड़ के MOU हुए हैं। अब तक 80 हजार की ग्राउंडिंग हो चुकी है।”
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कई अहम कानूनों को लागू किया है, जिनमें सबसे प्रमुख है समान नागरिक संहिता (UCC), जिससे उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। इसके साथ ही, महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया और राज्य में दंगा नियंत्रण और नकल विरोधी कानून भी बनाए गए हैं।
सीएम धामी ने यह भी बताया कि प्रदेश में अवैध कब्जों से कई एकड़ भूमि को मुक्त किया गया है और राज्य में कई विकास कार्यों को गति दी गई है। चारधाम के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और केदारखंड में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं चल रही हैं।
राज्य में पहले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तराखंड ने बेहतरीन श्रेणी हासिल की। वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है, और शीतकालीन यात्रा को एक गेमचेंजर साबित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य ने सतत विकास के लक्ष्य में पहला स्थान हासिल किया है और पहली बार 1 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की दिशा में जनता का विश्वास और सहयोग निरंतर बढ़ रहा है।
#UttarakhandGovernment #ChiefMinisterPushkarSinghDhami #HistoricalDecisions #InvestorsSummit #UCCImplementation
Dehradun
गेस्ट फैकल्टी को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में होगी इतनी बढ़ोतरी

Uttarakhand News : उत्तराखंड के सरकारी कॉलेजों में पढ़ाने वाले गेस्ट फैकल्टी के लिए बड़ी राहत की तैयारी है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे गेस्ट टीचर्स को अब सरकार बड़ी सौगात दे सकती है।
Table of Contents
गेस्ट फैकल्टी को धामी सरकार का बड़ा तोहफा
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसरों में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार उनके मानदेय में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत मौजूदा 35 हजार रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 57,700 रुपये किया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने की भी तैयारी है।
अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि गेस्ट फैकल्टी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के मानकों के अनुरूप मानदेय देने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा और फिर कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री ने विभाग के व्यय बजट की भी की समीक्षा
उच्च शिक्षा मंत्री ने विधानसभा स्थित सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के व्यय बजट की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवशेष बजट का जल्द से जल्द उपयोग किया जाए और विभिन्न निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ पूरी हो चुकी योजनाओं के लोकार्पण की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए।
Uttarakhand
उत्तराखंड की फिल्म नीति का देशभर में बजा डंका ! केंद्रीय सचिव भी हुए मुरीद

Uttarakhand News : गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के तहत WAVES Film Bazaar-2026 में उत्तराखंड का पवेलियन फिल्म जगत के प्रतिनिधियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देश और विदेश से पहुंचे फिल्म निर्माता, निर्देशक और फिल्म उद्योग से जुड़े लोग उत्तराखंड में शूटिंग की संभावनाओं और राज्य की फिल्म नीति को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
इसी क्रम में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने उत्तराखंड पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की फिल्म नीति की सराहना करते हुए इसे देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर बताया। उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य और फिल्म शूटिंग के लिए उपलब्ध लोकेशंस की भी प्रशंसा की। साथ ही फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और फिल्मकारों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी-2024 को भी फिल्म बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पवेलियन में पहुंच रहे फिल्मकार राज्य की फिल्म नीति के प्रावधानों, शूटिंग सुविधाओं और सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। प्राकृतिक लोकेशंस और फिल्म निर्माण के अनुकूल माहौल को लेकर भी प्रतिनिधियों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 का शुभारंभ गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी, समारोह निदेशक आशुतोष गोवारिकर, अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री साई पल्लवी भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी केएस चौहान ने कहा कि IFFI-2026 में राज्य के पवेलियन को मिल रही प्रतिक्रिया उत्साहजनक है। देशी-विदेशी फिल्मकारों की बढ़ती रुचि से प्रदेश में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को विस्तार मिलेगा। परिषद का लक्ष्य उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इसके साथ ही फिल्म पर्यटन के जरिए स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी प्राथमिकता है।
Dehradun
देहरादून में गोल्ड होलमार्क सेंटर पर दिल्ली की टीम की छापेमारी, कारोबारियों में मचा हड़कंप

Dehradun News : देहरादून के धामावाला बाजार में सोना गलाने और होलमार्किंग का काम करने वाले एक सेंटर पर शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया और स्थानीय पुलिस को इसकी पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई। टीम के अचानक पहुंचने से बाजार में हलचल मच गई। छापेमारी के बाद सेंटर बंद कर दिया गया। वहीं, बाजार में कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
Table of Contents
देहरादून में गोल्ड होलमार्क सेंटर पर दिल्ली की टीम की छापेमारी
जानकारी के मुताबिक, धामावाला बाजार स्थित बीजी होलमार्क सेंटर में सोना गलाने और उसकी होलमार्किंग का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि जिस संपत्ति में ये सेंटर संचालित हो रहा है, वो देहरादून के एक बड़े ज्वैलर की है, जिन्होंने इसे किराये पर दिया हुआ है।
शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची टीम ने अचानक सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई की गोपनीयता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। टीम के पहुंचते ही आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
छापेमारी के बाद सेंटर किया गया बंद
सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान सेंटर को नोटिस भी दिया गया। छापेमारी के बाद सेंटर बंद कर दिया गया। बाजार में यह चर्चा भी रही कि टीम पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तस्करी के सोने से जुड़ी जांच की चर्चा
छापेमारी के बाद सराफा कारोबारियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। बाजार में विदेश से तस्करी कर लाए गए सोने को गलाने और चोरी के जेवरों को पिघलाकर उनका स्वरूप बदलने जैसी आशंकाओं पर भी चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो कार्रवाई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस और कस्टम विभाग के अधिकारी शामिल थे। हालांकि, छापेमारी के वास्तविक कारणों और जांच के विषय में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
दून पुलिस को नहीं थी कार्रवाई की जानकारी
इस मामले में एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि किसी भी राज्य की पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में देहरादून पुलिस से संपर्क नहीं किया था। उन्होंने कहा कि यदि दून पुलिस के साथ इस मामले की जानकारी साझा की जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun23 hours agoदेहरादून में गोल्ड होलमार्क सेंटर पर दिल्ली की टीम की छापेमारी, कारोबारियों में मचा हड़कंप
Almora20 hours agoअल्मोड़ा के कसार देवी में पर्यटक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कमरे को किया गया सील
Haridwar18 hours agoहरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
Haridwar23 hours agoपंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां, चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि
Uttarakhand2 hours agoआज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र
Uttarakhand17 hours agoउत्तराखंड की फिल्म नीति का देशभर में बजा डंका ! केंद्रीय सचिव भी हुए मुरीद
Udham Singh Nagar2 hours agoखटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
Dehradun11 minutes agoगेस्ट फैकल्टी को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में होगी इतनी बढ़ोतरी













































