Udham Singh Nagar
DGP अभिनव कुमार ने ऊधमसिंह नगर किया भ्रमण,कहा महिलाओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

देहरादून – कुमाऊँ भ्रमण के दौरान आज दिनांक 28 सितंबर 2024 को अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर में सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली गई। तत्पश्चात पुलिस लाईन में क्वार्टर गार्द, आरमरी, जिम और एमटी शाखा का भ्रमण कर नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस कार्यालय का निरीक्षण पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनसंवाद कार्यक्रम
स्थानीय सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने यातायात व्यवस्था, युवाओ में बढ़ते नशे, महिला सम्बन्धित अपराधों की समस्याओं और सुझावों को प्रस्तुत किया, जिन पर विस्तृत विचार- विमर्श किया गया।
पुलिस महानिदेशक ने नागरिकों को सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करेगा। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों को जनता के सहयोग से सफल बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं।
साथ ही कहा कि उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आम जनता से भी अपना सहयोग करने की अपील की गई तथा यह सुझाव दिया कि नशे में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कर नशे के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाई जा सकती है। जिस पर जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत कर सहमति व्यक्त की।
पुलिस महानिदेशक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
▪️सी0ओ0 सितारगंज बहादुर सिंह चौहान सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाने के संबंध में।
▪️चौकी प्रभारी आवास विकास थाना ट्रांजिट कैम्प अरविंद बहुगुणा इंडसड बैंक के 13 करोड़ 51 लख रुपए वापस लाने में
▪️कोतवाली रुद्रपुर से महिला उप निरीक्षक दीपा अधिकारी बाल अपराध पर त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की गिरफ्तारी कर जेल भेजने में
▪️सीसीटीएनएस से महिला आरक्षी डोली जोशी सीसीटीएनएस ने संबंधी ऑनलाइन कार्यों को बेहतर तरीके से करने में
▪️पी0आर0ओ0 ऑफिस से आरक्षी विक्रांत फरियादियों पीड़ितों को उच्च अधिकारियों से मिलवाने तथा सुनवाई कराने में
▪️फायर स्टेशन काशीपुर से फायरमैन रश्मि अग्निकांड में सतर्क रहकर अच्छी ड्यूटी करने में
▪️साइबर सेल से महिला आरक्षी पूजा मेहरा एवं ज्योति चौधरी को इंडसड बैंक के 09 करोड़ रुपए वापस दिलाने में
▪️डिजिटल वॉलिंटियर धर्मेंद्र तथा नाजिम को सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वाले लोगों को सही जानकारी सोशल मीडिया में प्रेषित करने के लिए
▪️ट्रैफिक वालंटियर जसप्रीत जसप्रीत एवं संदीप दुर्घटना में घायलों की मदद करने में
जनसंवाद कार्यक्रम में मा0 विधायक किच्छा तिलकराज बेहड़, मा0 विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सुश्री नीहारिका तोमर के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न सभ्रांत व्यक्ति व अन्य मौजूद रहे।
जनपद के सभी पत्रकार बन्धुओं के साथ वार्ता आयोजित की गयी, वार्ता के दौरान द्वारा गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही किए जाने, फरार अपराधियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु कहा गया। महिला सुरक्षा के सम्बन्धी सवाल के जवाब में कहा गया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।
31 पीएसी/ 46 पीएसी/ आई0आर0बी0 प्रथम का सम्मेलन
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा 31वीं वाहिनी पीएसी प्रशासनिक परिसर के सभागार में 31पीएसी, 46पीएसी एवं आई0आर0बी0 प्रथम के अधिकारी/कर्मचारियों एवं 31पीएसी में प्रचलित हे0कानि0 (वरिष्ठता) पदोन्नति प्रशिक्षण में आये कर्मचारियों का सम्मेलन लिया और उनकी व्यक्तिगत/पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए उनके निदान हेतु आश्वासन देते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ताकि समस्यों का समाधान समय पर किया जा सके।
पुलिस महानिदेशक द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि पीएसी एक अनुशासित बल है जिसे हमेशा विषम/आपात स्थिति के लिये तैयार रहना पड़ता है। इसके अतिरिक्त सेनानायकों को जवानों में बेहतर अनुशासन बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र, प्रीति प्रियदर्शिनी, सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी, डॉ0 पंकज भट्ट, सेनानायक 46वी वाहिनी पीएसी, रामचन्द्र राजगुरु, सेनानायक आई0आर0बी0 प्रथम, डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, वीर सिंह, बिमल कुमार आचार्य, मनीषा जोशी उपसेनानायक 31/46पीएसी/आई0आर0बी0 प्रथम, तपेश कुमार चन्द्र, भूपेन्द्र सिंह धौनी, बलजीत सिंह भाकुनी सहायक सेनानायक 31/46पीएसी/आई0आर0बी0 प्रथम एवं राजपत्रित अधिकारी एवं वाहिनियों के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
#DGP, #AbhinavKumar, #visited, #UdhamSinghNagar, #safety, #women, #firstpriority, #uttarakhand
Udham Singh Nagar
बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप, संचालक ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

Bazpur News : उधम सिंह नगर के बाजपुर में प्रशासन ने मदरसा जामिया हनफिया रज़ाउल उलूम को सील कर दिया। इस कार्रवाई को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल देखने को मिली।
Table of Contents
बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप
बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप मच गया है। मदरसा संचालक इरशाद अली ने सीलिंग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मदरसे के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले से चल रही थी और इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा कराया जा चुका था।
संचालक ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
संचालक के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन आवेदन से जुड़े दस्तावेज और शुल्क जमा करने की रसीद भी दिखाई गई थी। इसके बावजूद टीम ने मदरसे को सील कर दिया।

इरशाद अली का कहना है कि जब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी, तो आखिर किस आधार पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की वजह स्पष्ट करने और पूरी प्रक्रिया की जानकारी देने की मांग की है।
कार्रवाई के बाद मदरसा संचालक ने जताया विरोध
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम अधिकारियों की मौजूदगी में मदरसा परिसर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के बाद मदरसा संचालक ने विरोध जताते हुए प्रशासन की प्रक्रिया और फैसले पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई के विस्तृत आधार को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में मौलाना को भड़काऊ बयान देना पड़ा भारी, मुदकमा दर्ज, विधायक ने भी दिया जवाब

Rudrapur News : ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में त्रिशूल चौक पर ईद उल मिलादुन्नबी के जलूस के दौरान एक ऐसा भड़काऊ बयान वायरल हुआ जो कि मौलवी को भारी पड़ गया है। इस विवादित भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एशन मे आई और मुकदमा दर्ज कर दिया और जाँच शुरू कर दी है।
Table of Contents
रुद्रपुर में मौलाना को भड़काऊ बयान देना पड़ा भारी
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में ईद-उल-मिलादुन्नबी के दौरान रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्म के लोगों के बीच एक विवादित बयान दे डाला, जिसके बाद सियासत में उबाल आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और विवादित बयान देने वाले मौलवी पर मुकदमा दर्ज कर दिया।
वीडियो में वक्ता द्वारा कहा गया कि अगर मदरसे बंद कर दिए तो फिर देखना मुसलमान क्या हाल करेंगे। ये किसी की सुनने वाले नहीं हैं। ये तो अपने मौलाना की इज्जत करते हैं, तो सुन लेते हैं, वरना आज भी वही जज्बा है, जब शहादत के समय था, जब जंग हुई थी और नबी जब परेशान हुए थे। इस तरह के बयान मुस्लिम वक्ता द्वारा दिए गए, जिसके बाद माहौल गरमा गया है और भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने इसका जवाब दिया है।

विधायक शिव अरोड़ा ने भी दिया जवाब
भड़काऊ भाषण को लेकर कहा कि बारावफात पर रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर कुछ कट्टरपंथी ये धमकाते हैं कि मुसलमान क्या हाल करेंगे, अगर मदरसे बंद कर दिए गए तो। ये जितने भी अवैध मदरसे हैं, ये आतंकवादी और दंगाई पैदा होते हैं, वह बंद ही नहीं, नस्तेनाबूद होंगे। ये मुख्यमंत्री धामी की सरकार है। यहां दंगाइयों और आतंकवादियों को पैदा करने वाले मदरसों की कोई जगह नहीं है।
और कांग्रेस की मानसिकता, जो तुम्हें मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने के सपने दिखाती थी, ऐसे सपने देखना बंद करो। और ये जो धमकाने की हिमाकत कर रहे हो, सुधर जाओ, नहीं तो ऐसा हाल होगा कि सात पुश्तें याद रखेंगी।
सरकारी जमीनें ली गईं हैं वापस
विधायक ने कहा कि रुद्रपुर ईदगाह की जमीन की बात है, वो सरकारी जमीन थी, वापस ली गई और दुनिया की कोई ताकत उस जमीन को तुम्हें वापस नहीं दिला सकती। और यहां के नए-नए नेता, जो कांग्रेसी बने हैं, वो इसी जलसे में कूद-कूदकर मुबारकबाद देते फिर रहे थे और जब हिंदुओं को धमकाया गया कि मुसलमान क्या हाल करेंगे, तब उनकी जुबान सिल जाती है।
Udham Singh Nagar
राखी से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, मिलावटी मावा-मिठाई का भंडाफोड़

Bazpur News : ऊधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में मिलावटी मिठाई और मावे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सुल्तानपुर पट्टी इलाके में एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मिठाई की दुकानों और निर्माण स्थलों पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई की खबर फैलते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
राखी से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा
जांच के दौरान एक घर में मिठाई और मावा तैयार किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने मौके से तैयार मिठाइयां, मावा और कथित तौर पर मिलावटी मावा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। खाद्य विभाग ने जांच के लिए नमूने लिए और मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया।
मिलावटी मावा-मिठाई का भंडाफोड़
एक मिठाई की दुकान की जांच के दौरान करीब 50 किलो खोया और छैना से बनी मिठाइयां मिलीं। टीम के मुताबिक, इन खाद्य पदार्थों में गंदगी और कीड़े-मकोड़े पाए गए। संबंधित सामग्री को नष्ट करने के साथ खोये के नमूने जांच के लिए भेजे गए। साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं करने पर दुकान का चालान भी किया गया।

इसके बाद टीम ने एक अन्य प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। यहां मिल्क पाउडर और रिफाइंड ऑयल से मावा तैयार किए जाने की बात सामने आई। मौके से करीब 80 किलो कथित मिलावटी खोया, 40 किलो बर्फी और करीब डेढ़ क्विंटल केक बरामद किया गया।
नकली मावे से बनी मिठाईयों को कराया नष्ट
खाद्य विभाग ने सभी संबंधित खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और दुकान संचालक की मौजूदगी में तैयार मिठाइयों व मावे को नष्ट कराया। प्रशासन की ओर से प्रतिष्ठान पर एक लाख रुपये तक के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। वहीं, खाद्य विभाग ने मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
big news18 hours agoउत्तराखंड के ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें लिस्ट
Dehradun23 hours agoदेहरादून में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, सुबह-सुबह हुई वारदात से इलाके में सनसनी
Dehradun21 hours agoउत्तराखंड में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की एंट्री, बंद स्कूलों पर सरकार को अल्टीमेटम
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड से कब विदा होगा मानसून? IMD ने दिया बड़ा अपडेट, आज 7 जिलों में बारिश
Haridwar50 minutes agoहरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा, दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुआ हंगामा
Nainital24 minutes agoज्योलिकोट दूषित पानी मामले में 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन, 6 कर्मचारी निलंबित





































