Uttarakhand
उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक हुई समाप्त, लिए गए ये…महतवपूर्ण फैसले

Dhami Cabinet: उत्तराखंड सचिवालय में पूरी हुई मंत्री मंडल की बैठक, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
मुख्य बिंदु
Dhami Cabinet: उत्तराखंड में आज मंगलवार को सचिवालय में धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में सबसे पहले महाराष्ट्र विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. जिसके बाद कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी मिली.
ये भी पढ़ें- UCC में देहरादून बना मिसाल, सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत पंजीकरण हुए पूरे
कैबिनेट बैठक से पूर्व दो मिनट का मौन
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अजीत पवार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए हमेशा करुणा, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता से कार्य किया। उन्होंने ने भगवान से विमान हादसे में सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। जिसके बाद बैठक शुरू हुई जिसमें आठ प्रस्ताव रखे गए.
उत्तराखंड हाइड्रोजन नीति-2026 समेत आज के फैसले
- चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके स्वास्थ्य कर्मियों को राहत दी गई है। अब उन्हें आपसी सहमति के आधार पर उसी जनपद में स्थानांतरण का अवसर मिलेगा।
- राजस्व विभाग से जुड़े फैसले के तहत भूमि अधिग्रहण के अतिरिक्त अब आपसी समझ से सीधे भूमि स्वामियों से जमीन खरीदी जा सकेगी, जिससे विकास परियोजनाओं की प्रक्रिया सरल होगी।
- पराग फार्म की वह जमीन जो सिडकुल को दी गई थी, उसे किसी अन्य को बेचने या पट्टे पर देने का प्रावधान नहीं होगा। लेकिन, सिडकुल को सब-लीज देने की अनुमति रहेगी।
- जनजाति कल्याण विभाग को मजबूती देते हुए देहरादून और उधमसिंह नगर समेत चार जिलों में जनजातीय कल्याण अधिकारी के नए पद स्वीकृत किए गए हैं।
- उत्तराखंड में गैर-कृषि कार्यों को छोड़कर औद्योगिक इकाइयों और आवासीय सोसाइटी में जल मूल्य प्रभार लगाया जाएगा। साथ ही भूमिगत जल के व्यावसायिक उपयोग पर भी शुल्क देना होगा।
- उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत जीआरडी को उत्तराखंड विश्वविद्यालय का दर्जा मिलेगा। इससे जुड़ा अध्यादेश आगामी बजट सत्र में विधानसभा में पेश किया जाएगा।
- चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों को संयुक्त रूप से रक्षा मंत्रालय को सौंपने पर सहमति बनी है, जिन्हें साझा रूप से संचालित किया जाएगा।
- ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड हाइड्रोजन नीति-2026 को मंजूरी दी गई है। इस नीति के तहत सब्सिडी से जुड़े निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- चमोली जिले में स्कूली छात्रों पर सरिया से हमला, एक के सिर पर आए 14 टांके
Dehradun
देहरादून में फर्जी प्रमाणपत्र का खेल! 4 जन सेवा केंद्र सील, जांच में खुली कई पोल

Dehradun News : एमबीबीएस दाखिलों में कथित फर्जी प्रमाणपत्र लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जन सेवा केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने कई जन सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर चार केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
Table of Contents
देहरादून में फर्जी प्रमाणपत्र का खेल हुआ बेनकाब
देहरादून में फर्जी प्रमाणपत्र मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बीते रोज कार्रवाई के दौरान तीन जन सेवा केंद्रों से कंप्यूटर और अन्य उपकरण भी कब्जे में लिए गए हैं। इसके साथ ही तीन केंद्र संचालकों की आईडी निरस्त करने की संस्तुति की गई है। प्रशासन को कुछ केंद्रों पर फर्जीवाड़े की आशंका भी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई के लिए भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
4 जन सेवा केंद्र सील, जांच में खुली कई की पोल
प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की। टीम ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट के पास स्थित शादमान के जन सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां रजिस्टर अपडेट नहीं मिला और कई मूल दस्तावेज भी बरामद किए गए। इन दस्तावेजों को लेकर प्रशासन ने गड़बड़ी की आशंका जताई है।
जांच के दौरान ये भी सामने आया कि केंद्र संचालक शादमान की जगह एक अन्य महिला काम कर रही थी। अनियमितताओं के चलते केंद्र को तत्काल सील कर दिया गया और वहां मौजूद सीपीयू को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद टीम ने कलेक्ट्रेट के पास स्थित हनी रमन, करन वर्मा और प्राची कौशिक के जन सेवा केंद्रों की भी जांच की। निरीक्षण में इन केंद्रों पर भी कई तरह की कमियां सामने आईं। दो केंद्रों में आवश्यक रजिस्टर ही नहीं मिले, जबकि कुछ जगह रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से अपडेट नहीं किया गया था।
इसके अलावा तहसील के पास स्थित पूनम खन्ना के केंद्र और कलेक्ट्रेट के पास करन वर्मा के केंद्र से सीपीयू कब्जे में लिए गए हैं। प्रशासन अब इन केंद्रों से मिले दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।
दस्तावेजों की जांच का सिलसिला आगे भी रहेगा जारी
एमबीबीएस दाखिलों से जुड़े प्रमाणपत्रों में सामने आई गड़बड़ी के बाद जन सेवा केंद्रों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। प्रशासन की ओर से निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में करीब आ रहा मानसून की विदाई का दौर, अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम ?

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून की विदाई का दौर करीब आता जा रहा है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। 18 सितंबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज दून समते इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड में करीब आ रहा मानसून की विदाई का दौर
उत्तराखंड में मानसून की विदाई का दौर करीब आ रहा है। बीते रोज मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण उमस से राहत मिली है और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। दूसरी ओर, ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है।
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी बढ़ी ठंड
चमोली जिले में स्थित करीब 15,200 फीट की ऊंचाई वाले हेमकुंड साहिब में भी मौसम ने करवट ली है। यहां गुरुवार दोपहर से बर्फबारी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार बर्फ गिरने से पूरे क्षेत्र में सफेद चादर नजर आने लगी है और तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

23 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के 18 से 23 सितंबर के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 सितंबर को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है। इसके बाद 20 और 21 सितंबर को मुख्य रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में छिटपुट हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में इन दिनों मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
22 और 23 सितंबर को इन स्थानों पर बारिश के आसार
22 और 23 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में इन दोनों दिनों के दौरान मौसम सामान्यतः साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
कुल मिलाकर, मानसून की विदाई से पहले उत्तराखंड में मौसम कुछ दिनों तक बदलता हुआ नजर आएगा। पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
Uttarakhand
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Table of Contents
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी
पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में उसके गर्दन और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर पुलिस हत्या की आशंका समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सर्वानंद घाट के पास मिला शव
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।

मृतक के शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर किसी वाहन के टायर के निशान मिलने की बात भी कही है। इसके चलते पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके कपड़ों और जूतों को देखकर पुलिस को उसके किसी अच्छे परिवार से होने की संभावना नजर आ रही है।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
Haridwar24 hours agoहरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा
Uttarakhand23 hours agoहेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ में भारी बारिश, चारों ओर छाया कोहरा
Uttarakhand18 hours agoहरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में करीब आ रहा मानसून की विदाई का दौर, अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम ?
Dehradun22 minutes agoदेहरादून में फर्जी प्रमाणपत्र का खेल! 4 जन सेवा केंद्र सील, जांच में खुली कई पोल











































